नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 173

Posted on July 1st, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हाल ही में समाचारों में रहा ‘ग्लोबल स्टॉकटेक’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(a) यह एक त्रिवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण है, जो आर्थिक सहयोग और विकास संगठन द्वारा समन्वित है।

(b) यह प्रदूषण और भीड़ की दोहरी समस्याओं से निपटने के लिये कुशल एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल हेतु एक परियोजना है।

(c) विभिन्न देश कैसे सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं, के परीक्षण के लिये यह एक वैश्विक पहल है।  

(d) इसका संबंध विभिन्न सरकारों द्वारा अपनाई गई जलवायु परिवर्तन कार्रवाइयों के प्रभाव के लिये प्रस्तावित पंच-वर्षीय समीक्षा से है।

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : ‘हिमांश’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

(a) यह हिमाचल प्रदेश में स्थित उच्च-तुंगता अनुसंधान केंद्र है।

(b) यह नॉर्वे में स्थित भारत का पहला आर्कटिक अनुसंधान स्टेशन है।

(c) यह भारत की स्वदेश निर्मित उच्च निष्पादन कंप्यूटिंग प्रणाली है।

(d) यह ब्रह्माण्डीय किरणों के अध्ययन के लिये ऊटी में स्थित वेधशाला है।

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आई.एस.एस.) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसे भूस्थिर कक्षा में स्थापित किया गया है। 
  2. आई.एस.एस. के निवासी सूर्योदय या सूर्यास्त के साक्षी नहीं बन पाते हैं।
  3. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आई.एस.एस.) साझेदारी का एक भाग है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?   

(a) I, II और III

(b) केवल II और III

(c) केवल III  

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित में से किस/किन तरीके/तरीकों से भारत का इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई.बी.पी.) कार्यक्रम देश की मदद कर सकता है?

  1. यह उत्सर्जित प्रदूषकों को कम करके पर्यावरणीय प्रदूषण स्तर को कम करेगा। 
  2. यह पेट्रोलियम उत्पादों के आयात को कम करने में मदद करेगा।
  3. इससे देश में जल पदचिह्न में कमी आएगी।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: 

(a) I, II और III

(b) केवल I और II

(c) केवल I  

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट के वर्ष 2018 के संस्करण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह रिपोर्ट प्रकृति के लिये विश्व वन्यजीव कोष द्वारा प्रकाशित की गई है।  
  2. इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार दशकों में स्तनधारियों, पक्षियों, मछलियों, सरीसृपों तथा साथ ही उभयचरों की आबादी में औसतन कमी आई है।
  3. उष्णकटिबंधीय तथा उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की तुलना में ध्रुवीय क्षेत्र में प्रजातियों की आबादी में कमी आई है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:   

(a) I, II और III

(b) केवल I और II

(c) केवल II  

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : 

  • ‘ग्लोबल स्टॉकटेक’ (Global Stocktake-GST) विभिन्न देशों द्वारा अपनाई गई जलवायु परिवर्तन कार्रवाईयों के प्रभाव की प्रस्तावित पंच-वर्षीय-समीक्षा है। पेरिस समझौते के तहत, प्रत्येक सदस्य देश को प्रत्येक पाँच वर्ष पर एक जलवायु कार्य योजना प्रस्तुत करनी होती है। अत: विकल्प (d) सही है।
  • पेरिस समझौते के तहत, प्रथम ग्लोबल स्टॉकटेक वर्ष 2023 में आयोजित होगा। यह आकलन करेगा कि जलवायु के लिये किये गए प्रयासों का शुद्ध परिणाम, वैश्विक औद्योगिक तापमान वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक समय से 2 डिग्री सेल्सियस के भीतर रखने के लक्ष्य के अनुरूप था या नहीं।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : 

