नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 80

Posted on February 19th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : कभी-कभी समाचारों में देखी जाने वालीनीली लौ क्रांतिनिम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

(a) गहरे समुद्र में मछली पकड़ना 

(b) ब्लू-वाटर इकोनॉमी के लिए भारत की महत्वाकांक्षाएं 

(c) स्वच्छ खाना पकाने हेतु ईंधन प्रदान करना 

(d) ज्वारीय ऊर्जा संयंत्रों का विकास करना

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में भारत की पंचायत प्रणाली में अंतराल को ठीक करने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया गया था। निम्नलिखित में से कौन सी योजनाएं ग्राम स्वराज अभियान का हिस्सा हैं ?

  1. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 
  2. उजाला योजना
  3. प्रधानमंत्री जन धन योजना
  4. मिशन इन्द्रधनुष

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) I, II और IV

(b) I, II और III

(c) I और II 

(d) I, II, III और IV                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : ‘गुजरात पाकिस्तान से, गुजरात हिन्दुस्तान तकउपन्यास की रचना निम्नलिखित में से किसने की है ?

(a) कृष्णा सोबती

(b) ख़ुशवंत सिंह 

(c) विष्णु प्रभाकर 

(d) मृदुल गर्ग  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : राष्‍ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग (एनसीएसटी) की स्‍थापना निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनिम के माध्‍यम से की गई थी ?

(a) 65वां संविधान संशोधन अधिनियम

(b) 75वां संविधान संशोधन अधिनियम

(c) 89वां संविधान संशोधन अधिनियम 

(d) 91वां संविधान संशोधन अधिनियम              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : पेट्रोटेक सम्मेलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

  1. पेट्रोटेक सम्मेलन एक द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय तेल और गैस सम्मेलन है 
  2. PETROTECH -2019 सम्मेलन सऊदी अरब में आयोजित किया गया था
  3. सम्मेलन का उद्देश्य पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी, अन्वेषण, कानूनी और मानव संसाधन विकास में विकास के क्षेत्रों का पता लगाना है

सही उत्तर का चयन करें 

(a) I और II

(b) II और III 

(c) I और III 

(d) I, II और III      

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना कोनीली लौ क्रांति’ (ब्लू फ्लेम रिवॉल्यूशन) के रूप में चिन्हित किया है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : ग्राम स्वराज अभियान एक अभियान है जो 14 अप्रैल से 05 मई, 2018 की अवधि के दौरान अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

चिन्हित योजनाएँ इस प्रकार हैं -

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • सौभाग्य
  • उजाला योजना
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और
  • मिशन इन्द्रधनुष

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : हिंदी की प्रख्यात लेखिका कृष्णा सोबती का आखिरी उपन्यासगुजरात पाकिस्तान से, गुजरात हिन्दुस्तान तकनिडर एवं शक्तिशाली नायिका मंझली की कहानी है जिसे नये आजाद भारत में अनगिनत चुनौतियों के बीच अपना रास्ता तलाशने के लिए संघर्ष करना है।

सोबती का लंबी बीमारी के बाद 25 जनवरी को निधन हो गया था।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/the-release-of-the-last-novel-of-krishna-sobti-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : राष्‍ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग (एनसीएसटी) की स्‍थापना 19 फरवरी 2004 को संविधान (89वां संशोधन) अधिनिम के माध्‍यम से की गई थी। आयोग ने 19 फरवरी 2019 को  अपना 15वां स्‍थापना दिवस मनाया।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/vice-president-of-india-to-deliver-foundation-day-lecture-of-national-commission-for-scheduled-tribes-on-19th-february-2019

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में 13 वें अंतर्राष्ट्रीय तेल और गैस सम्मेलन - PETROTECH-2019 का उद्घाटन किया।

इंटरनेशनल ऑयल एंड गैस कॉन्फ्रेंस की पेट्रोटेक सीरीज़ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के लिए तेल और गैस उद्योग में विचारों के आदान-प्रदान और ज्ञान, विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा करने के लिए एक द्विवार्षिक मंच है। 

सम्मेलन का उद्देश्य पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी, अन्वेषण, ड्रिलिंग, उत्पादन और प्रसंस्करण, शोधन, पाइपलाइन परिवहन, पेट्रोकेमिकल, प्राकृतिक गैस, एलएनजी, पेट्रोलियम व्यापार, अर्थशास्त्र, कानूनी और मानव संसाधन विकास, विपणन में विकास के क्षेत्रों का पता लगाना है।