पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामियिकी 1 (20-Feb-2019)
जलवायु परिवर्तन से विलुप्त होने वाला पहला स्तनपायी
(First mammal extinction from climate change)

Posted on February 20th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरण मंत्रालय ने ग्रेट बैरियर रीफ क्षेत्र में पाए जाने वाले कृंतक के विलुप्त सूची में शामिल होने की आधिकारिक तौर पर घोषणा की है, ऐसा माना जाता है कि यह पहला स्तनपायी जीव है जो मानव-जनित जलवायु परिवर्तन से समाप्त हुआ है।


ब्रम्बल केई मेलोमिस (Bramble Cay melomys) जो चूहे के समान दिखाई पड़ता था, पिछले एक दशक में देखा नहीं गया है। इसका अब तक का ज्ञात वास-स्थान सुदूर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में एक छोटा रेतीले द्वीप था।

 

गायब होने का एक प्रमुख कारक-

 

शोधकर्त्ताओं ने इसके गायब होने का एक प्रमुख कारक पिछले दशक के दौरान इस द्वीप में पाए जाने वाले प्रवाल भित्ति पर बार-बार में समुद्री जल सैलाब का आना बताया।2014 में शोधकर्त्ताओं ने इन प्रजातियों का पता लगाने के लिये एक विस्तृत सर्वेक्षण किया, लेकिन कोई भी साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ।2016 में जारी एक अध्ययन के अनुसार, टोरेस स्ट्रेट क्षेत्र में समुद्र के स्तर में वृद्धि और मौसम की घटनाओं पर उपलब्ध आँकड़े ‘मानव-जनित जलवायु परिवर्तन’ की ओर इशारा करते हैं, जो कि ब्रमबल केई मेलोमिस के नष्ट होने का मूल कारण है।

 

पहली बार कब खोजा गया-

 

1845 में पहली बार यूरोपीय लोगों द्वारा द ग्रेट बैरियर रीफ पर इस प्रजाति के मेलोमीस रूबिकोला (Melomys rubicola) को खोजा गया था ये लोग अपने मनोरंजन के लिये ‘बड़े चूहों’ को गोली से मार रहे थे।