राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (22-Feb-2019)
भारत का पहला रोबोकॉप-केपी-बोट
(India's first Robocop KP-bot)

Posted on February 22nd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

केरल पुलिस में भारत का पहला रोबोकॉप शामिल किया गया है। यह एक मानव जैसा (Humanoid) रोबोट है, जिसे सब-इंस्पेक्टर केपी-बोट नाम दिया गया है।

 

 

केरल पुलिस इस रोबोट का इस्तेमाल पुलिस मुख्यालय में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने में करेगी। यह रोबोकॉप यहाँ आने वाले आगंतुकों की शिकायतों का रिकॉर्ड रखेगा, जिसे कभी भी देखा जा सकेगा।

 

भविष्य में केपी-बोट को विस्फोटकों की पहचान करने में सक्षम रोबोट के तौर पर भी विकसित करने की योजना है।

 

 

दुबई पुलिस में 22 मई, 2017 को दुनिया के पहले रोबोट पुलिस अधिकारी की नियुक्ति हुई थी, जिसका नाम रोबोकॉप था। यह लोगों से बातचीत करने, छह भाषाएँ बोलने, लोगों के प्रश्नों के उत्तर देने और उन्हें सैल्यूट करने में सक्षम है।

 

 

केपी-बोट को दुनिया का चौथा रोबोट पुलिसकर्मी बताया जा रहा है।

 

केपी-बोट को कोच्चि स्थित स्टार्टअप वेंचर एसीमोव रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और साइबरडोम ने डिजायन किया है। साइबरडोम केरल पुलिस का एक तकनीकी अनुसंधान और विकास केंद्र है। ये सफल निर्माण आधुनिक भारत के तकनीकी उन्नति के नए मायने गढ़ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में अन्य प्रदेशों में भी इस तरह के रोबोट को पुलिस टीम में भर्ती किया जा सकेगा।