नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 202

Posted on August 27th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित में से कौन-सी गंगा की सहायक नदी नहीं है ?

 

(a) सोन

(b) महानंदा

(c) तीस्ता

(d) बेतवा

 

उत्तर - ()

 

 

उत्तर-1 : (c)

 

व्याख्या : 

  • हिमालय से निकलने वाली कई सहायक नदियाँ गंगा में आकर जुड़ जाती हैं, उनमें से कुछ बड़ी नदियाँ भी हैं जैसे- यमुना, घाघरा, गंडक और कोसी।
  • यमुना नदी हिमालय के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है, यह गंगा के सामानांतर बहती है और दाईं तरफ से प्रयागराज (इलाहबाद) में गंगा से मिल जाती है। घाघरा, गंडक और कोसी नदी नेपाल हिमालय से निकलती हैं, मुख्य सहायक नदियाँ जो प्रायद्वीपीय मैदानों से आती हैं, वे चम्बल, बेतवा और सोन नदी हैं।
  • तीस्ता, गंगा की सहायक नदी नहीं है। अतः विकल्प (c) सही है।
  • महानदी दो अलग-अलग धाराओं वाली एक विशिष्ट नदी है। इसकी एक धारा नेपाल में हिमालय से निकलकर बिहार से होते हुए राजमहल की पहाड़ियों के निकट गंगा नदी में मिल जाती है, जिसे स्थानीय तौर पर फुलहर नदी कहा जाता है।
  • इसकी दूसरी धारा भी महानंदा के नाम से जानी जाती है जो पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की पहाड़ियों से निकलती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : भारत की जनगणना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. भारत की प्रथम जनगणना वर्ष 1861 में आयोजित की गई थी।
  2. प्रवसन संबंधी आँकड़े प्रथम जनगणना के बाद से ही दर्ज किये जा रहे हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

  • भारत की जनगणना में देश में प्रवास के बारे में जानकारी शामिल है। दरअसल, 1881 में भारत की जनगणना में प्रवास को पहली बार दर्ज़ किया गया था। यह डेटा जन्म स्थान के आधार पर दर्ज़ किया गया था। अत: कथन 1 सही नहीं है, जबकि कथन 2 सही है।
  • हालाँकि, पहला बड़ा बदलाव 1961 में दो अतिरिक्त घटकों - जन्म के स्थान अर्थात गाँव या शहर और निवास की अवधि (अन्यत्र पैदा होने पर) को शामिल करते हुए जनगणना शुरू की गई थी।
  • इसके अलावा 1971 में अंतिम निवास स्थान की जगह पर अतिरिक्त जानकारी और गणना (enumeration) के स्थान पर रहने की अवधि को शामिल किया गया था। प्रवास के कारणों के बारे में जानकारी 1981 की जनगणना में शामिल की गई और लगातार जनगणनाओं में इसे संशोधित किया गया।
  • भारतीय जनगणना में प्रवसन की दो आधारों पर गणना की गई है:

(i)जन्म स्थान, अगर जन्म स्थान गणना के स्थान से अलग है (लाइफ टाइम प्रवासी के रूप में जाना जाता है)।

(ii)निवास स्थान, अगर अंतिम निवास का स्थान गणना के स्थान से भिन्न है (पिछले निवास स्थान के कारण प्रवासी के रूप में जाना जाता है)।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : गंगा की सहायक नदियों में से कौन-सी बाईं ओर से नहीं मिलती है ?

 

(a) गंडक

(b) कोसी

(c) गोमती

(d) सोन

 

उत्तर - ()

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : 

  • गंगा नदी तंत्र भारत का सबसे बड़ा नदी तंत्र है जिसमें उत्तर में हिमालय से निकलने वाली बारहमासी व अनित्यवाही नदियाँ और दक्षिण में प्रायद्वीप से निकलने वाली अनित्यवाही नदियाँ शामिल हैं।
  • सोन नदी इसके दाहिने तट पर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदी है। अतः विकल्प (d) सही है।
  • बाएँ तट की महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी और महानंदा हैं।
  • अंत में यह नदी सागर द्वीप के निकट बंगाल की खाड़ी में विसर्जित हो जाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : पर्वत का पवनाभिमुख ढाल जहाँ वर्षा नहीं होती है, उसे कहते हैं -

 

(a) शुष्क क्षेत्र

(b) मरुस्थलीय क्षेत्र

(c) वृष्टि छाया क्षेत्र

(d) रुद्धोष्म शुष्क क्षेत्र 

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : 

  • जब संतृप्त वायु की संहति पर्वतीय ढाल पर आती है, तो यह ऊपर उठने के लिये बाध्य हो जाती है और जैसे ही यह ऊपर उठती है, यह फैलती है; तापमान गिरता है तथा आर्द्रता संघनित हो जाती है।
  • इस प्रकार की वर्षा से पवनाभिमुख ढाल पर सर्वाधिक वर्षा होती है।
  • पवनाभिमुख ढाल पर वर्षण के बाद जब ये हवाएँ पर्वत के दूसरे ढाल पर पहुँचती हैं तो नीचे की ओर उतरती हैं और इनका तापमान बढ़ जाता है।
  • इनकी आर्द्रता ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है और इस प्रकार ये प्रतिपवन ढाल वर्षा विहीन और सूखे रहते हैं।
  • प्रतिपवन भाग में स्थित क्षेत्र, जिनमें कम वर्षा होती है उसे वृष्टि छाया क्षेत्र कहा जाता है। यह स्थलाकृत वर्षा या पर्वतीय वर्षा के नाम से जानी जाती है। अत: विकल्प (c) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में समाचारों में रहे पद ‘डे’ ‘फेथाई’ ‘पाबुक’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित हैं ?

 

(a) सरसों की संकर किस्मों से

(b) बाह्य ग्रहों से

(c) कछुए की प्रजातियों से

(d) चक्रवातों से

         

उत्तर - ()

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : 

  • ‘डे’ (Daye), ‘फेथाई’ (Phethai) और ‘पाबुक’ (Pabuk) चक्रवातों के नाम हैं।
  • जनवरी में चक्रवात ‘पाबुक’ की उत्पत्ति दक्षिण चीन सागर में हुई और यह अंडमान द्वीप समूह और ओडिशा की ओर आगे बढ़ा।
  • चक्रवाती तूफान ‘फेथाई’, दिसंबर 2018 में आंध्र प्रदेश तट से टकराया।
  • चक्रवाती तूफान ‘डे’ सितंबर 2018 में दक्षिण ओडिशा और समीपवर्ती उत्तरी आंध्र प्रदेश से होकर गुजरा। अत: विकल्प (d) सही है।