नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 178

Posted on July 10th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : विश्व स्मारक कोष की ‘वर्ल्ड मॉनूमेंट वॉच’ सूची के संदर्भ में निम्नलिखित स्थलों में से कौन-सा/से इस सूची में सम्मिलित है/हैं ?

  1. अहमदाबाद का चारदीवारी से घिरा शहर 
  2. शिमला सिविक सेंटर
  3. डेचेन नामग्याल गोन्पा

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:   

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : ‘वन स्टॉप सेंटर’ स्कीम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह महिला और बाल विकास मंत्रालय के अधीन एक केंद्र प्रायोजित योजना है। 
  2. यह निजी या सार्वजनिक स्थानों में हिंसा से प्रभावित 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सहायता प्रदान करती है।
  3. यह योजना निर्भया फण्ड द्वारा वित्तपोषित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) केवल I और III

(d) केवल II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : ‘तेजस्विनी किशोरियों और युवा महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण’ परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया है। 
  2. यह बुनियादी जीवन कौशल के साथ किशोरियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास करती है।
  3. यह किशोरियों और युवा महिलाओं को माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल II

(b) केवल I और III

(c) केवल II और III

(d) I, II और III  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किये गए ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ का उद्देश्य है -

 

(a) मानव उपभोग के प्रयोजनों के लिये गौ हत्या को प्रतिबंधित करना।

(b) गायों तथा भैसों की अवैध तस्करी को रोकना।

(c) भारत की स्वदेशी नस्लों की उत्पादकता में वृद्धि करना।  

(d) आधार संख्या के माध्यम से गायों की आवाजाही पर नज़र रखना।   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. इसका उद्देश्य सूक्ष्म सिंचाई एवं अन्य जल बचत प्रौद्योगिकियों के अनुकरण को बढ़ाना है।  
  2. यह मिशन जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्रालय द्वारा संचालित है।
  3. यह खेत के स्तर पर सिंचाई में निवेश को बढ़ावा देती है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : 

  • विश्व स्मारक कोष एक निजी गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1965 मेें ऐसे व्यक्तियों ने मिलकर की थी जो विश्व भर में कलात्मक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण स्मारकों एवं अन्य की हो रही क्षति को लेकर संवेदनशील थे।
  • आज विश्व स्मारक निधि ब्रिटेन, भारत, पेरू, पुर्तगाल और स्पेन में संबद्ध संस्थानों के साथ पूरे विश्व में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिये जारी कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
  • विश्व स्मारक निधि की 30वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 1995 में एक वैश्विक कार्यक्रम विश्व स्मारक निगरानी की शुरुआत की गई जिसका लक्ष्य जोखिम युक्त सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान करना और प्रत्यक्ष रूप से उनके संरक्षण के लिये वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करना है।

इसके अंतर्गत भारतीय स्थलों की सूची निम्नलिखित है:

  1. स्वतंत्रता के पश्चात् दिल्ली की वास्तुकला
  2. अहमदाबाद का किलाबंद शहर, गुजरात
  3. ऐतिहासिक सिविक सेंटर शिमला, हिमाचल प्रदेश
  4. कोठी, किला महमूदाबाद
  5. देचेन नांगयाल गोन्पा
  6. चिकक्टेन कास्टल कारगिल
  7. बीकानेर ऐतिहासिक हवेली, जयपुर
  8. रॉयल ऑपेरा हाउस मुंबई
  9. बाग-ए-हफीज़ रखना, सरहिंद-फतेगढ़, पंजाब
  10. जूना महल डुंगरपुर, राजस्थान
  11. कर्नाटक का ऐतिहासिक शहर, बीदर
  12. गोन-नीला-फुक गुफा मंदिर और किला, लद्दाख
  13. एंगुंडी ऐतिहासिक समझौता, कर्नाटक
  14. भुज दरबारगढ़
  15. चेट्टीनाद, तमिलनाडु
  16. धांगकर गोम्पा स्पीति घाटी
  17. गुरु ल्हाखांग और सुमड़ा चुन मंदिर लेह
  18. जंतर-मंतर, जयपुर, राजस्थान
  19. लुटियन बंगला जोन, दिल्ली
  20. मेट्रोपॉलिटन बिल्डिंग, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  21. किला मुबारक पटियाला, पंजाब
  22. श्रीनगर धरोहर क्षेत्र
  23. वॉट्सन होटल मुंबई

अत: विकल्प (d) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 

  • ‘वन स्टॉप सेंटर’ (OSC) योजना महिला और बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्र
  • प्रायोजित योजना है। अत: कथन 1 सही है।

उद्देश्य:

