नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 210

Posted on September 12th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सी.सी.ई.ए.) ने कृषि-बाज़ार अवसंरचना कोष के सृजन को स्वीकृति प्रदान की। इसके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इस कोष का उपयोग किसानों को उनकी उपज के भंडारण के लिये रियायती दर पर ऋण प्रदान करने हेतु किया जाएगा।
  2. कोष का प्रबंधन नाबार्ड द्वारा किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-1 : (b)

 

व्याख्या : 

  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सी.सी.ई.ए.) ने हाल ही में कृषि-बाज़ार अवसंरचना कोष (ए.एम.आई.एफ.) के लिये 2,000 करोड़ रुपए के कोष को मंज़ूरी प्रदान की है। इस कोष का प्रबंधन नाबार्ड द्वारा किया जाएगा। अत: कथन 2 सही है।
  • इस कोष का उपयोग किसानों को ऋण प्रदान करने के लिये नहीं बल्कि ग्रामीण और विनियमित थोक बाज़ारों में कृषि विपणन बुनियादी ढाँचे के विकास और उन्नयन के लिये किया जाएगा। यह 585 कृषि उपज बाज़ार समितियों (ए.पी.एम.सी.), मंडियों और 10,000 ग्रामीण कृषि बाज़ारों (जी.आर.ए.एम.) के लिये राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रियायती ऋण प्रदान करेगा। अत: कथन 1 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : नई ई-कॉमर्स नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसने एक नया ई-कॉमर्स नियामक स्थापित किया है।
  2. इसके अनुसार, जिन विक्रेताओं की ई-कॉमर्स कंपनी में कोई हिस्सेदारी है, वे अपने उत्पादों को उस ई-कॉमर्स कंपनी के पोर्टल पर नहीं बेच सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

  • ई-कॉमर्स (ऑनलाइन व्यापार) कंपनियाँ भारत में दो अलग-अलग मॉडलों के अंतर्गत काम कर सकती हैं।
  • पहला मार्केटप्लेस मॉडल है जहाँ ई-कॉमर्स कंपनी केवल एक प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करती है जो खरीदारों और विक्रेताओं को जोड़ती है। इस मॉडल में ई-कॉमर्स कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) की अनुमति है।
  • दूसरा मॉडल इन्वेंट्री (सामान/स्टॉक) आधारित है जहाँ पोर्टल पर बेचे जाने वाले सामानों की सूची ई-कॉमर्स कंपनी के स्वामित्व या नियंत्रण में होती है। इस मॉडल के अंतर्गत एफ.डी.आई. की अनुमति नहीं है।
  • अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियाँ, इन्वेंट्री का मालिक नहीं होने के बावजूद, अपने समूह की कंपनियों जैसे क्लाउडटेल और डब्ल्यू.एस. रिटेल को क्रमश: एक मंच प्रदान कर रही हैं। इसे पक्षपाती नज़रिये के रूप में देखा जाता है, विशेषकर उस स्थिति में जब इन विक्रेताओं ने ई-कॉमर्स कंपनी से दूसरों की अपेक्षा विशेष लाभ प्राप्त किया हो। ये नियंत्रित या स्वामित्व वाले विक्रेता ग्राहकों को ऐसी छूट प्रदान करने में सक्षम हो सकते हैं जो प्रतिद्वंदियों द्वारा नहीं प्रदान की जा सकती है।
  • औद्योगिक नीति और संवर्द्धन विभाग ने ई-कॉमर्स कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से संबंधित मौजूदा नियमों पर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। नई ई-कॉमर्स नीति की मुख्य विशेषताओं में निम्नलिखित प्रावधान शामिल हैं:

 

♦ वे विक्रेता जिनकी किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी में कोई हिस्सेदारी है, वे उस ई-कॉमर्स कंपनी के पोर्टल पर अपने उत्पाद नहीं बेच सकते। अत: कथन 2 सही है।

♦ किसी ई-कॉमर्स समूह की कंपनी से 25 प्रतिशत या अधिक सामान (स्टॉक) खरीदने वाले विक्रेता को उस ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा नियंत्रित माना जाएगा और इस तरह इसके पोर्टल पर बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी।

♦ ई-कॉमर्स कंपनी को किसी विक्रेता विशेष को लाभ देकर अपने पोर्टल पर बेचे जाने वाले किसी उत्पाद के मूल्य को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

♦ यह नई नीति ई-कॉमर्स संस्थाओं के लिये एक नियामक की स्थापना नहीं करती है। अत: कथन 1 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में वी.वी.आई.पी., सीविज़िल और पी.डब्ल्यू.डी. एप लॉन्च किये गए, ये निम्नलिखित में से किससे संबंधित हैं ?

