नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 182

Posted on July 16th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित में से किन भारतीय राज्यों की सीमा बांग्लादेश से मिलती है ?

  1. पश्चिम बंगाल   
  2. सिक्किम 
  3. असम
  4. मिज़ोरम

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:  

(a) केवल I, II और IV

(b) केवल I, III और IV

(c) केवल I, II और III

(d) I, II, III और IV

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिये -

  1. उत्तर प्रदेश 
  2. राजस्थान 
  3. गुजरात 
  4. बिहार 
  5. मध्य प्रदेश
  6. त्रिपुरा

कर्क रेखा उपर्युक्त में से किन राज्यों से होकर गुज़रती है?

(a) केवल I, II और IV

(b) केवल III, V और VI

(c) केवल II, III, V और VI

(d) केवल III और VI 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : पूर्वी घाट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. अनाईमुडी पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है।   
  2. गोदावरी, महानदी और कृष्णा जैसी नदियाँ पूर्वी घाट से होकर ही बहती हैं। 
  3. पश्चिमी घाट की तुलना में पूर्वी घाट नवीन पर्वत श्रेणी है, जो असंतत पहाड़ियों की श्रेणी है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल II

(c) I, II और III

(d) केवल II और III 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : वृहत् हिमालय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. वृहत् हिमालय या ‘हिमाद्रि’ हिमालय की बाह्यतम श्रेणी है।   
  2. वृहत् हिमालय की परतें प्रकृति में सममित (Symmetrical) हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : उत्तरी मैदान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. उत्तरी मैदान का सबसे बड़ा हिस्सा नवीन जलोढ़ मृदा से बना है जिसे खादर कहते हैं।   
  2. खादर मृदा गहन कृषि के लिये उपयुक्त नहीं है। 
  3. बांगर क्षेत्र में नदी जल धाराएँ विलुप्त हो जाती हैं और तराई क्षेत्र में पुन: अवतरित हो जाती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : 

  • चिकन नैक गलियारा या सिलीगुड़ी गलियारा भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित एक संकीर्ण भूमि क्षेत्र है, जो सिक्किम और पश्चिम बंगाल के बीच स्थित है। इसलिये सिक्किम की भूमि सीमा बांग्लादेश से नहीं लगी हुई है। पश्चिम बंगाल बांग्लादेश की पश्चिमी सीमा से, असम के साथ बांग्लादेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से की सीमाएँ, जबकि मिज़ोरम, मेघालय और त्रिपुरा के साथ बांग्लादेश के पूर्वी भाग की सीमाएँ लगी हुई हैं। अतः विकल्प (b) सही है।

 

अतिरिक्त जानकारी:

  • चिकन नैक गलियारा भारत के लिये रणनीतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। यह शेष भारत को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से जोड़ता है। हाल ही डोकलाम विवाद के दौरान विशेषज्ञों ने यह मत व्यक्त किया कि इस क्षेत्र को बाहरी आक्रमण से सुरक्षित रखना होगा।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 

  • कर्क रेखा वह अक्षांश रेखा है जो विषुवत रेखा के 23.5 डिग्री उत्तर से गुज़रती है, यह सबसे उत्तर में स्थित वह अक्षांश है जहाँ सूर्य सीधे लंबवत होता है। यह भारत के निम्नलिखित राज्यों से होकर गुज़रती है:
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • पश्चिम बंगाल
  • त्रिपुरा
  • मिज़ोरम

अतः विकल्प (c) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : 

  • पूर्वी घाट महानदी घाटी से लेकर दक्षिण में नीलगिरि तक फैला हुआ है। पूर्वी घाट बेतरतीब और अनियमित हैं और बंगाल की खाड़ी में बहने वाली नदियों से विच्छेदित है। महेंद्रगिरि (1501 मी.) पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है, जबकि अनाईमुड़ी पश्चिमी घाट की सबसे ऊँची चोटी है। अत: कथन 1 गलत है जबकि कथन 2 सही है। पूर्वी घाट पश्चिमी घाट से पुराने हैं, हालाँकि सालों तक होने वाले अपरदन के कारण पूर्वी घाट की औसत ऊँचाई कम हो गई। अतः कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 

  • हिमालय की सबसे बाह्य शृंखला को शिवालिक कहा जाता है। इसका विस्तार 10-15 किमी. की चौड़ाई में है तथा इसकी ऊँचाई 900 मी. से 1100 मी. के बीच है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • हिमालय की सबसे उत्तरी शृंखला को वृहत हिमालय या ‘हिमाद्री’ कहा जाता है। यह हिमालय की औसत 6000 मी. की ऊँचाई वाली चोटियों वाली सबसे सतत् शृंखला है।
  • हिमाद्री के दक्षिण में स्थित उबड़-खाबड़ पर्वत शृंखला है, जिसे हिमाचल या लघु हिमालय कहा जाता है।
  • वृहत् हिमालय के वलय असममित प्रकृति के हैं। इसकी चौड़ाई पश्चिम में सर्वाधिक है और पूर्व की ओर कम होती चली जाती है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : 

 ऊपर दिये गए सभी कथन गलत हैं-

  • उत्तरी मैदान का सबसे बड़ा हिस्सा पुरानी जलोढ़ मिट्टी से बना है। यह बाढ़कृत मैदानों के ऊपर स्थित हैं, इन्हें बांगर के नाम से जाना जाता है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • नए निक्षेपों को खादर कहा जाता है। ये हर वर्ष नए निर्मित होते हैं। यह उपजाऊ भूमि होती है और गहन खेती के लिये आदर्श होती है। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • शिवालिक के दक्षिण में और उसके समानांतर विस्तृत 8–10 किमी. चौड़ी पट्टी को ‘भाबर’ कहा जाता है; जब नदियाँ पर्वतीय भाग से नीचे उतरती हैं तो कंकड़-पत्थर व भारी अवसादों का निक्षेपण पर्वत के किनारे पर कर देती हैं और इन्हीं अवसादों से भाबर का निर्माण हो जाता है। पर्वतों से उतरने के बाद भाबर में नदियाँ विलुप्त हो जाती हैं। अत: कथन 3 सही नहीं है।