नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 79

Posted on February 18th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : नासा के 'अपॉरच्यूनिटी रोवर मिशनके संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. यह मिशन बृहस्पति ग्रह के अन्वेषण से सम्बंधित है 
  2. इस रोवर का अपेक्षित जीवनकाल 90 दिन था 

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार के संबंध में निम्नलिखित कथनों  पर विचार करें -

 

  1. इस पुरस्कार की स्थापना 2012 में रवीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती के अवसर पर की गयी थी
  2. वर्ष 2016 के लिए यह पुरस्कार छायानॉत (बांग्लादेश का सांस्कृतिक संगठन) को दिया गया 

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : SPHEREx निम्नलिखित में से क्या है ?

 

(a) कृत्रिम बुद्धिमत्ता की एक नयी प्रणाली 

(b) भविष्य के लिए निर्धारित नासा का एक नया स्पेस टेलीस्कोप मिशन 

(c) एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम 

(d) इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स के लिए विकसित एक नया नेटवर्क 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : 2019 का प्रतिष्ठित मार्टिन एन्नेल्स पुरस्कार निम्नलिखित में से किसे प्राप्त हुआ ?

 

(a) कैलाश सत्यार्थी 

(b) जोन 9 ब्लॉगरस 

(c) मोहम्मद ज़ारी  

(d) अब्दुल अज़ीज़ मुहम्मद            

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : भारत - पाकिस्तान के सम्बंध में 'सबसे तरजीही राष्ट्र (एमएफएन)’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. भारत ने पाकिस्तान को 1996 में एमएफएन का दर्जा दिया था
  2. पाकिस्तान ने यह दर्जा भारत को 2002 में दिया  

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं     

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : हाल ही में मंगल ग्रह पर नासा का अपॉरच्यूनिटी रोवर मिशन निष्क्रिय हो गया। गौरतलब है कि 15 वर्ष पुराना यह रोवर मंगल ग्रह पर सबसे ज़्यादा समय तक कार्य करने वाला रोवर था।इस रोवर को मंगल ग्रह पर केवल 90 दिन और 1.006 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिये भेजा गया था लेकिन यह रोवर मंगल ग्रह पर 45 किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ ही 5 हज़ार दिन भी पूरा कर चुका था।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/nasa-s-opportunity-mission-was-inactive-in-hindi-nasa-s-opportunity-yan-to-finish-a-glorious-journey-on-mars-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द नई दिल्ली के प्रवासी भारतीय केन्द्र में 18 फरवरी, 2019 को श्री राजकुमार सिंघाजीत सिंह, छायानॉत (बांग्लादेश की सांस्कृतिक संगठन) और श्री राम सुतार वांजी को क्रमशः 2014, 2015 और 2016 के लिए सांस्कृतिक सद्भाव टैगोर पुरस्कार प्रदान करेंगे। सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार की शुरूआत भारत सरकार ने मानवता के प्रति गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के योगदान की पहचान करते हुए 2012 में उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक सद्भाव के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए की थी।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/tagore-award-for-cultural-harmony-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने 2023 में एक नया स्पेस टेलीस्कोप मिशन स्पेक्ट्रो-फोटोमीटर फॉर हिस्ट्री ऑफ यूनिवर्स, एपोच ऑफ रियनाइज़ेशन एंड आईसेस एक्सप्लोरर (Spectro-Photometer for the History of the Universe, Epoch of Reionization and Ices Explorer-SPHEREx) लॉन्च करने की जानकारी दी है।यह खगोलविदों को ब्रह्मांड (Universe) के इतिहास को समझने में मदद कर सकता है जैसे कि कैसे ब्रह्मांड की उत्त्पत्ति हुई और हमारी आकाशगंगा में ग्रहीय प्रणाली के जीवन के सामान्य संघटक कितने हैं।।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/spherex-nasa-s-new-launch-program-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 2019 का प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार तथा ‘मानवाधिकारों के लिए नोबेल पुरस्कारकहे जाने वाले मार्टिन एन्नेल्स पुरस्कार (Martin Ennals Award) जिनेवा में एक समारोह में सूडानी शरणार्थी अब्दुलअज़ीज़ मुहम्मद (Abdulaziz Muhamat) को दिया गया है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/martin-ennals-award-2019-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : हाल ही में भारत ने पाकिस्तान का प्रमुख तरजीही राष्ट्र यानी मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस ले लिया गया है। भारत ने पाकिस्तान को 1996 में एमएफएन का दर्जा दिया था, लेकिन पाकिस्तान की ओर से भारत को ऐसा कोई दर्जा नहीं दिया गया था।

 

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/after-the-pulwama-attack-india-withdrew-the-status-of-the-most-favored-nation-from-pakistan