नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 82

Posted on February 21st, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : INSPIRE अवार्ड - MANAK (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) का उद्देश्य है -

 

(a) सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना 

(b) डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना

(c) साइबर क्राइम से निपटना

(d) छात्रों को विज्ञान और अनुसंधान में कैरियर बनाने के लिये प्रेरित करना  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर में सामाजिक कल्याण के लिये निम्नलिखित में से कौन-सी पहल/पहलें शुरू की गई है/हैं ?

 

  1. उड़ान 
  2. सद्भावना 
  3. हिमायत

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) I और II 

(b) II और III

(c) केवल III 

(d) I, II और III                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : प्रोजेक्टचमनका उद्देश्य है :

 

(a) बागवानी क्षेत्र के लिये रणनीतिक विकास प्रदान करना

(b) रणनीतिक तेल भंडार को बढ़ाना 

(c) मत्स्य पालन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ाना 

(d) स्वदेशी पनडुब्बी विकसित करना 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : प्रधानमंत्री जन-धन योजना शुरू की गई है :

 

(a) सस्ती ब्याज दरों पर गरीबों को आवास ऋण प्रदान करने के लिये

(b) पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिये 

(c) देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिये 

(d) गैर-निष्पादित परिसंपत्ति का पुनर्गठन करने के लिये             

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से कौन-सा/से चौथी औद्योगिक क्रांति का/के गुणधर्म है/हैं ?

 

  1. यह उस अवधि को चिह्नित करती है जो उत्पादन को यंत्रीकृत करने हेतु भाप इंजन के उद्भव का साक्षी बनी 
  2. इसमें बड़े पैमाने पर उत्पादन करने हेतु विद्युत शक्ति का उपयोग किया गया
  3. यह डिजिटल क्रांति पर आधारित है, जिसमें तकनीकों का एक संलयन है, जो भौतिक, डिजिटल और जैविक क्षेत्रों के बीच की दूरी को कम करता है

 

सही उत्तर का चयन करें 

(a) केवल III 

(b) I और II

(c) II और III 

(d) I, II और III      

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार द्वारा 2010 से 'इनोवेशन इन साइंस पर्पज़ फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (INSPIRE) योजना को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

इस योजना में 10-32 वर्ष की आयु के छात्रों को शामिल किया गया है। INSPIRE अवार्ड का उद्देश्य छात्रों को 10-15 वर्ष की आयु में और 6 से 10 वीं कक्षा तक अध्ययन के लिये प्रेरित करना है जिससे वे विज्ञान और अनुसंधान में कैरियर बना सकें। अतः विकल्प (d) सही है।

INSPIRE अवार्ड्स-MANAK का मुख्य उद्देश्य देश भर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों को आमंत्रित करके विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रणाली को मजबूत बनाने, विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रणाली का विस्तार करने तथा अनुसंधान और विकास के आधार को बढ़ाने में मदद करना है। तथा इनके मूलभूत विचारों, नवाचारों एवं रचनात्मक तकनीकी समझ के बारे में जानकारी प्राप्त करना। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : उड़ान:

उड़ान योजना भारत के कॉरपोरेट्स एवं गृह मंत्रालय की साझेदारी में शुरू की गई तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा कार्यान्वित जम्मू और कश्मीर के लिये एक विशेष उद्योग पहल है।

इसका उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के बेरोज़गार युवाओं की रोज़गार क्षमता को बढ़ाना है।

इस योजना के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर तथा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों को शामिल किया गया है।

उद्देश्य:

भारत के अग्रणी कॉर्पोरेट जगत के लिये बेरोज़गार स्नातकों को एक उचित माहौल प्रदान करना।

कॉर्पोरेट इंडिया के लिये राज्य में उपलब्ध समृद्ध प्रतिभाओं तक पहुँच प्रदान करना।

 

सद्भावना:

इसके अंतर्गत भारतीय सेना जम्मू और कश्मीर के युवाओं के लिये कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम चलाती है। सेना के अच्छे-अच्छे स्कूलों में एक लाख से अधिक छात्रों को माध्यमिक एवं उच्च स्तरीय विद्यालयी शिक्षा प्रदान करने का काम किया जाता है।सद्भावना के अंतर्गत भारतीय सेना राष्ट्रीय एकता यात्रा का भी आयोजन करती है जहाँ छात्र देश के अन्य क्षेत्रों के नागरिकों की संस्कृति का अनुभव करने के लिये अन्य राज्यों का दौरा करते हैं।

 

हिमायत:

यह जम्मू और कश्मीर में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा गरीब परिवारों के एक लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करने तथा नौकरी देने के लिये शुरू किया गया था। अतः विकल्प (d) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 'चमन' (Chaman: Coordinated Programme on Horticulture Assessment and Management Using Geo Informatics) प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसका लक्ष्य बागवानी क्षेत्र के लिये रणनीतिक विकास प्रदान करना है। अतः विकल्प (a) सही है।

इस परियोजना को ISRO के सहयोग से रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग करते हुएमहालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्रद्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

यह भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके बागवानी फसलों के लिये विश्वसनीय अनुमान लगाने हेतु कार्यप्रणाली तैयार करता है।

उद्देश्य:

7 प्रमुख बागवानी फसलों का क्षेत्र मूल्यांकन और उत्पादन पूर्वानुमान करना।

बागवानी विकास एवं प्रबंधन योजना के लिये भू-स्थानिक अनुप्रयोग:

 

  • पोस्ट हार्वेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर
  • एक्वा (Aqua)-बागवानी
  • बागों का कायाकल्प
  • फसल गहनता
  • GIS डेटाबेस का निर्माण
  • साइट उपयुक्तता मूल्यांकन
  • फसल की पहचान, उपज मॉडलिंग, रोग मूल्यांकन तथा सटीक खेती के लिये विस्तृत वैज्ञानिक ज़मीनी स्तर का अध्ययन।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या :

प्रधानमंत्री जन धन योजना के रूप में नामित वित्तीय समावेशन के राष्ट्रीय मिशन के तहत गरीब-से-गरीब लोगों के बैंक खातें खुलवाने का प्रयास किया गया है। अतः विकल्प (c) सही है।

मुख्य विशेषताएँ:

देश भर के सभी घरों (ग्रामीण और शहरी) को योजना के तहत कवर किया जाना है।

HDFC एर्गो द्वारा 1 लाख रुपए के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर तथा LIC द्वारा 30,000 रुपए के जीवन बीमा कवर के साथ रुपे डेबिट कार्ड जारी किये जा रहे है।

व्यापार संवाददाताओं (Business Correspondents) को 5,000 रुपए का न्यूनतम मासिक पारिश्रमिक दिया जा रहा है, जो खाताधारकों तथा बैंक के बीच अंतिम शृंखला निर्माण करेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : प्रथम औद्योगिक क्रांति के दौरान उत्पादन को यंत्रीकृत करने हेतु पानी और भाप की शक्ति का उपयोग किया गया।

दूसरी औद्योगिक क्रांति के दौरान बड़े पैमाने पर उत्पादन करने हेतु विद्युत शक्ति का उपयोग किया गया।

तीसरी औद्योगिक क्रांति के दौरान उत्पादन को स्वचालित करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया था। चौथी औद्योगिक क्रांति 20वीं शताब्दी के मध्य से जारी है और यह तीसरी यानी डिजिटल क्रांति पर आधारित है। इसमें तकनीकों का एक संलयन है, जो भौतिक, डिजिटल और जैविक क्षेत्रों के बीच की दूरी को कम करता है। अतः विकल्प (a) सही है।