नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 183

Posted on July 18th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. पश्चिमी तटीय मैदान जलमग्न तटीय मैदानों के उदाहरण हैं। 
  2. पूर्वी तटीय मैदान अपेक्षाकृत बड़ा है और एक उभरे हुए तट (Emergent coast) का उदाहरण है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : छोटी पहाड़ियों का वेलीकोंडा समूह निम्नलिखित में से किसका संरचनात्मक भाग है ?

 

(a) नीलगिरि पहाड़ियाँ

(b) पश्चिमी घाट

(c) पूर्वी घाट

(d) कार्डमम पहाड़ियाँ 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. कयाल का इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिये किया जाता है लेकिन अंतर्देशीय नौचालन के लिये नहीं।   
  2. बैरन द्वीप दक्षिण एशिया का एकमात्र घोषित सक्रिय ज्वालामुखी है। 
  3. नार्कोंडम द्वीप सुसुप्त ज्वालामुखी का एक उदाहरण है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) केवल II और III

(d) I, II और III 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : रिची आर्कीपिलैगो (Archipelago) और लेब्रीनिथ द्वीप समूह (Labyrinth islands) किस द्वीप समूह के भाग हैं ?

 

(a) बंगाल की खाड़ी द्वीप समूह

(b) अरब सागर द्वीप समूह

(c) कचाथीवू द्वीप समूह

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. अरुणाचल प्रदेश भारतीय संघ का सबसे पूर्व में स्थित राज्य है।   
  2. भारतीय संघ का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी है। 
  3. कावारत्ती शहर निकोबार द्वीप में अवस्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल II और III

(d) केवल I और III

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : 

  • स्थान और सक्रिय भौगोलिक प्रक्रियाओं के आधार पर इसे व्यापक रूप से दो भागों में बाँटा जा सकता है : (i) पश्चिमी तटीय मैदान (ii) पूर्वी तटीय मैदान

 

पश्चिमी तटीय मैदान

 

  • पश्चिमी तटीय मैदान जलमग्न तटीय मैदानों के उदाहरण हैं। इस जल्मग्नावस्था की वजह से यह एक संकीर्ण पट्टी है और बंदरगाहों के विकास के लिये प्राकृतिक स्थिति प्रदान करता है। अत: कथन 1 सही है।
  • गुजरात तट से लेकर केरल के उत्तर तक पश्चिमी तट को निम्नलिखित भागों में बाँटा जा सकता है-

 

♦ कच्छ और काठियावाड़ तट (गुजरात)

♦ कोंकण तट (महाराष्ट्र)

♦ गोवा तट

♦ मालाबार तट (कर्नाटक)

♦ केरल तट

♦ पश्चिमी तटीय मैदान मध्य में संकीर्ण और उत्तर तथा दक्षिण की ओर व्यापक हो जाते हैं।

 

पूर्वी तटीय मैदान

 

  • पूर्वी तटीय मैदान नदियों द्वारा विकसित डेल्टा का क्षेत्र है।
  • यहाँ महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी के डेल्टा हैं। उभरा तट होने के कारण यहाँ बंदरगाह कम हैं। अत: कथन 2 सही है।

 

महाद्वीपीय शेल्फ समुद्र में 500 किमी. तक विस्तृत है, अत: यहाँ उन्नत बंदरगाहों का निर्माण करना कठिन है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 

  • वेलिकोंडा रेंज या वेलिकोंडा हिल्स एक कम ऊँचाई वाली पर्वत शृंखला है, जो कि पूर्वी घाट पर्वत प्रणाली का हिस्सा है। वेलिकोंडा रेंज आंध्र प्रदेश राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। प्रायद्वीपीय भारत अवशिष्ट पहाड़ियों वाला क्षेत्र है, जैसे- नल्लामला पहाड़ी, वेलिकोंडा पहाड़ी, जावाडी पहाड़ी, महेंद्रगिरि पहाड़ी और पालकोंडा रेंज आदि। अत:विकल्प (c) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 