  • भारत सरकार की एक पहल के अंतर्गत, इस केंद्र को जलवायु परिवर्तन के प्रति हिमालय के ग्लेशियरों की प्रतिक्रियाओं का बेहतर अध्ययन करने के लिये स्थापित किया गया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत नेशनल सेंटर फॉर अंटार्कटिक एंड ओशन रिसर्च (NCAOR), गोवा ने हिमालय में ‘हिमांश’ (HIMANSH) (शाब्दिक अर्थ है, हिम का अंश), नामक एक उच्च-तुंगता अनुसंधान केंद्र स्थापित किया है। यह हिमाचल प्रदेश के स्पीति के एक दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है। अत: विकल्प (a) सही है।
  • ध्रुवीय क्षेत्रों से अलग ग्लेशियरों की सबसे बड़ी सांद्रता हिमालय क्षेत्र में ही है। इस क्षेत्र को ‘एशिया की जल मीनार’(Water Tower of Asia) कहा जाता है क्योंकि यह 10 प्रमुख नदी प्रणालियों का उद्गम स्रोत है।
  • ग्लेशियरों के पिघलने और जलवायु परिवर्तन से इसके संबंध के परिमाणन के लिये इस केंद्र में कई उपकरण स्थापित हैं।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : 

  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) एक अंतरिक्ष प्रयोगशाला है जो पृथ्वी की कक्षा में सतह से 400 किमी. ऊँचाई पर स्थित है।
  • यह 100 बिलियन डॉलर की लागत से तैयार एक अनुसंधान केंद्र है जिसे पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया है, न कि भू-स्थिर कक्षा में। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) आमतौर पर 160 किमी. से अधिकतम 1000 किमी. की ऊँचाई तक हो सकती है।
  • एक भू-स्थिर कक्षा पृथ्वी के भूमध्य रेखा के ऊपर पश्चिम से पूर्व की ओर 36000 किमी. की ऊँचाई तक होती है।
  • इसे 15 अलग-अलग देशों द्वारा बनाया गया था और इसकी निगरानी 5 अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा की जाती है जिसमें नासा, Roscosmos (रूस की अंतरिक्ष एजेंसी), यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी और JAXA (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) शामिल हैं।
  • ISS का निर्माण वर्ष 1998 में शुरू हुआ था और वर्ष 2000 से घूर्णि (Rotating) अंतरिक्ष यात्री दल लगातार इसमें निवास करते हैं।
  • वर्तमान में ISS अंतरिक्ष में मानव निर्मित सबसे बड़ा ढाँचा है। 20 नवंबर, 2018 को ISS की स्थापना के 20 वर्ष पूरे हो गए हैं।
  • LEO में स्थापित उपग्रह लगभग 7.8 किमी. प्रति सेकंड की गति से यात्रा करते हैं और इन्हें पृथ्वी का चक्कर लगाने में लगभग 90 मिनट का समय लगता है।
  • चूँकि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को LEO में स्थापित किया गया है, अत: यह भी हर 90 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस प्रकार, ISS के यात्री दिन के 24 घंटों में 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त देखते हैं। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की साझेदारी में भागीदार नहीं है। अत: कथन 3 सही नहीं है।
  • हालाँकि, हाल के दिनों में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के भागीदारों में शामिल हो सकता है।
  • मानव अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम (ISS का एक कार्यक्रम) की लागत इसरो के उपग्रह और रोबोट मिशन की लागत का लगभग 10 गुना है।
  • 10 वर्षों में ISS के विकास, संयोजन एवं रख-रखाव सहित मौजूदा लागत 100 बिलियन यूरो है, जो इसरो के वार्षिक बजट का 100 गुना है। इसलिये ISRO ने रोबोटिक मिशनों में लगे रहने तथा ISS में भागीदारी से बचने का फैसला किया है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : 

