नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 192

Posted on August 1st, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हाल ही में निम्नलिखित में से किस संस्था ने ‘व्यक्तियों के खुदरा भुगतान की आदतों पर सर्वेक्षण’ (SRPHi) लॉन्च किया है ?

 

(a) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

(b) भारतीय रिज़र्व बैंक

(c) राष्ट्रीय बैंक प्रबंधन संस्थान

(d) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में लॉन्च हुई ‘संपन्न’ प्रणाली संबंधित है -

 

(a) खाद्य सामग्री की आपूर्ति से

(b) पेंशन के भुगतान से

(c) महिलाओं के लिये व्यावसायिक प्रशिक्षण से

(d) कमज़ोर वर्ग के लिये आवासीय योजना से

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : ‘रैट होल माइनिंग’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) द्वारा प्रतिबंधित है। 
  2. इसमें पहाड़ी ढलानों पर संकीर्ण सुरंगों की खुदाई शामिल है।
  3. यह श्रमिकों के लिये खनन के सबसे अधिक उत्पादक व सुरक्षित तरीकों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

(a) I, II और III

(b) केवल I और II

(c) केवल II और III

(d) केवल III 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में तंजौर का श्री बृहदेश्वर मंदिर समाचारों में था। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?

  1. इसे पेरिया कोविल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।  
  2. यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल ‘महान चोल मंदिर’ का एक भाग है।
  3. यह भारत में वेसर शैली का सबसे बड़ा मंदिर है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: 

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : मंगदेछु परियोजना निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

 

(a) भारत-म्याँमार सीमा हाट विनिमय समझौते से

(b) भारत-वियतनाम मुद्रा विनिमय समझौते से

(c) भारत-भूटान के मध्य जलविद्युत समझौते से

(d) बौद्ध पर्यटन को पुनर्जीवित करने हेतु भारत-श्रीलंका की पहल से

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)

 

व्याख्या : 

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) ने चार महानगरों सहित छह शहरों में व्यक्तियों की भुगतान संबंधी आदतों को परखने हेतु ‘व्यक्तियों के खुदरा भुगतान की आदतों पर सर्वेक्षण’ (SRPHi) लॉन्च किया है। अतः विकल्प (b) सही है।
  • इस सर्वेक्षण में छह शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरु और गुवाहाटी के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले 6,000 लोगों के सर्वे निष्कर्षों को शामिल किया जाएगा।
  • यह व्यक्तियों की भुगतान संबंधी आदतों पर उनकी गुणात्मक प्रतिक्रिया की अपेक्षा करता है। ये निष्कर्ष डिजिटल भुगतान उत्पादों के विषय में जागरूकता व उपयोग की आदतों के संबंध में कुछ सुझाव प्रदान कर सकते हैं।
  • आर.बी.आई. की ओर से सिग्मा रिसर्च एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड इस सर्वेक्षण के फील्डवर्क के संचालन में कार्यरत है।
  • ऐसे लोग जिनसे एजेंसी ने संपर्क नहीं किया है, वे भी आर.बी.आई. की वेबसाइट पर उपलब्ध एक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया भेजकर इस सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

हाल ही में दूरसंचार विभाग के पेंशन प्राप्तकर्त्ताओं की सुविधा हेतु एक व्यापक पेंशन प्रबंधन सॉफ्टवेयर ‘संपन्न’ (SAMPANN) शुरू किया गया। इसका संक्षिप्त रूप ‘सिस्टम फॉर अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑफ पेंशन’ है, जो समय पर पेंशन के वितरण में मदद करता है। अतः विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : 

‘रैट होल माइनिंग’ में बहुत छोटी व संकीर्ण सुरंगों की खुदाई शामिल है, जो आमतौर पर पहाड़ी ढलानों पर केवल 3-4 फीट ऊँची होती है। श्रमिक इन संकीर्ण सुरंगों में प्रवेश करते हैं और कोयला निकालते हैं। अतः कथन 2 सही है।

  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) ने श्रमिकों के लिये अवैज्ञानिक एवं असुरक्षित होने के आधार पर वर्ष 2014 में ‘रैट होल माइनिंग’ के अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया था। अतः कथन 1 सही है, जबकि कथन 3 सही नहीं है।
  • एन.जी.टी. द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी मेघालय के कई हिस्सों में ‘रैट होल माइनिंग’ अभी भी प्रचलित है। कई वर्षों से मेघालय राज्य में इस प्रकार के खनन का अभ्यास किया जाता है।
  • हाल ही में मेघालय की पूर्वी जयंतिया पहाड़ियों में एक कोयला खदान के ढहने के कारण यह समाचारों में था।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : 

 

श्री बृहदेश्वर मंदिर

  • यह भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है जो भारतीय राज्य तमिलनाडु के तंजौर में अवस्थित है।
  • इसे पेरिया कोविल (महान मंदिर), राजाराजेश्वर मंदिर तथा राजराजेश्वरम् के नाम से भी जाना जाता है। अतः कथन 1 सही है।
  • यह भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है और चोल काल के दौरान निर्मित द्रविड़ वास्तुकला का एक उदाहरण है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
  • इसका निर्माण सम्राट राजा चोल प्रथम द्वारा किया गया। इसका निर्माण कार्य 1010 ईस्वी में पूरा हुआ, वर्ष 2010 में इस मंदिर ने 1,000 वर्ष पूरे किये।
  • बृहदेश्वर मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल का भाग है, जिसे ‘महान चोल मंदिर’ के रूप में जाना जाता है, जिसमें गंगईकोंडा चोलपुरम और ऐरावतेश्वर मंदिर भी शामिल हैं। अतः कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : 

मंगदेछु परियोजना

  • भारत और भूटान, भूटान में मंगदेछु जलविद्युत परियोजना की स्थापना हेतु सहमत हुए हैं। अतः विकल्प (c) सही है।
  • जलविद्युत क्षेत्र हमेशा से ही दोनों देशों के मध्य संबंधों की मज़बूती का संकेत देता रहा है।
  • मंगदेछु परियोजना को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इसे द्विपक्षीय आधार पर लागू किया जाएगा।