नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 177

Posted on July 9th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ‘एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. प्रोजेक्ट टाइगर को सफलतापूर्वक लागू करने हेतु वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को यह पुरस्कार दिया गया है।
  2. यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा दिया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में समाचारों में रहा पद ‘लूका’ (Luca) संबंधित है -

 

(a) बाह्य ग्रह से

(b) सभी जीवित प्राणियों के पूर्वजों से

(c) क्षुद्र ग्रह से

(d) साइबर हमलों से

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में समाचारों में रहा पद ‘परम-इशान’ (PARAM-ISHAN) संबंधित है -

  

(a) सुपरकंप्यूटिंग फैसिलिटी

(b) सैन्य अभ्यास

(c) कर भुगतान

(d) बाह्य अंतरिक्ष मिशन

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में समाचारों में रहा पद ‘एक्विला’ (AQUILA) क्या है ?

 

(a) सौर ऊर्जा से संचालित ड्रोन

(b) स्टील्थ (रडार की जद में नहीं आने वाले) युद्धपोत

(c) स्पेस-एक्स द्वारा विकसित रॉकेट  

(d) रिमोट नियंत्रित टैंक   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : ‘ई-समीक्षा’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह NCERT द्वारा विकसित एक ऑनलाइन निगरानी और अनुपालन तंत्र है।
  2. इसका प्रयोग विभिन्न राज्य बोर्डों के लिये ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने के लिये किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : 

  • वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) को सीमापार से होने वाले पर्यावरण-संबंधी अपराधों से निपटने के लिये उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार, 2018 से सम्मानित किया गया। चूँकि, यह पुरस्कार प्रोजेक्ट टाइगर को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये नहीं दिया गया है, अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा दिया गया। अत: कथन 2 सही है।
  • ‘एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार’ एशिया में सीमापार से होने वाले पर्यावरण-संबंधी अपराधों से निपटने के लिये सरकारी अधिकारियों और संस्थानों/टीमों द्वारा प्रवर्तन को लागू करने में उत्कृष्टता को सार्वजनिक मान्यता प्रदान करता है। पुरस्कार के दायरे में निम्नलिखित क्षेत्रों को शामिल किया गया है- सहयोग; प्रभाव; नवोन्मेष; अखंडता और लैंगिक नेतृत्व (जेंडर लीडरशिप)।
  • ब्यूरो (WCCB) को यह पुरस्कार नवोन्मेष श्रेणी में दिया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि ब्यूरो (WCCB) ने भारत में एक ऑनलाइन वन्यजीव अपराध डेटाबेस प्रबंध प्रणाली विकसित की है ताकि अपराधों की प्रवृत्ति का विश्लेषण करने के लिये आँकड़े प्राप्त किये जा सकें, जिससे पूरे भारत में वन्यजीव अपराधों को रोकने और उनका पता लगाने के लिये प्रभावी उपाय करने में मदद मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

  • सभी जीवित पदार्थों के पूर्वज का एक विशिष्ट आनुवंशिक चित्रण वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया है जो पृथ्वी पर जीवन की प्रथम उत्पत्ति के रहस्य पर महत्त्वपूर्ण प्रकाश डालता है।
  • यह सम्मान्य पूर्वज एक एकल-कोशकीय जीवाणु-जैसा जीव था। इसे अंतिम वैश्विक सह पूर्वज ‘लूका’ (Luca-Last Universal Common Ancestor) के रूप में जाना जाता है और ऐसा माना जाता है कि यह लगभग 4 बिलियन वर्ष पहले अस्तित्व में आया है, जब पृथ्वी मात्र 560 मिलियन वर्ष पुरानी थी। अत: विकल्प (b) सही है।
  • अध्ययन से पता चलता है कि LUCA ‘भू-रासायनिक रूप से सक्रिय वातावरण’ में रहता था अर्थात् इसे ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं थी और यह हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और आयरन पर जीवित रह सकता था।
  • इसका निवास ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय स्थानों या क्षेत्रों (जहाँ टेक्टोनिक प्लेट्स विलग हो रही हो) और महासागर बेसिन एवं गर्म स्थानों में रहा होगा। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि इनकी उत्पत्ति स्वपोषी या आत्मपोषी जीवन से हुई।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : 

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी, गुवाहाटी में परम-ईशान (PARAM-ISHAN) सुपरकंप्यूटिंग सुविधा शुरू की है। अत: विकल्प (a) सही है।
  • यह पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में सबसे तेज़ तथा शक्तिशाली कंप्यूटर है। परम-ईशान की शक्ति 250 टेराफ्लॉप्स और क्षमता तीन सौ टेराबाइट्स है। यह न केवल संस्थान में अनुसंधान पहलों को आगे बढ़ाएगा बल्कि अनुसंधान के क्षेत्र में उपयुक्त प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिये एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में भी मदद करेगा।
  • परम-ईशान का उपयोग कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री, कंप्यूटेशनल फ्लूड डायनामिक्स, कंप्यूटेशनल इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, सिविल इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर, नैनो-ब्लॉक सेल्फ असेंबल, ऑप्टीमाइजेशन आदि अनुप्रयोग क्षेत्रों में किया जा सकता है।
  • पूर्वोत्तर भारत में मानसून के दौरान भारी वर्षा होती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन होता है। परम-ईशान का उपयोग मौसम, जलवायु मॉडलिंग और भूकंपीय डेटा प्रसंस्करण के लिये किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : 

  • एक्विला (AQUILA) फेसबुक द्वारा विकसित एक सौर ऊर्जा चालित मानवरहित ड्रोन है। इसका उपयोग उन दूरवर्ती क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएँ प्रदान करने के लिये किया जाएगा जहाँ इंटरनेट उपलब्ध नहीं है।
  • फेसबुक एक्विला ड्रोनों का एक बेड़ा संचालित करेगा जो 60,000 फीट की ऊँचाई पर एक साथ उड़ान पर होंगे, एक-दूसरे के साथ लेज़रों द्वारा संवाद करेंगे और एक बार उड़ान भरने पर महीनों तक उड़ते रहेंगे। अत: विकल्प (a) सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : 

  • ई-समीक्षा विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष किये जाने वाले प्रस्तुतीकरण के दौरान लिये गए निर्णयों पर उठाए गए कदमों की वास्तविक समय पर निगरानी करने वाली एक ऑनलाइन प्रणाली है।
  • प्रत्येक निर्णय के तहत की गई आगे की कार्रवाई को संबंधित मंत्रालय/विभाग/एजेंसी द्वारा तब अपडेट किया जाता है जब उससे संबंधित स्थिति में बदलाव होता है या महीने में कम-से-कम एक बार इसे अपडेट किया जाता है।
  • विभिन्न उपयोगकर्त्ता जैसे पीएमओ/कैबिनेट सचिवालय/मंत्रालय/विभाग किसी लॉग-इन/पासवर्ड के माध्यम से इस प्रणाली तक अपनी पहुँच सुनिश्चित कर सकते हैं।
  • ज़रूरत पड़ने पर अन्य बैठकों से जुड़ी आगे की कार्रवाई की समीक्षा करने के लिये भी इस प्रणाली को उसके हिसाब से ढाला जा सकता है। अत: विकल्प (d) सही है।