नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 169

Posted on June 24th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हाल ही में ‘सहेल क्षेत्र’ समाचारों में रहा, निम्नलिखित में से कौन-से देश इस क्षेत्र का हिस्सा हैं ?

  1. यमन 
  2. माली 
  3. सूडान
  4. मिस्र

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:   

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल III और IV  

(d) केवल I और IV

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में ‘इडोनेल्ला सकैंसिस’ (Ideonella Sakaiensis) समाचारों में था, यह क्या है ?

 

(a) सुपरबग जो सभी अंतिम एंटीबायोटिक से प्रतिरक्षित हो।

(b) जीवाणु, जो PET प्लास्टिक को पचाने में सक्षम हो।

(c) पश्चिमी घाट में पाई गई मेंढक की नई प्रजाति।  

(d) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पाया गया जीवाणु।

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भीड़ पर नियंत्रण के लिये पैलेट गन के विकल्प के रूप में पेलार्गोनिक एसिड वेनिलिल एमाइड (पावा) गोले के उपयोग को मंज़ूरी दी है। ‘पावा’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह विशेष रूप से प्राकृतिक मिर्च में पाया जाने वाला एक कार्बनिक यौगिक है। 
  2. भोजन में तीखापन, स्वाद और मसालेदार प्रभाव हेतु खाद्य योज्य के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।
  3. यह पूरी तरह से गंधहीन है और कपड़े या त्वचा को हानि नहीं पहुँचाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?   

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III  

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा/भाषाएँ संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है/है ?

  1. मराठी 
  2. कन्नड़
  3. अंग्रेज़ी

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: 

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल II और III  

(d) I, II और III   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : समाचारों में रहा ‘कोप इंडिया’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

 

(a) यह संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के मध्य संयुक्त रक्षा अभ्यास है।

(b) यह काले धन पर अंकुश लगाने के लिये एक मोबाइल एप है।

(c) यह अक्षय ऊर्जा और संसाधनों पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है।

(d) यह स्वदेश निर्मित आक्रमणकारी पनडुब्बी है। 

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : 

  • अफ्रीका का सहेल क्षेत्र सहारा रेगिस्तान के निकटस्थ दक्षिण में स्थित है और अफ्रीकी महाद्वीप की पूरी चौड़ाई में पूर्व से पश्चिम तक विस्तृत है।
  • बंजर, रेतीली और चट्टानी भूमि की एक अर्द्ध शुष्क पट्टी के रूप में सहेल क्षेत्र, महाद्वीप के दक्षिण में अत्यधिक उपजाऊ उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों और उत्तर में रेगिस्तान के बीच भौतिक और सांस्कृतिक सीमा का अंकन करता है।
  • सहेल क्षेत्र की भौगोलिक परिभाषाएँ भिन्न-भिन्न हैं। सामान्यत: सहेल लाल सागर तट पर इरीट्रिया में मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाइज़ीरिया, चाड और सूडान के कुछ भागों से होते हुए अटलांटिक तट पर सेनेगल तक विस्तृत है। अत: विकल्प (b) सही है।
  • सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से सहेल मध्य पूर्व और उप-सहारा अफ्रीका के बीच एक तटरेखा है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

  • जापान के वैज्ञानिकों ने ‘इडोनेल्ला सकैंसिस’ (Ideonella Sakaiensis) नामक एक ऐसे जीवाणु की खोज की है जो एकल-प्रयोग हेतु पेय पदार्थों की बोतलों में इस्तेमाल किये गए पॉलीथाइलीन टेरेफ्थेलेट (पी.ई.टी.) प्लास्टिक को पचा सकता है।
  • यह पेटेज (PETase) के रूप में पहचाने जाने वाले एक एंजाइम (एक प्रकार का प्रोटीन जो रासायनिक प्रतिक्रियाओं को तेज कर सकता है) को स्रावित करके यह कार्य करता है।
  • यह एंजाइम पी.ई.टी. (PET) में विशेष रासायनिक यौगिकों को विभाजित करता है। बचे हुए छोटे अणुओं को बैक्टीरिया द्वारा अवशोषित किया जा सकता है।
  • हालाँकि, कुछ पहले से ही बैक्टीरिया एंजाइमों में पहले से ही धीरे-धीरे पी.ई.टी. को पचाने की क्षमता मौजूद है। इस नए एंजाइम से पी.ई.टी. के अपघटन में विशेष सहायता मिलेगी।

अत: विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पैलेट गन के विकल्प के रूप में पेलार्गोनिक एसिड वेनिलिल एमाइड (पावा) के गोले के उपयोग को मंज़ूरी दी है।

