नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 85

Posted on February 25th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : सिंधु नदी जल संधि 1960 के अनुसार पूर्वी नदियों के अंतर्गत आने वाली नदियाँ निम्न में से हैं  -

 

  1. झेलम
  2. रावी  
  3. सतलुज 
  4. ब्यास 
  5. सिन्धु 
  6. चेनाब  

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) I, V और VI  

(b) II, IV और V  

(c) II, III और IV  

(d) I, II, V    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा अनावरण किए गए वायुमंडलीय जल जनित्र (AWG) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. इज़राइल के सहयोग से बीईएल द्वारा वायुमंडलीय जल जनित्र का निर्माण किया जा रहा है 
  2. यह वातावरण में मौजूद आर्द्रता से पानी निकालता है 
  3. निकाला गया पानी गैर-पीने योग्य पानी है

 

उपरोक्त कथनों में से कौन सा गलत है / हैं -

 

(a) I और II 

(b) केवल II 

(c) I और III 

(d) I, II और III                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2019 को निम्न में से किस अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया ?

 

(a) विकास के लिए सतत पर्यटन का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष  

(b) प्रकाश एवं प्रकाश-आधारित तकनीकों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष

(c) स्वच्छता का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष

(d) स्वदेशी भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में चर्चा में रहापरम शिवायनिम्नलिखित में से क्या है ?

 

(a) स्वदेश पर्यटन योजना के तहत एक नवीन सर्किट  

(b) एक भारतीय सुपर कम्प्यूटर 

(c) भारत के लिए प्रस्तावित सबसे बड़ा बाँध  

(d) जल का शोधन करने वाला एक विशाल संयंत्र              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : ‘रोबोकॉपके संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. केरल पुलिस में भारत का पहला रोबोकॉप शामिल किया गया है
  2. दुबई पुलिस में दुनिया के पहले रोबोट पुलिस अधिकारी की नियुक्ति हुई थी, जिसका नाम रोबोकॉप था 

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं       

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : सिंधु प्रणाली में मुख्‍यत सिंधु ,झेलम ,चेनाब ,रावी, ब्‍यास और सतलुज नदियां शामिल हैं। 

भारत और पाकिस्‍तान के बीच 1960 में हुई सिंधु नदी जल संधि के तहत सिंधु नदी की सहायक नदियों को पूर्वी और पश्चिमी नदियों में विभाजित किया गया। सतलज, ब्यास और रावी नदियों को पूर्वी नदी बताया गया जबकि झेलम, चेनाब और सिंधु को पश्चिमी नदी बताया गया।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/indus-waters-treaty-1960-present-status-of-development-in-india-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : हैदराबाद स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी  MAITHRI और CSIR-IICT के सहयोग से वायुमंडलीय जल जनरेटर का निर्माण BEL द्वारा किया जा रहा है।

बीईएल का वायुमंडलीय जल जनित्र वातावरण में मौजूद आर्द्रता से पानी निकालने और इसे शुद्ध करने के लिए एक आदर्श तकनीक का उपयोग करता है।

यह शुद्ध, सुरक्षित और स्वच्छ पीने योग्य पानी का उत्पादन करने के लिए वायुमंडलीय नमी को संघनित करने के लिए हीट एक्सचेंज का उपयोग करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : 19 दिसंबर 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2019 को स्वदेशी मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के स्थायी फोरम के एक प्रस्ताव के आधार पर स्वदेशी भाषाओं के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया। 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT-BHU में सुपर कंप्यूटर परम शिवाय का लोकार्पण किया।इस सुपर कंप्यूटर की मदद से मौसम की भविष्यवाणी, स्पेस इंजीनियरिंग, भूकंप की पहचान, फाइनैंशियल क्राइसिस और डेटा कलेक्शन जैसी चीजों में किया जा सकेगा। इसे आईआईटी के स्टूडेंट्स और रिसर्चरों के साथ ही आसपास के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी सुलभ बनाया जाएगा। यह सुपर कंप्यूटर 1 पेटा बाइट सेकेंड्री स्टोरेज सिस्टम से लैस है। जो कि ओपन सोर्स सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर की मदद से चलेगा। भारत का पहला सुपर कंप्यूटर परम-8000 था जिसे 1991 में लॉन्च किया गया था।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/super-computer-param-shivaay-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : केरल पुलिस में भारत का पहला रोबोकॉप शामिल किया गया है। यह एक मानव जैसा (Humanoid) रोबोट है, जिसे सब-इंस्पेक्टर केपी-बोट नाम दिया गया है।दुबई पुलिस में 22 मई, 2017 को दुनिया के पहले रोबोट पुलिस अधिकारी की नियुक्ति हुई थी, जिसका नाम रोबोकॉप था।

 

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/india-s-first-robocop-kp-bot-in-hindi