नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 219

Posted on October 3rd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. यह ओजोन परत के संरक्षण के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है।
  2. भारत मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का एक हस्ताक्षरकर्त्ता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः 

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-1 : (c)

 

व्याख्या : 

  • ओज़ोन परत के संरक्षण के लिये वियना कन्वेंशन तथा ओज़ोन परत का अपक्षय करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल- ये दोनों ओज़ोन परत की सुरक्षा के लिये अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ हैं। अतः कथन 1 सही है।
  • भारत क्रमश: वर्ष 1991 और वर्ष 1992 को वियना कन्वेंशन और मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का पक्षकार बना। अतः कथन 2 सही है।
  • इसे सार्वभौमिक रूप से अभिपुष्ट किया गया है और दुनिया के सभी 197 देश वियना सम्मेलन और उसके मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के पक्षकार हैं।
  • इस संधि के तहत असाधारण अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मिलने के कारण 1 जून, 2010 से अब तक वैश्विक स्तर पर कई प्रमुख ओज़ोन क्षयकारी पदार्थ (ODSs) जैसे- क्लोरोफ्लोरोकार्बंस (CFCs), कार्बनटेट्राक्लोराइड (CTC) और हैलोन का उत्पादन तथा खपत का कार्य समाप्त हो गया है।
  • भारत सरकार ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को ओज़ोन परत संरक्षण और ओज़ोन परत का अपक्षय करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन से संबंधित कार्य सौंपे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : सिक्योर (SECURE) हिमालय परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. यह एक छः वर्षीय परियोजना है जिसका उद्देश्य उच्च हिमालयी पारितंत्र में स्थानीय एवं वैश्विक रूप से महत्त्वपूर्ण जैव-विविधता, भूमि तथा वन संसाधनों का संरक्षण करना है।  
  2. सभी हिमालयी राज्य यथा-जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश इसके दायरे में आते हैं।
  3. यह परियोजना मुख्य रूप से हिम तेंदुआ तथा अन्य संकटापन्न प्रजातियों एवं उनके अधिवासों का संरक्षण और लोगों की आजीविका की सुरक्षा पर केंद्रित है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः 

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल II और III

(d) केवल I और III

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : 

  • उपरोक्त SECURE हिमालय परियोजना अरुणाचल प्रदेश को शामिल नहीं करती है।
  • केंद्र सरकार ने चार राज्यों, यथा- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और सिक्किम में फैले हुए उच्च हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में स्थानीय और वैश्विक स्तर पर महत्त्वपूर्ण जैव विविधता, भूमि और वन संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिये SECURE हिमालय नामक एक छ: वर्षीय परियोजना आरंभ की थी। अत: कथन 1 सही है और कथन 2 सही नहीं है।
  • इसे केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सहयोग से शुरू किया गया था।
  • यह विशिष्ट भू-दृश्यों के लिये है, जैसे-चांगथंग (जम्मू-कश्मीर), लाहुल-पांगी और किन्नौर (हिमाचल प्रदेश), गंगोत्री-गोविंद तथा दारमा-पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में ब्यॉस घाटी तथा कंचनजंगा-ऊपरी तीस्ता घाटी  (सिक्किम)।
  • इस परियोजना का प्रमुख ज़ोर हिम तेंदुए तथा अन्य संकटग्रस्त प्रजातियों एवं उनके आवासों का संरक्षण और लोगों की आजीविका की सुरक्षा करने पर है। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. यह एक अग्रणी वैश्विक पर्यावरणीय प्राधिकरण है जो संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंतर्गत वैश्विक पर्यावरणीय एजेंडे को निर्धारित करता है और सतत् विकास के पर्यावरणीय आयाम के अनुकूल कार्यान्वयन को बढ़ावा देता है।
  2. UNEP जैव विविधता पर सम्मेलन और प्रवासी प्रजातियों पर सम्मेलन के सचिवालयों की मेजबानी करता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः 

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण) एक अग्रणी वैश्विक पर्यावरणीय प्राधिकरण है जो वैश्विक पर्यावरण एजेंडा निर्धारित करता है तथा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंतर्गत सतत् विकास के पर्यावरण-संबंधी आयाम के उचित कार्यान्वयन को बढ़ावा देता है। अत: कथन 1 सही है।
  • यह वैश्विक पर्यावरण के लिये एक आधिकारिक सलाहकार के रूप में कार्य करता है।
  • UNEP का मुख्यालय नैरोबी, केन्या में है। यह संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम के दो मुख्यालयों में से एक है जो विकासशील देशों में स्थित है (दूसरी UNEP की सहयोगी संस्था UN-HABITAT है, यह भी नैरोबी में स्थित है)। अफ्रीका में स्थित होने के कारण UNEP विकासशील देशों के समक्ष आने वाली पर्यावरण संबंधी मुद्दों की प्राथमिक जानकारी देता है।
  • UNEP हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिये राष्ट्रों और पर्यावरण समुदायों को एक साथ लाने के लिये कई महत्त्वपूर्ण बहुपक्षीय पर्यावरणीय समझौतों और अनुसंधान निकायों के सचिवालयों की मेज़बानी करता है। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

