नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 197

Posted on August 19th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ‘अष्टदिग्गज’ निम्नलिखित में से किस भाषा से संबंधित थे ?

 

(a) तमिल

(b) तेलुगू

(c) कन्नड़

(d) मराठी

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : पम्पा, पोन्ना और रान्ना नामक त्रिरत्न कवि निम्नलिखित में से किस भाषा से संबंधित हैं ?

 

(a) तमिल

(b) तेलुगू

(c) कन्नड़

(d) मलयालम

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : ठुमरी संगीत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसकी रचना में प्रेम एवं भक्ति रस का भाव होता है। 
  2. यह भक्ति आंदोलन से प्रेरित था।
  3. आगरा घराना मुख्य रूप से ठुमरी संगीत से जुड़ा हुआ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं ?

      लोकसंगीत    स्थान

  1. वनावन :    कश्मीर  
  2. पणिहारी :  राजस्थान
  3. लावणी :     गुजरात

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) I, II और III 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : श्री राग निम्नलिखित में से किस समय एवं ऋतु में गाया जाता है ?

 

(a) प्रात:काल एवं शरद ऋतु

(b) सायंकाल एवं शीतकाल

(c) रात के समय एवं ग्रीष्मकाल

(d) मध्यरात्रि एवं शीतकाल

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)

 

व्याख्या : 

‘अष्टदिग्गज’ के रूप में प्रख्यात आठ महान साहित्यकार ‘तेलुगू’ भाषा से संबंधित थे। ये विजयनगर शासक कृष्णदेव राय के दरबारी कवि थे। इनमें से अल्लसनी पेड्डना को आंध्र कविता का पितामह कहा जाता है। इन्हाेंने ‘मनुचरित’ नामक ग्रंथ की रचना की।

उल्लेखनीय है कि विजयनगर काल को तेलुगु साहित्य का स्वर्ण युग माना जाता है। कृष्णदेव राय की रचना ‘अमुक्तमाल्यद’ तेलुगू साहित्य में उत्कृष्ट प्रबंध रचना मानी जाती है। अत: विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 

  • पम्पा, पोन्ना और रान्ना को कन्नड़ भाषा में उल्लेखनीय योगदान के लिये ‘त्रिरत्न’ की उपाधि दी गई है। पम्पा को कन्नड़ कविता का जनक कहा जाता है। अत: विकल्प (c) सही है।
  • पोन्ना ने ‘शांतिपुराण’ नामक महाकाव्य तथा रान्ना ने ‘अजितनाथ पुराण’ लिखा।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रकूट नरेश अमोघवर्ष–I द्वारा लिखे गए ‘कविराजमार्ग’ को कन्नड़ की प्राचीनतम साहित्यिक कृति माना जाता है।

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : 

  • ठुमरी को सामान्यत: अर्द्ध-शास्त्रीय संगीत माना जाता है जो मिश्रित रागों पर आधारित होता है। इसकी रचना में प्रेम और भक्ति रस का भाव होता है जो कृष्ण के प्रति गोपियों के प्रेम को दर्शाता है। यह भक्ति आंदोलन से प्रेरित था। अत: कथन 1 और 2 सही है।
  • ठुमरी के मुख्य घराने बनारस और लखनऊ में स्थित हैं। अत: कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : 

 

  • विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के साथ एक विविधतापूर्ण देश होने के कारण भारत का अपना संगीत है। इन संगीतों को लोक संगीत के रूप में वर्गीकृत किया गया है, इनमें से प्रत्येक के साथ कोई कठिन नियम नहीं जुड़े हैं। लोक संगीत में नाट्यशास्त्र में दिये गए नियमों का पालन नहीं किया जाता है।
  • वनावन कश्मीर राज्य का लोकसंगीत है जिसे विशेष रूप से विवाह समारोह और शुभ अवसरों के दौरान गाया जाता है। अत: युग्म 1 सुमेलित है।
  • पणिहारी राजस्थान का लोकगीत है जो विषयगत रूप से पानी से संबंधित है। अत: युग्म 2 सुमेलित है।
  • लावणी महाराष्ट्र के लोकसंगीतों में सबसे अधिक लोकप्रिय है। सामान्यत: ढोलक की ताल पर महिलाओं द्वारा यह लोकगीत गाया जाता है, कुछ विशेष अवसरों पर पुरुष भी इसका गायन करते हैं। अत: युग्म 3 सुमेलित नहीं है।

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : 

हिंदुस्तानी संगीत का आधार छह प्रमुख राग हैं और ये सभी समय और ऋतु विशिष्ट होते हैं तथा विशेष प्रकार की भावनाओं का आह्वान करते हैं, जो निम्नलिखित हैं-

  • श्री राग सायंकाल और शीतकाल में। अत: विकल्प (b) सही है।
  • भैरव राग प्रात:काल और शरद ऋतु में।
  • दीपक राग रात के समय और ग्रीष्मकाल में।
  • मालकंस राग मध्यरात्रि और शीतकाल में।

 

हिंदुस्तानी संगीत में छह मुख्य- राग भैरव, हिंडोल, दीपक, मेघ, श्री और मालकोश राग हैं।