नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 198

Posted on August 20th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये -

    लोकनृत्य       संबंधित राज्य

  1. तरंग मेल :       गोवा 
  2. रासलीला :       हिमाचल प्रदेश 
  3. कालबेलिया :    राजस्थान
  4. बिहू :            महाराष्ट्र

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सुमेलित नहीं हैं?  

(a) केवल I और III

(b) केवल II और IV

(c) केवल I, II और III

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. ‘पुष्टिमार्ग’ के प्रतिपादक रामानुजाचार्य हैं। 
  2. ‘पद्मावत’ की रचना मलिक मुहम्मद जायसी ने की है।
  3. ‘रामचरितमानस’ ‘अवधी’ भाषा में लिखा गया है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये -  

(a) केवल I

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : कूडियाट्टम नाट्यकला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह केरल की चकयार जाति द्वारा किया जाने वाला नृत्य नाटक है। 
  2. यह केवल महिलाओं द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
  3. यूनेस्को ने कूडियाट्टम को ‘मानवता की मौखिक और अमूर्त विरासत की कृति’ के रूप में मान्यता दी है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?   

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : यक्षगान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह आंध्र प्रदेश की नाट्यकला विधा है। 
  2. यह हिंदू महाकाव्यों और किंवदंतियों पर आधारित है।
  3. यक्षगान थियेटर को भगवतार अत्तर के नाम से भी जाना जाता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल III

(c) केवल I और II

(d) केवल II और III 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से किस एक भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्ज़ा प्राप्त नहीं है ?

 

(a) ओडिया

(b) पालि

(c) संस्कृत

(d) कन्नड़

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)

 

व्याख्या : 

लोक नृत्य, नृत्य का ऐसे स्वरूप हैं जो एक निश्चित जन समुदाय या किसी विशेष क्षेत्र तक सीमित होते हैं। ये नृत्य जनता द्वारा बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के किये जाते हैं।

  • तरंग मेल- यह गोवा का एक लोक नृत्य है। यह नृत्य दशहरा और होली के दौरान किया जाता है। अतः युग्म 1 सुमेलित है।
  • रासलीला- यह उत्तर प्रदेश का एक लोकप्रिय लोकनृत्य है। इसकी विषय वस्तु राधा और कृष्ण की प्रेम कहानियों पर आधारित होती है। अतः युग्म 2 सुमेलित नहीं है।
  • कालबेलिया- यह नृत्य राजस्थान के कालबेलिया समुदाय द्वारा किया जाता है। नृत्य का विषय नागों से संबंधित होता है। यूनेस्को ने कालबेलिया लोक गीतों और नृत्यों को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है। अतः युग्म 3 सुमेलित है।
  • बिहू- यह असम का प्रसिद्ध लोकनृत्य है। यह नृत्य बिहू त्योहार का एक अभिन्न अंग है जिसके दौरान पुरुष और महिला दोनों द्वारा यह नृत्य समूह में किया जाता है। अतः युग्म 4 सुमेलित नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

  • पुष्टिमार्ग के प्रतिपादक वल्लभाचार्य हैं, अत: कथन 1 सही नहीं है। पुष्टिमार्ग को शुद्धाद्वैत दर्शन के नाम से भी जाना जाता है। इसके अनुसार, ब्रह्म श्रीकृष्ण थे जिन्होंने स्वयं को आत्मा और पदार्थ के रूप में प्रकट किया। वल्लभाचार्य के अनुसार, आत्मा और परमात्मा अलग नहीं हैं बल्कि एक है।
  • पद्मावत के रचनाकार मलिक मुहम्मद जायसी हैं। यह अवधी भाषा में लिखी गई है। इसका विषय प्रेमाख्यान है। अत: कथन 2 सही है।
  • ‘रामचरित मानस’ गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखा गया एक चरित काव्य है। इसकी भाषा अवधी है। यह कुल सात खंडों में विभाजित है। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 

कूडियाट्टम

  • यह केरल के प्राचीनतम रंगमंच प्रारूपों में से एक है और संस्कृत रंगमंच परंपराओं पर आधारित है।
  • प्राचीन नाटक का प्रदर्शन पारंपरिक रूप से 'चकयार’ नामक मंदिर जाति के लोगों द्वारा किया जाता था। अतः कथन 1 सही है।

 

  • कूडियाट्टम केरल की एकमात्र प्रमुख प्रदर्शन परंपरा है जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों कलाकारों की भूमिका रही है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  • नाटक के संस्कृत श्लोकों को मंच के पीछे उसी जाति की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, जिसे 'नांग्यारम्मा' कहा जाता है।
  • वर्ष 2001 में यूनेस्को ने कूडियाट्टम को ‘मानवता की मौखिक और अमूर्त विरासत की कृति’ के रूप में मान्यता दी है। अतः कथन 3 सही है।
  • हाथ से किये जाने वाले संकेत और आँखों से किये जाने वाले इशारे इस नृत्य एवं रंगमंच के रूप को विशिष्ट बनाते हैं।
  • इसका संबंध भास, हर्ष, कालिदास, महेंद्रविक्रम और शक्तिभद्र जैसे प्रख्यात संस्कृत नाटककारों के नाटकों से है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : 

 

  • यक्षगान दक्षिण भारत में कर्नाटक का एक समृद्ध लोक नृत्य-नाटक है और यह पाँच सदियों से अधिक पुराना है।  अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • यक्षगान महान हिंदू महाकाव्यों और किंवदंतियों से प्रेमकथाओं, साहसिक कार्यों, साज़िश के किस्सों के साथ लोगों का मनोरंजन करता रहा है। रामायण, जो 1590-1620 की अवधि के दौरान लिखा गया था, यक्षगान में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। अतः कथन 2 सही है।
  • महाभारत, रामायण और भागवत पुराण आमतौर पर किंवदंती द्वारा प्रस्तुत किये जाते हैं, जो सत्य की जय एवं असत्य की पराजय को दर्शाते हैं।
  • यक्षगान में प्रयोग की जाने वाले पोशाक और मुकुट कथकली की वेशभूषा का अनुसरण करते हैं।
  • पहले के दिनों में, यक्षगान रंगमंच को भगवतार अत्तर के नाम से भी जाना जाता था, जो भगवान कृष्ण और विष्णु की कहानियों इर्द-गिर्द घूमता था। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : 

भारत में, छह भाषाओं यानी तमिल, संस्कृत, तेलगू, कन्नड़, मलयालम और ओडिया को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिया गया है।

भारत में शास्त्रीय भाषाओं के लिये मानदंड:

  • उस भाषा में लिखित आरंभिक ग्रंथों का इतिहास लगभग 1500-2000 वर्ष पुराना होना चाहिये
  • संबंधित भाषा में प्राचीन साहित्य/ग्रंथों का एक ऐसा समूह होना चाहिये, जो उस भाषा को बोलने वाली पीढ़ियाँ अमूल्य विरासत के रूप में स्वीकार करती हों।  
  • उस भाषा की साहित्यिक परंपरा मौलिक होनी चाहिये अर्थात् यह किसी अन्यभाषिक समुदाय से न ली गई हो।