नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 84

Posted on February 23rd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

  1. केरल में कर्नाटक और असम के बाद सबसे ज्यादा हाथी हैं 
  2. हाथी एक राष्ट्रीय विरासत पशु है और IUCN सूची के तहत कम संकटग्रस्त के रूप में वर्गीकृत किया गया है 

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा के संबंध में निम्नलिखित कथनों  पर विचार करें -

 

  1. एक स्वतन्त्र संस्था के रूप में सन 1918 में इसकी स्थापना हुई
  2. गांधीजी जी आजीवन इसके सभापति रहे
  3. इसके संस्थापकों में डॉ॰सी.पी. रामास्वामी अरयर एवं एनी बेसेन्ट भी शामिल हैं 

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) I और II 

(c) II और III 

(d) I, II और III                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : अट्टुकल पोंगल उत्सव के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन असत्य है ?

 

(a) यह त्योहार मुख्यतः कर्नाटक राज्य से सम्बंधित है 

(b) यह त्योहार केवल महिलाओं द्वारा मनाया जाता है 

(c) अट्टुकल पोंगल के दौरान पुरुषों का मंदिर में प्रवेश वर्जित होता है 

(d) पोंगल वह अनुष्ठान है, जिसमें महिलाएँ मीठे पायसम तैयार करती हैं 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित में से कौन-सा/से जैव ईंधन को तैयार करने में प्रयुक्त होता/होते है/हैं?

 

  1. जेट्रोफा
  2. कवक
  3. शैवाल

 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

 

(a) केवल I 

(b) II और III 

(c) I और III 

(d) I, II और III             

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. वर्ष 1936 में हैली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित  
  2. यह वह जगह है जहाँ 1973 में पहली बार प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया गया था
  3. इसके पूरे क्षेत्र में पहाड़ियों, दलदली अवसाद, नदी के किनारे, घास के मैदान और बड़ी झील शामिल हैं
  4. पार्क में उप-हिमालयी बेल्ट भौगोलिक और पारिस्थितिक विशेषताएं हैं 

 

उपरोक्त कथन निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान का उल्लेख करते हैं ?  

 

(a) बालपखराम राष्ट्रीय उद्यान 

(b) दुधवा नेशनल पार्क  

(c) मानस नेशनल पार्क 

(d) जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क     

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : कर्नाटक में असम और केरल के बाद सबसे ज्यादा हाथी हैं। हाथी IUCN सूची के तहत लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में सूचीबद्ध है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : एक स्वतन्त्र संस्था के रूप में सन 1918 में दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा की स्थापना हुई।भारत में महात्मा गांधी के हिन्दी प्रचार आंदोलन के परिणामस्वरूप दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा की स्थापना मद्रास नगर के गोखले हॉल में डॉ॰सी.पी. रामास्वामी अरयर की अध्यक्षता में एनी बेसेन्ट ने की थी।गांधीजी जी आजीवन इसके सभापति रहे।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/president-of-india-unveils-statue-of-mahatma-gandhi-at-dakshina-bharat-hindi-prachar-sabha-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : "केरल में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वालाअट्टुकल पोंगल त्योहारतिरुअनंतपुरम से 3 किमी. दूर स्थित अट्टुकल भगवती मंदिर में मनाया जाता है।पोंगल वह अनुष्ठान है, जिसमें महिलाएँ मीठे पायसम (चावल, गुड़, नारियल इत्यादि से बना हलवा या खीर) तैयार करती हैं और इसे भगवती अट्टुकल को अर्पित करती हैं।पोंगल के दौरान पुरुषों का मंदिर में प्रवेश वर्जित होता है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/attukal-pongal-festival-in-the-unique-festival-of-the-south-which-only-women-celebrate-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : जैव ईंधन एक ऐसा ईंधन होता है जिसकी ऊर्जा जैविक कार्बन निर्धारण (Biological Carbon Fixation) की प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त की जाती है।

जैव ईंधन बनाने के लिये निम्नलिखित स्रोतों का उपयोग किया जा सकता है:

सोयाबीन, मक्का, गन्ना, चुकंदर, स्विचग्रैस, जेट्रोफा, कैमेलिना, शैवाल, कसावा, ताड़ का तेल, कवक और पशु वसा। अतः विकल्प (d) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है और 1936 में लुप्तप्राय बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हैली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था जिन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पार्क प्रोजेक्ट टाइगर पहल के तहत आने वाला सबसे पहला  राष्ट्रीय उद्यान है।पार्क में उप-हिमालयी बेल्ट भौगोलिक और पारिस्थितिक विशेषताएं हैं। एक इकोटूरिज्म डेस्टिनेशन भी है।