राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (22-Feb-2019)
सुपर कंप्यूटर परम शिवाय
(Super Computer Param Shivaay)

Posted on February 22nd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT-BHU में सुपर कंप्यूटर परम शिवाय का लोकार्पण किया।इस सुपर कंप्यूटर की मदद से मौसम की भविष्यवाणी, स्पेस इंजीनियरिंग, भूकंप की पहचान, फाइनैंशियल क्राइसिस और डेटा कलेक्शन जैसी चीजों में किया जा सकेगा। इसे आईआईटी के स्टूडेंट्स और रिसर्चरों के साथ ही आसपास के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी सुलभ बनाया जाएगा। यह सुपर कंप्यूटर 1 पेटा बाइट सेकेंड्री स्टोरेज सिस्टम से लैस है। जो कि ओपन सोर्स सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर की मदद से चलेगा। भारत का पहला सुपर कंप्यूटर परम-8000 था जिसे 1991 में लॉन्च किया गया था।

 

 

नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत बने इस सुपर कंप्यूटर का निर्माण सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DEC) ने किया है। लगभग 32.5 करोड़ रुपए की लागत से बना 833 टेराफ्लॉप क्षमता का यह सुपर कंप्यूटर महीनों का अनुसंधान कार्य घंटों में पूरा करने में सक्षम है।

 

नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन का लक्ष्य भारत को सुपर कंप्यूटिंग के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करना तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिये भारत की क्षमता को बढ़ाना है। साथ ही वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को सुपर कंप्यूटिंग सुविधाओं से लैस कर संबंधित क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देना है।