  • ये पैलेट गन की तुलना में कम घातक होते हैं और शारीरिक चोट पहुँचाने की बजाय लक्ष्य को अस्थायी रूप से तितर-बितर कर देते हैं।
  • पावा को नॉनइवामाइड (Nonivamide) भी कहा जाता है जो विशेष रूप से प्राकृतिक मिर्च में पाया जाने वाला एक कार्बनिक यौगिक है। अत: कथन 1 सही है।
  • स्कोविल पैमाने (मिर्च की शक्ति को मापने का स्तर) पर, पावा (PAVA) को ‘शीर्षोत्तर’ (Above Peak) के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसका अर्थ है कि यह मनुष्यों को गंभीर रूप से चिढ़चिढ़ा और गतिहीन बना देगा, लेकिन यह अस्थायी रूप से होगा।
  • भोजन में तीखापन, स्वाद और मसालेदार प्रभाव के लिये खाद्य योज्य के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। अत: कथन 2 सही है।
  • पावा शेल या गोले की प्रक्षेपित जेट रेंज 4-5 मीटर है जो हिंसक भीड़ पर नियंत्रण के लिये सुरक्षाकर्मियों को एक उपयोगी प्रतिक्रिया अवसर प्रदान करती है।
  • पावा पूर्णत: गंधहीन होता है और कपड़ों या त्वचा को हानि नहीं पहुँचाता है। पावा का अवशोषण शरीर की श्लेष्मा झिल्लियों द्वारा होता है जो मुख्यत: आँख, नाक और मुँह में पाई जाती हैं। त्वचा द्वारा इसका अवशोषण नहीं होता है। अत: कथन 3 सही है।
  • पावा की सिफारिश करने वाले गृह मंत्रालय के पैनल के अनुसार ‘‘यह जैव-सुरक्षित (Bio-Safe) है, चिली ग्रेनेड या आँसू गैस के गोलों से बेहतर है और इनका उपयोग बेहोशी गैस और आँसू गैस के गोलों के साथ भी किया जा सकता है।’’
  • दंगों पर नियंत्रण करने के लिये विश्व के कई देशों में पावा गोलों का उपयोग किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : 

  • वर्तमान में, संविधान की आठवीं अनुसूची 22 भाषाओं (मूल रूप से 14 भाषाओं) को निर्दिष्ट करती है। ये हैं: असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी (डोंगरी), गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगू तथा उर्दू। अत: विकल्प (b) सही है।

सिंधी को 21वें संविधान संशोधन अधिनियम 1967 द्वारा; कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को 71वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा; बोडो, डोंगरी, मैथिली और संथाली को 92वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा शामिल किया गया था।

वर्तमान में संविधान की आठवीं अनुसूची में तुलू एवं राजस्थानी समेत 38 और भाषाओं को शामिल करने की मांग की जा रही है। ये हैं:

(1) अंगिका, (2) बंजारा, (3) बज्जिका, (4) भोजपुरी, (5) भोटी, (6) भोटिया, (7) बुंदेली, (8) छत्तीसगढ़ी, (9) धक्ती, (10) अंग्रेज़ी, (11) गढ़वाली, (12) गोंडी, (13) गोजरी, (14) हो, (15) कच्छी, (16) कामतापुरी, (17) कार्बी, (18) खासी, (19) कोडावा, (20) कक-बरक, (21) कुमाऊँनी, (22) कुराक, (23) कुरमाली, (24) लेप्चा, (25) लिंबू, (26) मिज़ो, (27) मगही, (28) मुंडारी, (29) नागपुरी, (30) निकोबारी, (31) हिमाचली, (32) पालि, (33) राजस्थानी, (34) कोशली/ सम्बलपुरी, (35) शौरसेनी, (36) सराइकी, (37) टेनयीडी और (38) तुलू भाषा।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : 

  • एक्स ‘कोप इंडिया 2018’ भारतीय वायु सेना (IAF) और अमेरिकी वायु सेना (USAF) के मध्य द्विपक्षीय संयुक्त रक्षा अभ्यास है, जो भारत में आयोजित किया गया। यह अभ्यास पश्चिम बंगाल के कलैकुंडा और पानागढ़ में 3 से 14 दिसंबर, 2018 तक आयोजित किया गया। अत: विकल्प (a) सही है।
  • इस प्रकार का प्रथम अभ्यास फरवरी 2004 में ग्वालियर के वायु सेना स्टेशन में किया गया था।
  • ‘कोप इंडिया’ अभ्यास आठ वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित किया गया, अंतिम अभ्यास वर्ष 2010 में हुआ था।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य परिचालन/संचालनगत अनुभव उपलब्ध कराना और परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में सर्वोत्तम प्रथाओं का पारस्परिक आदान-प्रदान करना है।
  • यह अभ्यास दो राष्ट्रों के स्वतंत्र और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्रीय प्रयासों और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।