नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 168

Posted on June 24th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. संविधान की पाँचवीं अनुसूची आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन और नियंत्रण से संबंधित है।
  2. संविधान की छठी अनुसूची अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन एवं नियंत्रण से संबंधित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद रिपल, एथेरियम, कार्डानो संबंधित हैं -

 

(a) बाह्य ग्रहों से

(b) क्रिप्टोमुद्राओं से

(c) साइबर हमलाें से  

(d) लघु उपग्रहों से

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : वैश्विक शीतलन पुरस्कार (ग्लोबल कूलिंग प्राइज़) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह पुरस्कार जलवायु अनुकूल आवासीय शीतलन (कूलिंग) समाधानों को प्रोत्साहित करने के लिये दिया जाता है।
  2. यह पुरस्कार मिशन नवाचार द्वारा समर्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?   

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : ‘हौसला-2018’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह बाल देखभाल संस्थानों के बच्चों के लिये राष्ट्रीय समारोह है। 
  2. इसका उद्देश्य बाल शोषण के पीड़ितों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
  3. इस कार्यक्रम का विषय ‘बाल सुरक्षा’ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल I और III

(c) केवल II और III  

(d) I, II और III   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में समाचारों में रहे पद स्वास (SWAS), स्टार (STAR) और सफल (SAFAL) संबंधित हैं -

 

(a) बौने ग्रहों से

(b) हरित पटाखों से

(c) तुअर/अरहर की संकर किस्मों से

(d) सूक्ष्म उद्यमों को प्रदान की जाने वाली ऋण श्रेणियों से 

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : 

  • संविधान के भाग X के अनुच्छेद 244 में ‘अनुसूचित क्षेत्रों’ और ‘आदिवासी क्षेत्रों’ के रूप में निर्दिष्ट कुछ विशेष क्षेत्रों के लिये प्रशासन की एक विशेष प्रणाली की परिकल्पना की गई है।
  • संविधान की पाँचवीं अनुसूची असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम को छोड़कर देश के किसी भी राज्य में अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन एवं नियंत्रण से संबंधित है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • दूसरी ओर, संविधान की छठी अनुसूची चार पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

  • क्रिप्टोमुद्रा (crypto currency) एक डिजिटल या आभासी मुद्रा है जो सुरक्षा के लिये क्रिप्टोग्राफी का उपयोग करती है। इसकी सुरक्षा संबंधी विशेषताओं के कारण इसका प्रतिरूप तैयार करना कठिन होता है।
  • विभिन्न क्रिप्टोमुद्राएँ ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी (कंप्यूटरों के एक भिन्न नेटवर्क द्वारा लागू किया गया एक वितरित खाता) पर आधारित विकेंद्रीकृत प्रणाली है।
  • क्रिप्टोमुद्रा की एक परिभाषित विशेषता यह है कि इसे किसी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं किया जाता है। सैद्धांतिक रूप से यही विशेषता इसे सरकारी हस्तक्षेप या छेड़छाड़ के प्रति प्रतिरक्षा प्रदान करती है।
  • प्रथम ब्लॉकचेन आधारित क्रिप्टोमुद्रा बिटकॉइन (Bitcoin) थी, जो आज भी सर्वाधिक लोकप्रिय और मूल्यवान बनी हुई है।
  • वर्तमान समय में विभिन्न कार्यों अथवा इनमें विनिर्देशों के साथ हज़ारों वैकल्पिक क्रिप्टोमुद्राएँ उपलब्ध हैं। इनमें बिटकॉइन (Bitcoin), रिपल (Ripple), लाइटकॉइन (Litecoin), एथेरियम (Ethereum), ई.ओ.एस. (EOS), कार्डानो (Cardano), स्टेलर (Stellar) इत्यादि शामिल हैं। अत: विकल्प (b) सही है।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अप्रैल में सभी विनियमित संस्थाओं को निर्देश जारी किया कि वे क्रिप्टोमुद्रा में व्यापार करने वाले व्यवसायों को सेवाएँ प्रदान करना बंद करें, ताकि उपभोक्ता हितों की रक्षा और मनी लॉन्डरिंग (काला धन शोधन) की जाँच की जा सके।