  1. हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर निजी और सार्वजनिक स्थानों पर एकीकृत समर्थन और सहायता प्रदान करना।
  2. महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा से लड़ने के लिये एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता सहित कई सेवाओं के लिये तत्काल, आपातकालीन और गैर-आपातकालीन सुविधा प्रदान करना।
  • जाति, वर्ग, धर्म, क्षेत्र, यौन अभिविन्यास या वैवाहिक स्थिति के बावजूद ओएससी हिंसा से प्रभावित 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों सहित सभी महिलाओं का समर्थन करेगा। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • इस योजना को निर्भया कोष के माध्यम से वित्तपोषित किया जाता है। योजना के तहत केंद्र सरकार राज्य सरकार/संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन को 100% वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 

  • वित्त मंत्रालय द्वारा झारखंड में ‘तेजस्विनी किशोरियों और युवा महिलाओं का सामाजिक- आर्थिक सशक्तीकरण’ परियोजना शुरू की गई है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • यह भारत में पहली विश्व बैंक परियोजना है जो कि किशोरों और युवा महिलाओं के कल्याण पर केंद्रित है।
  • इस परियोजना में बुनियादी जीवन कौशल के साथ किशोरियों और युवा महिलाओं (14 से 24 वर्ष की उम्र के बीच) को सशक्त करना है और उसके बाद बाज़ार संचालित कौशल प्रशिक्षण या माध्यमिक शिक्षा को पूरा करने के लिये अवसर प्रदान करना है, जो लाभार्थियों की रुचि पर निर्भर करता है। अत: कथन 2 और 3 सही हैं।
  • यह परियोजना झारखंड के 17 जिलों में संचालित की जाएगी। परियोजना के तीन मुख्य घटक हैं:

 

  1. सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक अवसरों का विस्तार करना,
  2. गहन सेवा आपूर्ति, और
  3. राज्य क्षमता-निर्माण और कार्यान्वयन समर्थन।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : 

  • पेशेवर कृषि प्रबंधन के माध्यम से भारत की स्वदेशी नस्लों की उत्पादकता बढ़ाने और बेहतर पोषण के लिये कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ की शुरुआत की गई है। स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिये यह आवश्यक है। अत: (c) सही उत्तर है।

 

उद्देश्य:

 

  1. स्वदेशी नस्लों का विकास और संरक्षण,
  2. स्वदेशी पशुओं की नस्लों के लिये नस्ल सुधार कार्यक्रम के माध्यम से आनुवंशिक बदलाव को बेहतर बनाना और स्टॉक में वृद्धि करना,
  3. दुग्ध उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि,
  4. गार, साहिल, राठी, देवानी, थारपारकर, लाल सिंधी और कुलीन अभिजात नस्लों का उपयोग करते हुए अवर्गीकृत पशुओं का उन्नयन,
  5. प्राकृतिक सेवा के लिये रोग मुक्त उच्च आनुवंशिक गुण वाले बैलों का वितरण।

‘गोकुल ग्राम’ स्वदेशी नस्लों के प्रजनन के क्षेत्र में स्थापित किये गए हैं। वे स्वयं पोषित होते हैं और ए 2 दूध, जैविक खाद, वर्मी-कंपोस्टिंग, मूत्र डिस्टिलेट और बायो गैस से घर के उपभोग और पशु उत्पादों की बिक्री के लिये बिजली के उत्पादन से आर्थिक संसाधनों का उत्पादन करते हैं। यह किसानों और प्रजनकों के लिये स्वस्थानी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी कार्य करता है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : 

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY)
  • इस योजना को 5 वर्ष (2015-16 से 2019-20) की अवधि के लिये 50,000 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ अनुमोदित किया गया था।
  • PMKSY का उद्देश्य क्षेत्र स्तर पर सिंचाई में निवेश के अभिसरण को हासिल करना, सुनिश्चित सिंचाई के साथ खेती योग्य क्षेत्र का विस्तार करना, खेतों में पानी की बर्बादी को कम करने के लिये पानी के उपयोग की दक्षता में सुधार करना, दुरुस्त सिंचाई और अन्य जल सुरक्षा प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर बल देना (More Crop Per Drop), जल संरक्षण के टिकाऊ विधियों आदि को बढ़ावा देना है।
  • यह योजना जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा संचालित है।
  • PMKSY योजना के साथ चल रही योजनाएँ हैं- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार विभाग की त्वरित सिंचाई लाभ योजना (AIBP), जल संसाधन विभाग का एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम (IWMP) तथा कृषि एंव सहयोग विभाग (DAC) का ऑन फार्म वाटर मैनेजमेंट (OFWM)। अत: सभी कथन सही हैं।