नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 83

Posted on February 22nd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित में से आसियान देशों में  शामिल हैं -

 

  1. वियतनाम
  2. ताइवान
  3. सिंगापुर 
  4. मालदीव
  5. म्यांमार 

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) I, II और III

(b) I, III और V

(c) I, II और IV

(d) II, IV और V   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड के संबंध में निम्नलिखित कथनों  पर विचार करें -

 

  1. इसका उद्देश्‍य कक्षा को डिजिटल क्‍लास रूम में बदलना है 
  2. यह देशभर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्‍त स्‍कूलों में कक्षा 6 से लेकर उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में शुरू किया जाएगा

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य निम्नलिखित में से कौन सा है ?

 

(a) हिमाचल प्रदेश

(b) उत्तर प्रदेश 

(c) उत्तराखंड

(d) महाराष्ट्र  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : अल-उला एक वैश्विक विरासत स्थल निम्न में से किस देश में स्थित है ?

 

(a) कतर 

(b) सऊदी अरब

(c) सीरिया 

(d) ईराक़              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : ग्रेट बैरियर रीफ क्षेत्र में पाए जाने वाले कृंतक के विलुप्त सूची में शामिल होने की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है, इसके विलुप्त होने का मुख्य कारण क्या है ? 

 

(a) अत्यधिक शिकार 

(b) आवास स्थल का विनाश 

(c) इसकी भोज्य प्रजाति का समापन 

(d) मानव-जनित जलवायु परिवर्तन   

  

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के परिसंघ (आसियान) में वियतनामथाईलैंडसिंगापुरफिलीपींसम्यांमारमलेशियालाओ पीडीआरइंडोनेशियाकंबोडिया और ब्रुनेई शामिल हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/4th-india-asean-expo-summit-on-21-23-february-2019-in-new-delhi-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : डिजिटल बोर्ड देशभर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्‍त स्‍कूलों में कक्षा 9 से लेकर उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में शुरू किया जाएगा।

ओडीबी का उद्देश्‍य कक्षा को डिजिटल क्‍लास रूम में बदलना है और साथ ही छात्रों को किसी भी स्‍थान पर किसी भी समय -संसाधन उपलब्‍ध कराना है।।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/hrd-minister-launches-operation-digital-board-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : उत्तराखंड 2010 में संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य था।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने संस्कृत को राज्य की दूसरी राजभाषा बनाने के लिये हिमाचल प्रदेश राजभाषा संशोधन विधेयक, 2019  पारित किया है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/himachal-pradesh-will-make-sanskrit-the-second-official-language-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : अल-उला, सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिम में पड़ने वाला एक शहर है। खाड़ी देश में यह पहला ऐसा स्थान है जिसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/india-saudi-arabia-relations-in-a-new-era-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरण मंत्रालय ने ग्रेट बैरियर रीफ क्षेत्र में पाए जाने वाले कृंतक के विलुप्त सूची में शामिल होने की आधिकारिक तौर पर घोषणा की है, ऐसा माना जाता है कि यह पहला स्तनपायी जीव है जो मानव-जनित जलवायु परिवर्तन से समाप्त हुआ है।

ब्रम्बल केई मेलोमिस (Bramble Cay melomys) जो चूहे के समान दिखाई पड़ता था, पिछले एक दशक में देखा नहीं गया है। इसका अब तक का ज्ञात वास-स्थान सुदूर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में एक छोटा रेतीले द्वीप था।

 

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/first-mammal-extinction-from-climate-change-in-hindi