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 

वैश्विक शीतलन पुरस्कार (ग्लोबल कूलिंग पुरस्कार) आवासीय शीतलन प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित करने हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा है। आवासीय शीतलन में एयर कंडीशनर जैसे घरेलू उपकरणों के उपयोग के कारण होने वाले ऊष्मीय (हीटिंग) प्रभाव को कम करने जैसे पक्ष शामिल है। अत: कथन 1 सही है।

  • यदि इसे सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया गया तो यह पहल वर्ष 2050 तक 100 गीगाटन (GT) कार्बन डाइऑक्साइड के समतुल्य उत्सर्जन की रोकथाम कर सकती है और वर्ष 2100 तक वैश्विक तापन को 0.5° सेल्सियस तक कम करने में विश्व का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
  • मिशन नवाचार (Mission Innovation-MI) विश्व के 22 देशों और यूरोपीय संघ की वैश्विक पहल है, इसका उद्देश्य प्रभावशाली रूप से वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा नवाचार को गति प्रदान करना है। भारत ‘मिशन नवाचार’ का हिस्सा है।
  • वैश्विक शीतलन पुरस्कार भारत सरकार के मिशन नवाचार; विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और उसके सहयोगी संगठनों अर्थात् ऊर्जा मंत्रालय; ऊर्जा दक्षता ब्यूरो; पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा समर्थित है। अत: कथन 2 सही है।
  • दो वर्ष तक चलने वाली इस प्रतिस्पर्द्धा के विजेता को 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : 

  • हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) के अंतर्गत बाल देखभाल संस्थानों (CCIs) के बच्चों के लिये ‘हौसला 2018’ (HAUSLA-2018) नामक राष्ट्रीय बाल समारोह का उद्घाटन किया गया। अत: कथन 1 सही है।
  • इस अंतर-बाल देखभाल संस्थान समारोह के तहत 18 राज्यों की बाल देखभाल संस्थाओं (CCIs) के 600 से अधिक बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतिस्पर्द्धा, फुटबॉल, शतरंज प्रतियोगिता और भाषण लेखन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में, भागीदारी की।
  • इस समारोह का घोषित उद्देश्य समग्र भारत की बाल देखभाल संस्थाओं के बच्चों को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिये एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना, उन्हें अपनी छिपी हुई प्रतिभा का अनुभव कराना और इसे जीवन में आगे ले जाने के लिये प्रोत्साहित करना था। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • इसका विषय ‘बाल सुरक्षा’ है। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : 

  • हरित पटाखों को उन सामग्रियों का उपयोग करके विकसित किया जाता है, जो पर्यावरण के लिये कम हानिकारक और कम खतरनाक होते हैं।
  • हाल ही में CSIR-CECRI (वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय विद्युत् रसायन अनुसंधान संस्थान) ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग करके अनार पटाखे विकसित किये हैं जो संभावित रूप से 40 प्रतिशत तक कणिका तत्त्वों (Particulate Matter) को कम कर सकते हैं।
  • वैज्ञानिकों ने राख को जल शुष्कक (Desiccants) के रूप में इस्तेमाल करने के विकल्प को समाप्त कर दिया है। साथ ही सल्फर डाईऑक्साइड उत्सर्जित न करने वाले ध्वनि उत्सर्जक कार्यात्मक प्रोटोटाइप भी विकसित किये हैं। 
  • हरित पटाखों के इन नए संस्करणों को स्वास (Sate Water Relearer-SWAS), स्टार (Sate Thermite Cracker-STAR), और सफल (Sate Minimal Aluminium- SAFAL) के रूप में नामित किया गया है। अत: विकल्प (b) सही है।