नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 211

Posted on September 16th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : आर्द्रभूमि (प्रबंधन और संरक्षण) नियम, 2017 के संदर्भ में आर्द्रभूमि की परिभाषा में निम्नलिखित में से कौन शामिल हैं ?

  1. धान के खेत  
  2. दलदल  
  3. दलदली भू पट्टी
  4. वनस्पति पदार्थो से ढकी भूमि

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल I और II

(b) केवल I, II और III

(c) केवल II, III और IV

(d) I, II, III और IV

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-1 : (c)

 

व्याख्या : 

  • आर्द्रभूमि (संरक्षण एवं प्रबंधन) नियमावली, 2017 पहले के दिशा-निर्देशों का स्थान लेगी, जो 2010 में लागू हुए थे।

 

नियमों के तहत

  • नमी या दलदली भूमि वाले क्षेत्र को आर्द्रभूमि या वेटलैंड (Wetland) कहा जाता है। दरअसल, वेटलैंड्स वैसे क्षेत्र हैं जहाँ भरपूर नमी पाई जाती है और इसके कई लाभ भी हैं।
  • आर्द्रभूमि जल को प्रदूषण से मुक्त बनाती है। आर्द्रभूमि वह क्षेत्र है जो वर्ष भर आंशिक रूप से या पूर्णतः जल से भरा रहता है।
  • आर्द्रभूमियों पर रामसर सम्मेलन में आर्द्रभूमि को इस तरह परिभाषित किया गया है: दलदल, दलदली भू पट्टी, वनस्पति पदार्थो से ढकी भूमि, प्राकृतिक या कृत्रिम, स्थायी या अस्थायी, स्थिर या बहता हुआ, मीठा, खारा या नमक के पानी के क्षेत्र और समुद्री पानी के वे क्षेत्र जिनकी गहराई कम ज्वार में छह मीटर से अधिक नहीं जाती है। निम्नलिखित को इसमें शामिल नहीं किया जाता हैं:

♦ नदी तंत्र

♦ धान के खेत  

♦ मानव निर्मित जल निकाय/टैंक (विशेष रूप से पीने के पानी के लिये निर्मित )

♦ विशेष रूप से जलीय कृषि, नमक उत्पादन, मनोरंजन और सिंचाई प्रयोजनों के लिये निर्मित संरचनाएँ। अतः विकल्प (c) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : प्रवासी प्रजातियों के सम्मेलन (CMS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसे बॉन (Bonn) सम्मेलन भी कहा जाता है।
  2. CMS एकमात्र वैश्विक, संयुक्त राष्ट्र आधारित अंतर्सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना अनन्य रूप से थलचर, जलचर व एवियन प्रवासी प्रजातियों के प्रबंधन व संरक्षण के लिये की गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 

  • प्रवासी प्रजातियों के सम्मेलन (CMS)
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के बैनर तले एक पर्यावरणीय संधि के रूप में सीएमएस प्रवासी प्रजातियों व उनके अधिवासों के सतत् उपयोग तथा संरक्षण के लिये एक वैश्विक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
  • CMS उन राज्यों को एक साथ लाता है, जिनसे होकर प्रवासी प्रजातियाँ गुजरती हैं (इन्हें रेंज स्टेट्स कहा गया) तथा अंतर्राष्ट्रीय रूप से समन्वित संरक्षण मानकों वाले पूरे प्रवासी दायरे के लिये कानूनी संस्थानों की स्थापना की जाती है।
  • CMS को बॉन अभिसमय (Bonn Convention) के नाम से भी जाना जाता है तथा CMS, COP (Conference of Parties) को वैश्विक वन्यजीव सम्मलेन (Global Wildlife Conference) के नाम से भी जाना जाता है। अतः कथन 1 सही है।
  • CMS अकेला वैश्विक व यूएन आधारित अंतर्सरकारी संगठन है जिसे थलचर, जलीय व एवियन प्रवासी प्रजातियों को इसके दायरे में संरक्षण व प्रबंधन प्रदान करने के लिये स्थापित किया गया। अतः कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित में से किसे/किन्हें पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में अपनाया गया था ?