  • इथेनॉल एक जलहीन एथिल एल्कोहल है। गन्ना, मक्का, गेहूँ आदि जिनमें स्टार्च की उच्च मात्रा पाई जाती है, से इसका उत्पादन किया जा सकता है।
  • भारत में इथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के शीरे से किण्वन प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।
  • विभिन्न मिश्रण बनाने के लिये इथेनॉल को पेट्रोल के साथ मिलाया जा सकता है।
  • चूँकि इथेनॉल अणु में ऑक्सीजन समाविष्ट होता है, अत: इंजन ईंधन का पूरी तरह से दहन कर पाता है, जिसके परिणामस्वरूप उत्सर्जन में कमी आती है और इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होता है। अत: कथन 1 सही है।
  • हालाँकि, इथेनॉल का उत्पादन उन पौधों से किया जाता है, जो सूर्य की ऊर्जा का दोहन करते हैं, इसलिये इसे नवीकरणीय ईंधन भी माना जाता है।
  • इथेनॉल सम्मिश्रण आवश्यक शुद्ध पेट्रोल की मात्रा को कम करेगा और भारत के पेट्रोलियम उत्पादों के आयात को कम करने में सहायता प्रदान करेगा। अत: कथन 2 सही है।
  • एक लीटर इथेनॉल के उत्पादन के लिये आवश्यक जल को इथेनॉल उत्पादन का जल पदचिह्न कहते हैं।
  • इसमें मूल क्षेत्र में इथेनॉल उत्पादक संयंत्रों यथा गन्ना संयंत्र द्वारा प्रयुक्त किये जाने वाले वर्षा जल तथा सतह व भू जल एवं प्रदूषकों को हटाने के लिये आवश्यक स्वच्छ जल शामिल होते हैं।
  • इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम के अंतर्गत इथेनॉल के उच्च उत्पादन के लिये भारी मात्रा में जल की खपत होगी। देश में जल पदचिह्न में वृद्धि होगी। अत: कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : 

  • प्रकृति के लिये विश्व वन्यजीव कोष (WWF) द्वारा लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट द्विवार्षिक रूप से प्रकाशित की जाती है। इस रिपोर्ट का 2018 में प्रकाशित संस्करण द्विवार्षिक प्रकाशन का बारहवाँ संस्करण है। अत: कथन 1 सही है।
  • यह रिपोर्ट, देशों के मध्य मतभेद सहित वैश्विक जैव विविधता एवं मानव उपभोग की स्थिति और ग्रह पर मानव दबाव की सीमा के सर्वेक्षण हेतु ‘पारिस्थितिक पदचिह्न’ (इकोलॉजिकल फुटप्रिंट) संकेतक या सूचक तथा ‘लिविंग प्लैनेट इंडेक्स’ (LPI) का उपयोग करती है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, स्तनधारियों, पक्षियों, मछलियों, सरीसृपों एवं उभयचरों की जनसंख्या में वर्ष 1970 और 2014 के बीच औसतन 60 प्रतिशत की गिरावट आई है। अत: कथन 2 सही है।
  • हमारी खाद्य प्रणाली में परिवर्तन के साथ-साथ संसाधनों के अत्यधिक उपभोग को इस गिरावट का मुख्य कारण माना जाता है।
  • गन्ना, सोयाबीन तथा ताड़ जैसी फसलों के उत्पादन के कारण वैश्विक वन भूमि का 40 प्रतिशत क्षेत्र वृक्षहीन हो गया है।
  • खाद्य प्रणाली कुल उपलब्ध स्वच्छ जल (मीठा जल) के 69% का उपयोग करती है तथा ग्रीनहाउस गैसों की सबसे बड़ी उत्सर्जक भी है, यह लगभग 25% ग्रीनहाउस गैसों का उत्पादन करती है।
  • LPI रिपोर्ट-2018 के अनुसार, अन्य क्षेत्रों की तुलना में उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में प्रजातियों की जनसंख्या में अधिक गिरावट आई है। दक्षिण और मध्य अमेरिका में इनकी स्थिति में अत्यधिक गिरावट दर्ज की गई जिसमें वर्ष 1970 की तुलना में 89 प्रतिशत तक कमी हुई है। अत: कथन 3 सही है।