नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 78

Posted on February 16th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : वंदे भारत एक्‍सप्रेस के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

  1. वंदे भारत एक्‍सप्रेस 260 किलो मीटर प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार ले सकती है 
  2. सर्वप्रथम इसे दिल्‍ली और वाराणसी के बीच चलाया गया है
  3. इसका निर्माण कपूरथला कोच फ़ैक्टरी में किया गया है

 

सही कथन/कथनों का चयन करें 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) I, II और III  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में चर्चा में रहे रक्षा गलियारों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. रक्षा गलियारा या डिफेंस कॉरिडोर एक रूट होता है, जिसमें कई शहर शामिल होते हैं, इन शहरों में सेना के काम में आने वाले सामानों के निर्माण के लिए इंडस्ट्री विकसित की जाती है
  2. भारत में तमिलनाडु और पंजाब राज्यों में दो रक्षा गलियारे बनाने का फैसला किया गया है

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी तय करने के संबंध में समीक्षा करने और उसकी पद्धति सुझाने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया ?

 

(a) डॉ. अनूप सतपथी

(b) के॰ कस्तूरीरंजन 

(c) सी॰ रंगराजन 

(d) विवेक देबरॉय  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में निम्नलिखित में से किस स्थान परक्राइंग स्नेक (रोने वाले साँप)’ की एक नई प्रजाति की खोज की गई है ?

 

(a) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

(b) असम 

(c) केरल 

(d) अरुणाचल प्रदेश              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : भारतीय निर्वाचन आयुक्त के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 65 साल, जो पहले हो, का होता है
  2. अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 62 साल, जो पहले हो, का होता है 

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं      

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : वंदे भारत एक्‍सप्रेस 160 किलो मीटर प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार ले सकती है।यह गाड़ी दिल्‍ली और वाराणसी के बीच की दूरी महज 8 घंटे में पूरी कर लेगी।गाड़ी के डिब्‍बों की डिजाइनिंग और निर्माण चेन्‍नई के एकीकृत रेल कोच फैक्‍ट्री में किया गया।कार्बन फुटप्रिंट रोकने के लिए रेल गाड़ी में री-जेनरेटिव ब्रेक प्रणाली लगाई गई है जिससे 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ऊर्जा की बचत होगी।  

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/prime-minister-will-flag-off-the-first-medium-fast-speed-vande-bhavan-express-train-in-hindi

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : डिफेंस कॉरिडोर एक रूट होता है, जिसमें कई शहर शामिल होते हैं, इन शहरों में सेना के काम में आने वाले सामानों के निर्माण के लिए इंडस्ट्री विकसित की जाती है, जहां कई कंपनियां हिस्सा लेती हैं।भारत सरकार ने देश को रक्षा उत्‍पादन के क्षेत्र में आत्‍म निर्भर बनाने के लिए तमिलनाडु और उत्‍तर प्रदेश में दो रक्षा गलियारे बनाने का फैसला किया है। झांसी उत्‍तर प्रदेश में बनाये जाने वाले रक्षा गलियारे के छह महत्‍वपूर्ण स्‍थानों में से एक है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/pm-to-lay-foundation-stone-of-defence-corridor-in-jhansi-uttar-pradesh-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : श्रम और रोजगार मंत्रालय ने राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी तय करने के संबंध में समीक्षा करने और उसकी पद्धति सुझाने के लिए वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान के फैलो डॉ. अनूप सतपथी की अध्यक्षता में 17 जनवरी, 2017 को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/report-on-national-minimum-wage-by-expert-committee-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : अरुणाचल प्रदेश के लेपा-राडा जिले में क्राइंग स्नेक (रोने वाले सांप) की एक नई प्रजाति खोजी गई है।

गैर विषैले रोने वाले कीलबैक की खोज, जिसका जूलॉजिकल नाम हेबियस लेक्रिमा है, को ज़ूटाक्सा में प्रकाशित किया गया है, जो कि न्यूजीलैंड की वैज्ञानिक मेगा-जर्नल है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : भारतीय निर्वाचन आयोग  की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी थी।

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 65 साल, जो पहले हो, का होता है जबकि अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 62 साल, जो पहले हो, का होता हैं। चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के समान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं।आयोग में वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं।

 

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/cbdt-chairman-sushil-chandra-appointed-as-election-commissioner-in-hindi