♦ जैविक विविधता पर अभिसमय (The Convention on Biological Diversity)

♦ वन्यजीव और वनस्पतियों के लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (The Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora)

♦ पारे के उपयोग पर मीनामाटा अभिसमय (The Minamata Convention on Mercury)

♦ बासेल, रॉटरडैम और स्टॉकहोम अभिसमय (The Basel] Rotterdam and Stockholm Conventions)

♦ ओज़ोन परत के संरक्षण के लिये वियना अभिसमय (The Vienna Convention for the Protection of Ozone Layer) और मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल

♦ प्रवासी प्रजातियों पर अभिसमय (The Convention on Migratory Species)

♦ कार्पेथियन अभिसमय (The Carpathian Convention)

♦ बमाको अभिसमय (The Bamako Convention)

♦ तेहरान अभिसमय (The Tehran Convention)

अत: कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : TRAFFIC के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?

  1. TRAFFIC एक अग्रणी गैर-सरकारी संगठन है जो जैव-विविधता संरक्षण और सतत् विकास दोनों के संदर्भ में वन्यजीव एवं पादप व्यापार पर वैश्विक स्तर पर कार्य कर रहा है। 
  2. TRAFFIC का 2020 लक्ष्य जैव-विविधता पर अवैध और अस्थिर वन्यजीव व्यापार के दबाव को कम करने में मदद करना, वन्यजीव संरक्षण तथा मानव कल्याण के लाभ को बढ़ावा देना है जो धारणीय स्तर पर व्यापार से प्राप्त होता है।
  3. TRAFFIC का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वन्य पादपों और जंतुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को कोई खतरा नहीं है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः 

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 

  • TRAFFIC जैव-विविधता संरक्षण और सतत् विकास के संदर्भ में जंगली जानवरों और पौधों में व्यापार पर विश्व स्तर पर काम करने वाला प्रमुख गैर-सरकारी संगठन है। अत: कथन 1 सही है।
  • TRAFFIC का 2020 लक्ष्य जैव-विविधता पर अवैध और अस्थिर वन्यजीव व्यापार के दबाव को कम करना, वन्यजीव संरक्षण एवं मानव कल्याण के लिये स्थायी स्तरों पर व्यापार से प्राप्त लाभों में वृद्धि करना। अतः कथन 2 और 3 सही हैं।
  • संबंधित जानकारी- TRAFFIC की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी, जो वैश्विक विशेषज्ञ, संरक्षण चुनौतियों की पहचान करने के लिये प्रयास करती है तथा जंगली जानवरों और पौधों में व्यापार से जुड़े समर्थन समाधानों के लिये अग्रणी एवं सहायक के रूप में अनोखी भूमिका निभाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से किन्हें मरुस्थलीकरण का कारण माना जा सकता है ?

  1. शुष्क और गर्म जलवायु दशाएँ। 
  2. ग्लोबल वार्मिंग और निर्वनीकरण। 
  3. अनुचित खेती के माध्यम से भूमि का अति दोहन।
  4. अधिक चराई।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये - 

(a) केवल I, II और III

(b) केवल II, III और IV

(c) केवल I, III और IV

(d) I, II, III और IV

         

उत्तर - ()

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : 

  • मरुस्थलीकरण ज़मीन का क्षरण है, जो शुष्क, अर्द्ध-शुष्क और अर्द्ध-नम क्षेत्रों में विभिन्न कारकों की वजह से होता है जिनमें विविध जलवायु एवं मानवीय गतिविधियाँ भी शामिल हैं।
  • विश्व भर में मरुस्थलीकरण का प्रमुख कारण अत्यधिक चराई है। अन्य कारणों में शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, भूजल का अति दोहन, वनों की कटाई, प्राकृतिक आपदाओं और खेती में जुताई के तरीके शामिल हैं, जो कि मृदाओं को हवा में अधिक संवेदनशील बनाते हैं।
  • मरुस्थलीकरण उपरी मिट्टी, भूजल भंडार, सतही अपवाह, मानव, पशु और पौधे की संख्या को प्रभावित करती है। शुष्क क्षेत्रों में जल की कमी लकड़ी, फसलों, चारा और अन्य सेवाओं के उत्पादन को सीमित करती है जिन्हें पारिस्थितिक तंत्र ने हमारे समुदाय को प्रदान किया है।
  • यूनेस्को के अनुसार, दुनिया की एक-तिहाई भूमि मरुस्थलीकरण के कारण संकट में है और इसने दुनिया भर में लाखों लोगों को खतरे में डालकर उनकी आजीविका को प्रभावित किया है। अतः विकल्प (d) सही हैं।