  • कयाल का इस्तेमाल केरल में मछली पकड़ने, अंतर्देशीय नौचालन और पर्यटन के लिये किया जाता है। हर साल केरल के पुन्नामड़ा कयाल में प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी (नौका दौड़) आयोजित की जाती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • बैरन द्वीप, पूरे दक्षिणी एशिया में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी द्वीप है, जो अंडमान सागर में अवस्थित और सुमात्रा से लेकर म्याँमार तक ज्वालामुखियों की शृंखला में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह भारतीय संघ के अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का हिस्सा है। अतः कथन 2 सही है।
  • नार्कोंडम, अंडमान सागर में अवस्थित एक छोटा ज्वालामुखी द्वीप है। यह अंडमान द्वीप का एक हिस्सा है, यह भी भारतीय संघ के अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अंतर्गत आता है। जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा इसे सुसुप्त ज्वालामुखी घोषित किया गया है। अतः कथन 3 सही है।

 

अतिरिक्त जानकारी:

 

  • नार्कोंडम द्वीप हाल ही में चर्चा में था क्योंकि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय द्वारा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के तटों पर निगरानी के लिये रडार लगाने की महत्त्वपूर्ण योजना को नामंज़ूर कर दिया है। मंत्रालय द्वारा यह कदम लुप्तप्राय पक्षी नार्कोंडम हॉर्नबिल (जिसे IUCN द्वारा लुप्तप्राय घोषित किया गया है) के संरक्षण के लिये उठाया गया है। ध्यातव्य है कि नार्कोंडम हॉर्नबिल लुप्तप्राय प्रजातियों की रेड लिस्ट में भी शामिल है। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 में सूचीबद्ध एक स्थानिक प्रजाति है। नार्कोंडम द्वीप इसका एकमात्र निवास स्थल है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : 

  • भारत में दो मुख्य द्वीप समूह हैं: एक बंगाल की खाड़ी में और दूसरा अरब सागर में हैं। बंगाल की खाड़ी द्वीप समूह में छोटे-बड़े लगभग 572 द्वीप हैं। यह द्वीप समूह लगभग 6° उत्तरी अक्षांश से 14° उत्तरी अक्षांश तक और 92° पूर्वी देशांतर से 94° पूर्वी देशांतर के बीच अवस्थित है। बंगाल की खाड़ी द्वीप समूह में दो मुख्य द्वीप समूह हैं- रिची आर्कीपिलैगो और लेब्रीनिथ द्वीप समूह। इस द्वीप समूह के उत्तर में अंडमान द्वीप और दक्षिण में निकोबार द्वीप अवस्थित हैं। अत: विकल्प (a) सही है।
  • कचाथीवू, पाक जल-संधि में अवस्थित एक छोटा सा द्वीप है। यह तमिलनाडु और और श्रीलंका के मछुआरों के बीच चले आ रहे लंबे विवाद का केंद्र है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : 

कथन 1 सही है, क्योंकि अरुणाचल देश के सर्वाधिक पूर्वोत्तर में स्थित राज्य है।

  • कथन 2 सही नहीं है, क्योंकि भारतीय संघ का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट है, न कि कन्याकुमारी। इंदिरा प्वाइंट ग्रेट निकोबार (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) में स्थित है जो कि वर्ष 2004 की सुनामी में जलमग्न हो गया था। कन्याकुमारी (तमिलनाडु) भारतीय मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी बिंदु है।
  • कथन 3 सही नहीं है, क्योंकि कावारत्ती भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है। लक्षद्वीप को पूर्व में लाक्कादिव, मिनिकॉय और अमीनिदिवि द्वीप समूह के रूप में जाना जाता था। यह भारत के दक्षिण पश्चिमी तट से 200–440 किमी. (120 से 270 मील) की दूरी पर लाक्कादिव समुद्र में द्वीपों का एक समूह है।