नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 199
Posted on August 21st, 2019 | Create PDF File

प्रश्न-1 : निम्नलिखित में से किस संस्था ने नवीकरणीय ऊर्जा 2018 ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ’जारी की ?
(a) यूनाइटेड नेशन
(b) रिन्यूएबल एनर्जी नेटवर्क फॉर द 21st सेंचुरी (REN21)
(c) इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी
(d) वर्ल्ड बैंक
उत्तर - ()
प्रश्न-2 : हिंद महासागरीय हंपबैक डॉल्फिन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -
- इसका निवास हिंद महासागर में बंगाल की खाड़ी तक सीमित है।
- इसे प्रकृति संरक्षण के लिये अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) द्वारा 'लुप्तप्राय' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - ()
प्रश्न-3 : निम्नलिखित में किस झील में वार्षिक फ्लेमिंगो महोत्सव का आयोजन किया जाता है ?
(a) पुलीकट झील
(b) चिल्का झील
(c) डल झील
(d) सांभर झील
उत्तर - ()
प्रश्न-4 : राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -
- यह एक सलाहकारी निकाय है।
- इसे रंगराजन आयोग की सिफारिशों पर स्थापित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - ()
प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट प्रकाशित करता है ?
(a) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
(b) खाद्य और कृषि संगठन
(c) विश्व आर्थिक मंच
(d) विश्व बैंक
उत्तर - ()
उत्तरमाला
उत्तर-1 : (b)
व्याख्या :
- REN21 वैश्विक अक्षय ऊर्जा नीति बहु-हितधारक नेटवर्क है जो प्रमुख कारकों की एक विस्तृत श्रृंखला को जोड़ता है।
- REN21 का लक्ष्य अक्षय ऊर्जा हेतु तीव्र वैश्विक संक्रमण के प्रति ज्ञान विनिमय, नीति विकास और संयुक्त कार्रवाई को सुविधाजनक बनाना है।
- REN21 ने नवीकरणीय ऊर्जा 2018 ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट जारी की है।
- वर्ष 2017 के अंत तक भारत अक्षय ऊर्जा (जलविद्युत सहित) में 5वें और जलविद्युत के बगैर चौथे स्थान पर रहा। अतः विकल्प b सही है।
उत्तर-2 : (b)
व्याख्या :
- हिंद महासागरीय हंपबैक डॉल्फिन हिंद महासागर में दक्षिण अफ्रीका से भारत तक पाई जाती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
- प्रकृति संरक्षण के लिये अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) ने हिंद महासागरीय हंपबैक डॉल्फिन को लुप्तप्राय के रूप में वर्गीकृत किया है। भारत में ये वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत संरक्षित हैं। अतः कथन 2 सही है।
उत्तर-3 : (a)
व्याख्या :
तीन दिवसीय वार्षिक फ्लेमिंगो महोत्सव का आयोजन पुलीकट झील में किया जाता है। ओडिशा की चिल्का झील के बाद यह झील देश की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। अतः विकल्प (a) सही है।
उत्तर-4 : (c)
व्याख्या :
- रंगराजन आयोग ने वर्ष 2001 में भारतीय सांख्यिकीय प्रणाली की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National statistics commission-NSC) की स्थापना की सिफारिश की थी, जिसके तहत 1 जून, 2005 में एक प्रस्ताव के माध्यम से सरकार ने NSC की स्थापना की थी।
- NSC सांख्यिकीय मामलों पर सर्वोच्च सलाहकारी निकाय है क्योंकि इसका गठन सांख्यिकीय मामलों में नीतियों, प्राथमिकताओं और मानकों को विकसित करने के लिये ही किया गया था।
- NSC का गठन 12 जुलाई, 2006 से सांख्यिकीय मामलों में नीतियों, प्राथमिकताओं और मानकों को विकसित करने के लिये एक जनादेश के साथ किया गया था।
- NSC में एक अध्यक्ष के अलावा चार सदस्य होते हैं, जिनमें से प्रत्येक सदस्य निर्दिष्ट सांख्यिकीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ और अनुभवी होता है। अतः कथन 1 और 2 सही है।
उत्तर-5 : (c)
व्याख्या :
ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2019 (14वें संस्करण) को विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum-WEF) द्वारा भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक तनावों की पृष्ठभूमि में प्रकाशित किया गया है।
- यदि इन मुद्दों को अनसुलझा ही छोड़ा गया तो ये पर्यावरणीय निम्नीकरण के बढ़ते साक्ष्यों से लेकर चौथी औद्योगिक क्रांति के बढ़ते व्यवधानों तक, सामूहिक चुनौतियों से निपटने की विश्व की क्षमता में बाधा उत्पन्न करेंगे।
- रिपोर्ट निम्नलिखित पाँच क्षेत्रों पर केंद्रित है:
(1)आर्थिक कमज़ोरियाँ,
(2)भू-राजनीतिक तनाव,
(3)सामाजिक और राजनीतिक तनाव,
(4)पर्यावरणीय भंगुरता,
(5)तकनीकी अस्थिरता।