नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 181

Posted on July 15th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : टेलीरोबोटिक सर्जरी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. टेलीरोबोटिक सर्जरी में रोबोट के माध्यम से नियंत्रित उपकरणों का उपयोग करके दूरस्थ स्थान से रोगी की सर्जरी की जाती है।
  2. भारत मानव पर एक टेलीरोबोटिक  कोरोनरी सर्जरी करने वाला विश्व का पहला देश बन गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : गवाह संरक्षण योजना, 2018 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इस योजना में खतरे की धारणा के अनुसार गवाहों को तीन श्रेणियों में विभक्त किया गया है।
  2. भारत की संचित निधि के अंतर्गत एक गवाह संरक्षण कोष स्थापित किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्न में से किस राज्य में श्री पूर्णाथ्रएसा मंदिर (Sree Poornathrayeesa temple) स्थित है ?

 

(a) केरल

(b) कर्नाटक

(c) तमिलनाडु

(d) आंध्रप्रदेश

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को निम्न में से किसकी पुण्यतिथि मनाने के लिये महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है ?

 

(a) राजेंद्र प्रसाद

(b) बी.आर. अम्बेडकर

(c) वल्लभभाई पटेल

(d) गौतम बुद्ध

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से कौन ‘ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स’ जारी करता है ?

 

(a) कंज़र्वेशन इंटरनेशनल

(b) जर्मनवॉच

(c) ग्रीनपीस

(d) अर्थवॉच

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या :

  • टेलीमेडिसिन चिकित्सा विज्ञान के साथ सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के प्रभावी संलयन से उत्पन्न स्वास्थ्य विज्ञान में एक आगामी क्षेत्र है।
  • टेलीमेडिसिन का मुख्य उद्देश्य भौगोलिक बाधाओं को पार कर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधाएँ (सभी के लिये स्वास्थ्य) प्रदान करना है, अतः यह पृथक समुदायों में रहने वाली आबादी के लिये फायदेमंद है।
  • टेलीरोबोटिक सर्जरी में रोबोट के माध्यम से नियंत्रित उपकरणों का उपयोग करके दूरस्थ स्थान से रोगी की सर्जरी की जाती है। अत: कथन 1 सही है।
  • भारत मानव पर एक टेलेरोबोटिक कोरोनरी सर्जरी करने वाला विश्व का पहला देश बन गया। अत: कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या :

  • गवाह संरक्षण योजना में गवाहों के जीवन के खतरे के आधार पर इसे तीन श्रेणियों में रखा गया है-
  • श्रेणी A: ऐसे मामले जिनकी जाँच के दौरान या जाँच के बाद गवाह या उसके परिवार के सदस्यों के जीवन को गंभीर खतरा हो।
  • श्रेणी B: ऐसे मामले जहाँ जाँच के दौरान या मुक़दमे के विचारण के दौरान गवाह या उसके परिवार के सदस्यों की प्रतिष्ठा, सुरक्षा तथा संपत्ति को खतरा हो।
  • श्रेणी C: ऐसे मामले जहाँ गवाह या उसके परिवार के सदस्यों पर जाँच या मुक़दमे की सुनवाई के दौरान प्रतिष्ठा तथा संपत्ति के उत्पीड़न का खतरा बढ़ता हो। अतः कथन 1 सही है।
  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा एक गवाह संरक्षण कोष स्थापित किया जाएगा, इस कार्यक्रम के लिये आवश्यक खर्च इस कोष से किये जाएंगे। अतः कथन 2 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या :

  • श्री श्री पूर्णाथ्रएसा मंदिर (त्रिपुनिथुरा) केरल के कोच्चि शहर में स्थित है। वृश्चिकोलास्वम आठ दिवसीय वार्षिक उत्सव है, जो इस मंदिर में आयोजित किया जाता है। अतः विकल्प (a) सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या :

  • प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को बी.आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि के रूप में महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। डॉ. अम्बेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है। वह एक न्यायवादी, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और एक समाज सुधारक थे। अतः विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या :

  • ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स, 2019 में इसका विश्लेषण किया जाता है कि मौसम संबंधी नुकसान की घटनाओं का देशों और क्षेत्रों पर किस हद तक प्रभाव पड़ा है।
  • यह रैंकिंग बर्लिन स्थित एक स्वतंत्र विकास और पर्यावरण संगठन जर्मनवॉच द्वारा जारी की गई। अतः विकल्प (b) सही है।