 

(a) आधारभूत संरचना विकास से

(b) चुनाव आयोग से

(c) सीमा प्रबंधन से

(d) शिक्षा से

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : 

  • चुनाव आयोग ने वी.वी.आई.पी., सीविज़िल और पी.डब्ल्यू.डी. एप लॉन्च किये हैं:
  • मतदाता पुनरीक्षण और सूचना कार्यक्रम (वी.वी.आई.पी.) आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिये नागरिकों को उनके नाम, नए पंजीयन, ब्योरे में बदलाव और मतदाता पहचान पत्र में सुधार के लिये लॉन्च किया गया है।
  • चुनाव आयोग ने सीविज़िल एप भी लॉन्च किया है। यह एप स्वचालित स्थान मानचित्रण के साथ लाइव फोटो/वीडियो बनाने, आदर्श आचार संहिता/व्यय उल्लंघन के मामले में समय-मुद्रांकित और साक्ष्य-आधारित प्रमाण प्रदान करता है।
  • इस मोबाइल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक शिकायत दर्ज करा सकता है। उसके बाद फ्लाइंग स्क्वॉड मामले की जाँच करेगा और पीठासीन अधिकारी फैसला लेगा।
  • एक निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर सीविज़िल की स्थिति सीविज़िल शिकायतकर्त्ता के साथ साझा की जा सकती है।
  • ‘पी.डब्ल्यू.डी. एप’ एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे विकलांग व्यक्तियों (PwD) को नए पंजीकरण के लिये अनुरोध करने, पता और अन्य विवरण में बदलाव तथा स्वयं को पी.डब्ल्यू.डी. के रूप में चिह्नित करने के लिये सक्षम किया गया था। पी.डब्ल्यू.डी. मतदान के दौरान व्हीलचेयर के लिये भी अनुरोध कर सकते हैं। अत: विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में निम्नलिखित देशों में से किसने अपनी न्यायिक प्रणाली में हिंदी को तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया है ?

 

(a) मॉरीशस

(b) कनाडा

(c) दक्षिण अफ्रीका

(d) संयुक्त अरब अमीरात 

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 

  • हिंदी संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) की तीसरी आधिकारिक भाषा बन गई है।
  • यू.ए.ई. ने भारतीयों के लिये न्यायिक वितरण प्रणाली को सरल और अधिक सुलभ बनाने हेतु अरबी और अंग्रेज़ी के साथ हिंदी को अपनी न्यायिक प्रणाली में तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया है।
  • भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़े आप्रवासी समुदाय का संघटन करते हैं। जहाँ दुबई में तीन मिलियन से अधिक भारतीय रहते हैं। अत: विकल्प (d) सही है।
  • न्यायिक विभाग द्वारा किये गए ऐतिहासिक निर्णय से श्रमिकों का एक बड़ा हिस्सा लाभान्वित होगा, जो अधिकांशत: मध्य और उत्तर भारत के हिंदी भाषी क्षेत्रों से आते हैं।
  • भारतीय श्रमिक अब अपनी मातृभाषा में यू.ए.ई. के श्रम न्यायालयों में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
  • नोट: नेपाल, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, फिजी और मॉरीशस सहित कई अन्य देशों में भी हिंदी लोकप्रिय है।
  • हिंदी और नेपाली भाषा की साझा लिपि देवनागरी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से कौन हाल ही में समाचारों में रहे नासा के SPHEREx मिशन का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है -

 

(a) जीवन और ब्रह्मांड की उत्पत्ति को समझने के लिये समर्पित एक अंतरिक्ष दूरबीन मिशन।

(b) सूर्य के कोरोना की गतिशीलता को समझने के लिये एक सौर मिशन।

(c) पृथ्वी की ओज़ोन परत और ऊपरी वायुमंडलीय वायु की स्थिरता का अध्ययन करने के लिये एक मिशन। 

(d) पृथ्वी की सतह पर बर्फ की चादर, हिमनद और भूमिगत जल भंडारण के रूप में जल के संचरण का पता लगाने के लिये एक मिशन।

         

उत्तर - ()

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : 

  • SPHEREx नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) का एक प्रस्तावित मिशन है। यह एक नया अंतरिक्ष दूरबीन मिशन है जो जीवन और ब्रह्मांड की उत्पत्ति को समझने के लिये समर्पित है। अत: विकल्प (a) सही है।
  • SPHEREx का पूरा नाम स्पेक्ट्रो-फोटोमीटर फॉर द हिस्ट्री ऑफ द यूनिवर्स, एपक (Epoch) ऑफ रीआयोनाइजेशन एंड आइसेज़ एक्सप्लोरर है। नासा वर्ष 2023 में इस मिशन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। लॉन्च लागत को छोड़कर इस मिशन की अनुमानित लागत 242 मिलियन डॉलर है।
  • SPHEREx के एक बार अपनी कक्षा में स्थापित होने के बाद यह प्रत्येक छ: माह में 300 मिलियन से अधिक आकाशगंगाओं तथा हमारे स्वयं की आकाशगंगा में स्थित लगभग 100 मिलियन तारों का पर्यवेक्षण करेगा तथा आँकड़ों का संग्रह करेगा, जिनमें से कुछ तो पृथ्वी से 10 बिलियन प्रकाश वर्ष से भी दूर अवस्थित है।