नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 172

Posted on June 27th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : मध्ययुगीन भारत के दौरान विभिन्न राजस्व प्रणालियों और प्रथाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. दहसाला एक राजस्व प्रणाली है, जिसमें विभिन्न फसलों की औसत उपज, साथ ही पिछले 10 वर्षों की औसत कीमतों की गणना की गई। 
  2. कनकूत प्रणाली के अनुसार, सरकार द्वारा ज़मींदार के माध्यम से नीलामी में खेती या राजस्व एकत्र करने का अधिकार अस्थायी रूप से उच्चतम बोली लगाने वाले को दिया जाता था।
  3. इज़ारा, राजस्व गणना की एक विधि है जिसमें कृषक और सरकारी अधिकारी आपसी समझौते द्वारा नमूना सर्वेक्षण के आधार पर उपज का एक सामान्य अनुमान लगाते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?   

(a) केवल II और III

(b) केवल I

(c) केवल III  

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. हिंदू-मुस्लिम मिलन और सद्भाव को अकबर की धार्मिक नीति में दर्शाया गया था।
  2. मजमा-उल-बहरीन दाराशिकोह द्वारा लिखी गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : ‘जलवायु भेद्य मंच’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. जुमेम्मेज घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये जाने के परिणामस्वरूप इस मंच की स्थापना हुई।
  2. यह जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से जुड़े जोखिमों पर केंद्रित एक ऑनलाइन मंच है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : ग्रोथ-इंडिया दूरबीन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह दूरबीन लद्दाख में भारतीय खगोलीय वेधशाला (आई.ए.ओ.) में स्थित है। 
  2. यह देश की पहली रोबोटिक दूरबीन है।
  3. इसका लक्ष्य प्रकाश वर्षों से बहुत अल्प समयावधि में घटित होने वाली ब्रह्मांडीय घटनाओं को दर्ज करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ? 

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल II और III  

(d) I, II और III   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : मुक्त अंतरिक्ष ऑप्टिकल संचार (फ्री स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह लाइन-ऑफ-साइट आधारित संचार तकनीक है।
  2. यह ब्रॉडबैंड की तुलना में उच्च डेटा संचरण गति प्रदान कर सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : 

  • दहसाला एक राजस्व प्रणाली है जिसमें विभिन्न फसलों की औसत उपज, साथ ही पिछले 10 वर्षों की औसत कीमतों की गणना की गई। नकदी के संदर्भ में औसत उपज का एक तिहाई भाग भू-राजस्व के रूप में राज्य द्वारा इकठ्ठा कर लिया जाता था। अकबर द्वारा अपने 24वें शासकीय वर्ष में इसकी शुरुआत की गई थी। अत: कथन 1 सही है।
  • इज़ारा कृषि राजस्व का प्रकार था। इस प्रथा के अनुसार, सरकार द्वारा ज़मींदार के माध्यम से नीलामी में खेती या राजस्व एकत्र करने का अधिकार अस्थायी रूप से उच्चतम बोली लगाने वाले को दिया जाता था।  अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • कनकूत राजस्व गणना का एक तरीका था जिसमें किसान और सरकारी अधिकारी आपसी समझौते द्वारा नमूना सर्वेक्षण के आधार पर उपज का एक सामान्य अनुमान लगाते थे और तदनुसार सरकार का हिस्सा तय किया जाता था। अत: कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 

अकबर का शासनकाल हिंदू-मुस्लिम मिलन और सद्भाव की भावना के लिये विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण और शिक्षाप्रद है।

  • अकबर की धार्मिक नीति सुलह-ए-कुल में धार्मिक सद्भाव को दर्शाया गया, जो जाति और संप्रदाय के प्रतिबंधों, पुरोहित वर्ग और बाहरी कर्मकांड के प्रभुत्त्व से मुक्त थी। इसने एकेश्वरवाद और नैतिकता पर बल दिया। अत: कथन 1 सही है।
  • धार्मिक सहनशीलता, अच्छे सामाजिक संबंध और एक-दूसरे के प्रति प्रेम का भाव राजकुमार दारा शिकोह के शासनकाल में अपने चरमोत्कर्ष पर था।
  • उसका तर्क था कि हिंदू और मुस्लिम रहस्यवाद के बीच केवल मौखिक मतभेद है। उसने अपने प्रसिद्ध मजमा-उल-बहरीन में भी यह समझाने का प्रयास किया। अत: कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 

