नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 209

Posted on September 12th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : भारत में ‘क्लाउड-बेस्ड’ सेवाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. तेलंगाना अपने विभागों को उनके डेटा भंडारण को क्लाउड पर स्थानांतरित करने के लिये आदेश देने वाला पहला राज्य बना।
  2. डिजीलॉकर सेवा एक क्लाउड-आधारित सेवा है, जो भारतीय नागरिकों को कुछ आधिकारिक दस्तावेज़ों को क्लाउड पर भंडारित करने में सक्षम बनाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-1 : (b)

 

व्याख्या : 

  • क्लाउड स्टोरेज- क्लाउड स्टोरेज एक सर्विस मॉडल है जिसमें डेटा का रख-रखाव, प्रबंधन, दूरस्थ रूप से बैकअप और उसे नेटवर्क पर (आमतौर पर इन्टरनेट) उपयोगकर्त्ताओं को उपलब्ध कराया जाता है।
  • महाराष्ट्र अपने सरकारी विभागों को अपने डेटा संग्रहण को क्लाउड पर स्थानांतरित करने के लिये आदेश देने वाला पहला राज्य बन गया है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • पेपरलेस शासन के विचार पर लक्षित, डिजीलॉकर डिजिटल तरीके से दस्तावेज़ों और प्रमाण-पत्रों को जारी करने और सत्यापन के लिये एक मंच है। इस प्रकार यह भौतिक दस्तावेज़ों के उपयोग को समाप्त कर देता है। भारतीय नागरिक जो डिजीलॉकर खाते के लिये साइन अप करते हैं, उन्हें एक समर्पित क्लाउड स्टोरेज स्पेस मिलता है जो उनके आधार (UIDAI) नंबर से जुड़ा होता है। अत: कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : सुपर कंप्यूटर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. प्रत्युष भारत का सबसे तेज़ मल्टी पेटाफ्लॉप्स सुपर कंप्यूटर है।
  2. प्रत्युष मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिये समर्पित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 

  • सुपर कंप्यूटर एक बहुत ही शक्तिशाली कम्प्यूटेशनल मशीन है जो प्रति सेकंड खरबों कमांड को प्रोसेस करने में सक्षम है। हाल ही में, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भारत के सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर ‘प्रत्युष’ और हाई परफॉरमेंस कंप्यूटर सिस्टम ‘मिहिर’ का अनावरण किया।
  • पुणे में स्थित HPC को प्रत्युष नाम दिया गया है जिसकी क्षमता 4 पेटाफ्लॉप है तथा नॉएडा में स्थित HPC को मिहिर नाम दिया गया जिसमें 2.8 पेटाफ्लॉप की क्षमता है जो कुल मिलाकर 6.8 पेटफ्लॉप की क्षमता से युक्त हैं। यह भारत का सबसे तेज़ और पहला ‘मल्टी- पेटाफ्लॉप’ सुपर कंप्यूटर है। अत: कथन 1 सही है।
  • मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिये समर्पित दुनिया में यह चौथा सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर है। यह मानसून, चरम घटनाओं, चक्रवात, सुनामी, भूकंप, वायु गुणवत्ता, तड़ित झंझा, मत्स्यन, उष्ण एवं शीतल लहरों, बाढ़ और सूखे के मामले में बेहतर पूर्वानुमान के साथ भारत की मदद करेगा। अत: कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : संवर्द्धित वास्तविकता (AR) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. साकार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का संवर्द्धित वास्तविकता एप्लीकेशन है जिसे एंड्रॉइड डिवाइसेज़ के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  2. भारत का पहला संवर्द्धित वास्तविकता, शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान वाराणसी में स्थापित किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : 

  • साकार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) अनुप्रयोग है जिसे एंड्रॉइड डिवाइस के लिये डिज़ाइन किया गया है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • साकार में MOM, RISAT, रॉकेट्स (PSLV, GSLV MK -3) के 3D मॉडल, INSAT 3D-अनुमानित चक्रवात के वीडियो, GSLV D5 / क्रायो, मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) ऑर्बिट इन्सर्शन एवं MOM का लॉन्च वीडियो, MOM के 360 डिग्री एनिमेटेड व्यू, मंगल की सतह के Anaglyph शामिल हैं।
  • ऑगमेंटेड रियलिटी एक कंप्यूटर तकनीक है जो आपके डिवाइस के कैमरे का उपयोग करके वास्तविक दुनिया की वस्तुओं पर ध्वनि, वीडियो, ग्राफिक्स और अन्य सेंसर आधारित इनपुट को संवर्द्धित करती है तथा ऐसा करने के लिये कंप्यूटर विज़न-बेस्ड रिकग्निशन एल्गोरिदम पर काम करती है। ऑगमेंटेड रियलिटी वास्तविक समय में उपयोगकर्त्ता के परिवेश के साथ डिजिटल सूचना का एकीकरण है।
  • भारत का पहला ऑगमेंटेड रियलिटी, शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान वाराणसी में स्थापित किया जाएगा। यह संस्थान एयोन रियलिटी के साथ साझेदारी में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किया जाएगा। एयोन रियलिटी अमेरिका में स्थित एक ऑगमेंटेड रियलिटी कंपनी है। अत: कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : आनुवंशिक रूप से संवर्द्धित (GM) फसलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. वर्तमान में, बीटी कपास भारत में व्यावसायिक खेती के लिये स्वीकृत एकमात्र जी.एम. फसल है।
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा आनुवंशिक रूप से संवर्द्धित हाइब्रिड सरसों का विकास किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं 

 

उत्तर - ()

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : 

  • वर्ष 2017 में, जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (GEAC) ने ट्रांसजेनिक सरसों, DMH-11 की वाणिज्यिक खेती के लिये मंज़ूरी दे दी थी। हालाँकि GEAC ने तो मंज़ूरी दे दी है, लेकिन अंतिम मंज़ूरी पर्यावरण मंत्री द्वारा ही जारी की जाएगी। अत: कथन 1 सही है।
  • आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) हाइब्रिड सरसों को दिल्ली विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : प्रोजेक्ट ब्रेन वेव निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

 

(a) मस्तिष्क की गतिविधियों के मानचित्रण से

(b) कृत्रिम बुद्धिमत्ता से

(c) नैनो प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके टेलीपैथी को विकसित करने से 

(d) श्वेत द्रव्य पर सूक्ष्म तरंगों के प्रभाव से

         

उत्तर - ()

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : 

  • माइक्रोसॉफ्ट टीम ने ब्रेनवेव नामक एक गहन शिक्षण वृद्धि मंच (deep learning acceleration platform) प्रारंभ किया है।
  • डीप लर्निंग मॉडल्स की क्लाउड-बेस्ड सर्विंग के लिये लोचशीलता तथा प्रदर्शन के मामले में प्रोजेक्ट ब्रेनवेव ने काफी उन्नति की है। इसे वास्तविक-समय कृत्रिम बुद्धि के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसका तात्पर्य है कि सिस्टम द्वारा अनुरोधों को प्राप्त करते ही उन्हें प्रोसेस कर दिया जाता है तथा इसकी विलम्ब की अवधि अत्यधिक न्यून होती है।
  • रियल-टाइम AI अधिकाधिक महत्त्वपूर्ण होता जा रहा है क्योंकि क्लाउड अवसंरचना द्वारा ही डाटा को प्रोसेस किया जाता है, चाहे ये अनुरोध सर्च क्वेरी हों, विडियो, सेंसर स्ट्रीम या उपयोगकर्त्ताओं के साथ इंटरेक्शन के रूप में हों। अत: (b) सही विकल्प है।