  1. एजेंडा-21 
  2. वन सिद्धांत (Forest Principles)
  3. जैव विविधता पर सम्मेलन

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल II और III

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : 

  • पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन, जिसे रियो-समिट या पृथ्वी-सम्मेलन भी कहा जाता है, ब्राज़ील के रियो-डि-जेनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित किया गया था। इसमें निम्नलिखित मुद्दे शामिल थे-
  • विशेष रूप से विषाक्त पदार्थों के उत्पादन के पैटर्न की निगरानी, जैसे पेट्रोल में सीसा।
  • ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत।
  • पानी की कमी।
  • ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी को प्राप्त करने में सार्वजनिक परिवहन की भूमिका।

इस सम्मेलन के अंत में निम्नलिखित दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किये गए-

  • रियो घोषणा: इसमें 27 सिद्धांत हैं जो भविष्य में विकास के सतत् तरीके अपनाने हेतु मार्गदर्शन करते हैं।
  • एजेंडा-21: यह सतत् विकास के लिये एक वैश्विक कार्य-योजना से संबंधित दस्तावेज था। अत: कथन 1 सही है।
  • वनों के टिकाऊ प्रबंधन के लिये सिद्धांत: यह सभी प्रकार के वनों के प्रबंधन, संरक्षण और टिकाऊ विकास के लिये कानूनी रूप से अबाध्यकारी आधिकारिक सिद्धांतों का उल्लेख करता है। अत: कथन 2 सही है।
  • जैव विविधता पर अभिसमय: यह कानूनी रूप से बाध्यकारी सम्मेलन है, जो यह घोषणा करता है कि जैविक विविधता का संरक्षण अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इसमें सभी पारिस्थितिक तंत्र, प्रजातियाँ और आनुवांशिक संसाधन शामिल हैं।
  • जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी): जलवायु परिवर्तन पर यह पहला कानूनी रूप से बाध्यकारी बहुपक्षीय समझौता है। वैश्विक तापमान वृद्धि को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह देशों की सहभागिता सुनिश्चित करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : कार्टाजेना प्रोटोकॉल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसका उद्देश्य अपनी सीमाओं के अंतर्गत स्थलीय, जलीय तथा एवियन प्रवासी प्रजातियों को संरक्षित करना है।
  2. यह कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं 

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 

  • कार्टाजेना जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल को जैव विविधता कन्वेंशन के तत्त्वावधान में अंतिम रूप दिया गया तथा इसे 29 जनवरी, 2000 को अंगीकार किया गया। कार्टाजेना प्रोटोकॉल ‘जैविक विविधता पर अभिसमय/कन्वेंशन’ (सीबीडी) का एक पूरक समझौता है।
  • यह प्रोटोकॉल 11 सितंबर, 2003 को लागू हुआ। यह एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, यह कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। अतः कथन 1 और 2 सही नहीं है।
  • यह कन्वेंशन आधुनिक जैव-तकनीकी के दो पहलुओं को मान्यता और पहचान देता है-

♦ तकनीक की पहुँच और प्रहस्तरण।

♦ तकनीकी प्रयोग में जैव तकनीकी की सुरक्षा को अधिक बढ़ाने के लिये पर्याप्त प्रणाली का प्रयोग करना।

  • इस प्रोटोकॉल का मुख्य उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी के परिणामस्वरुप ऐसे सजीव परिवर्तित जीवों (LMO-Living Modified Organism) का सुरक्षित अंतरण, प्रहस्तरण एवं उपयोग सुनिश्चित करना है, जिनका मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जैव विविधता के संरक्षण एवं सतत् उपयोग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से कौन-सा/से यू.एन.एफ.सी.सी.सी. के सी.ओ.पी. के 16वें सत्र का/के परिणाम है/हैं?

  1. प्रौद्योगिकी तंत्र 
  2. हरित जलवायु कोष
  3. अनुकूलन कोष

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) I, II और III

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) केवल I और II

         

उत्तर - ()

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : 

  • प्रौद्योगिकी तंत्र को कानकुन 2010 में सी.ओ.पी. के 16वें सत्र द्वारा स्थापित किया गया था। इससे प्रौद्योगिकी विकास के वर्धित कार्यों के कार्यान्वयन और जलवायु परिवर्तन के शमन एवं अनुकूलन संबंधी कार्रवाईयों को समर्थन मिलना अपेक्षित है।
  • हरित जलवायु कोष
  • सी.ओ.पी. 16 में सदस्यों ने वित्तीय तंत्र की संचालन इकाई के रूप में एक हरित जलवायु कोष  (Green Climate Fund-GCF) की स्थापना की। यह कोष एक GCF बोर्ड द्वारा शासित है। यह कोष विकासशील देशों में परियोजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और अन्य गतिविधियों को सहायता प्रदान करता है।
  • क्योटो प्रोटोकॉल के तहत विकासशील देशों की अनुकूलन परियोजनाओं और कार्यक्रमों को वित्त प्रदान करने के लिये अनुकूलन कोष की स्थापना की गई थी। अनुकूलन कोष को मुख्य रूप से स्वच्छ विकास तंत्र (Clean Development Mechanism-CDM) परियोजना की गतिविधियों से प्राप्त आय और अन्य स्रोतों से प्राप्त धन के साथ वित्तपोषित किया जाता है।

अतः विकल्प (a) सही है।