  • ‘जलवायु भेद्य मंच’ वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले विकासशील देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग समूह है। सदस्य देश मानव द्वारा प्रेरित वैश्विक जलवायु परिवर्तन संबंधी साझा चिंताओं पर मिलकर कार्य करते हैं।
  • इसकी स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी और इस मंच से वर्तमान में 48 सदस्य देश जुड़े हुए हैं। ये सदस्य देश अनुकूलन के लिये सीमित संसाधनों के साथ जलवायु परिवर्तन के सर्वाधिक बुरे प्रभावों का सामना कर रहे हैं।
  • इस मंच को एक मुक्त, समावेशी, गैर-बाध्यकारी सहयोग समूह के रूप में वर्णित किया गया है जो अर्द्ध औपचारिक मंच और उपयुक्त वैश्विक निर्णय लेने की प्रक्रिया के रूप में कार्य करता है।
  • कई अन्य मंचों के विपरीत यह ‘जलवायु भेद्य मंच’ एक आभासी या ऑनलाइन विचार-विमर्श मंच है, जहाँ लोग अपने संदेशों को पोस्ट कर आपस में संवाद कर सकते हैं। अत: कथन 2 सही है।
  • ‘जलवायु भेद्य मंच’ में भाग लेने वाले नेताओं ने राष्ट्रीय और वैश्विक जलवायु कार्रवाई पर जुमेम्मेज घोषणापत्र (Jumemmej Declaration) पर हस्ताक्षर किये। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि पेरिस समझौते के तहत किये गए कार्यों की तुलना में विश्व नेतृत्वकर्त्ता कैसे और अधिक ठोस कार्रवाई कर सकते हैं। अत: कथन 1 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 

  • ग्रोथ-इंडिया दूरबीन लद्दाख के हनले गाँव में भारतीय खगोलीय वेधशाला (Indian Astronomical Observatory-IAO) में स्थित है। यह एक बहु-देशीय सहयोगी पहल का हिस्सा है जिसे ग्रोथ (Global Relay of Observatories Watching Transients Happen-GROWTH) के नाम से जाना जाता है। अत: कथन 1 सही है।
  • यह देश की पहली रोबोटिक दूरबीन है, जो प्रकाश वर्षों से बहुत अल्प समयावधि (वर्ष, दिन, घंटे) में घटित होने वाली ब्रह्मांडीय घटनाओं को दर्ज करने का लक्ष्य रखती है। अत: कथन 2 और 3 सही हैं।
  • यह दूरबीन बेंगलुरु स्थित भारतीय खगोल-भौतिकी संस्थान (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स)और आईआईटी, बॉम्बे की संयुक्त परियोजना है।
  • इस परियोजना को भारत-अमेरिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंच द्वारा प्रशासित अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान और शिक्षा परियोजना हेतु संयुक्त साझेदारी (PIRE) के तहत विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान तथा इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड द्वारा वित्त पोषित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : 

  • मुक्त अंतरिक्ष ऑप्टिकल (एफ.एस.ओ.) संचार वायुमंडल के माध्यम से ऑप्टिकल सिग्नल प्रणाली का प्रयोग कर सूचना का बिंदु-से-बिंदु संचरण प्रदान करता है। इसके निम्नलिखित लाभ हैं: किफायती, स्थापित करने में आसान एवं विशेष रूप से आपदा प्रबंधन परिदृश्य में संचार लिंक की त्वरित स्थापना को सक्षम करता है, उच्च आवेष्ट विशदता का प्रावधानीकरण, जहाँ तक आवृत्ति की सीमा संचालित होती है, एफ.एस.ओ. संचार को लाइसेंस से मुक्त बनाता है।
  • ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रणाली द्वारा प्रदत्त कुछ Mbps की अधिकतम डेटा अंतरण दर के विपरीत एफ.एस.ओ. संचार के अंतर्गत 2.5 Gbps तक अधिकतम डेटा संचरण दर संभव है। अत: कथन 2 सही है।
  • प्रसारण के माध्यम के रूप में एफ.एस.ओ. संचार में वायु का प्रयोग करके आवाज़, वीडियो तथा डेटा का ऑप्टिकल संचरण शामिल है।
  • प्रत्येक एफ.एस.ओ. संचार प्रणाली में एक उच्च-शक्ति ऑप्टिकल स्रोत (जैसे- लेज़र) के साथ एक टेलीस्कोप का भी प्रयोग किया जाता है जो वायुमंडल के माध्यम से प्रकाश को दूसरे टेलीस्कोप तक पहुँचा कर सूचना प्राप्त करती है।
  • मुक्त अंतरिक्ष ऑप्टिकल संचरण प्रणाली एक तार रहित (वायरलेस) संचार प्रणाली है जो दो बिंदुओं को जोड़ती है जिसमें एक प्रत्यक्ष लाइन-ऑफ-साइट होता है। अत: कथन 1 सही है।
  • यह प्रणाली एक मानक डेटा या दूरसंचार सिग्नल से संचालित होती है, जो इसे एक डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित कर मुक्त अंतरिक्ष के माध्यम से प्रसारित करता है।
  • एफ.एस.ओ. संचार कोहरे एवं वायुमंडलीय विक्षोभ से गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।