नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 152

Posted on May 27th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : इनमें से किस शहर को "दक्षिण भारत का मैन्चेस्टर" कहा जाता है ?

 

(a) कोयम्बटूर

(b) चेन्नई

(c) बंगलुरु

(d) मदुरई

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा "थोरियम" का भण्डार है?

 

(a) आंध्र प्रदेश

(b) तमिलनाडु

(c) कर्नाटक 

(d) असम

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : कौन-सा वार्षिक मेला ऊँट के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है?

 

(a) कुम्भ मेला

(b) सोनपुर मेला

(c) पुष्कर मेला 

(d) सूरजकुंड मेला

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित में से सबसे लम्बा राजमार्ग (NH) कौन-सा है?

 

(a) NH 41

(b) NH 42

(c) NH 43 

(d) NH 44      

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : भारत में उत्तर से दक्षिण की ओर जाते हुए नीचे दी गई नदियों का निम्नलिखित में से सही अनुक्रम कौन-सा है?

 

(a) श्योक-स्पिती-जास्कर-सतलज

(b) श्योक-जास्कर-स्पिती-सतलज

(c) जास्कर-श्योक-सतलज-स्पिती 

(d) जास्कर-सतलज-श्योक-स्पिती

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (a)         

 

व्याख्या : लोकुछ लोग कानपुर को उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहते हैं। मुंबई को भारत की सूती वस्त्रों की राजधानी के उपनाम से जाना जाता है। अहमदाबाद को पूर्व का बोस्टन कहा जाता है।

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : 2016 डाटा के अनुसार - 

ओडिशा -2.41 , आन्ध्रप्रदेश-3.72, तमिलनाडु -2.46, केरल-1.90, पश्चिम बंगाल-1.22, झारखण्ड-0.22

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : यह मेला पुष्कर झील के किनारे अक्टूबर-नवम्बर माह से लगता है। संयोगवश पुष्कर ही भारत में एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ आज भी ब्रह्मा जी की पूजा होती है। विष्णु और शिव के साथ ब्रह्मा को भी हिन्दू त्रिदेवों में से एक माना जाता है किन्तु उनके नाम पर कोई पन्थ या सम्प्रदाय नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : NH 44 = 3,745 किमी  लम्बा श्रीनगर से कन्याकुमारी तक।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : श्योक नदी सिन्धु नदी की सहायक नदी है। इसे मध्य एशिया में “यारकंडी” और काराकोरम क्षेत्र में “मृत्यु की नदी” के नाम से जाना जाता है।

प्राचीन काल में मध्य एशिया के यारकंडी से लद्दाख के बीच व्यापार इसी नदी से होता था। 

जास्कर नदी सिन्धु नदी की सहायक नदी है।

स्पिती नदी 16,000 फ़ीट ऊँचे कुंजुम दर्रे से निकलती है। यह सतलज नदी की सहायक नदी है।

सतलज नदी तिब्बत में स्थित राकस झील जिसकी ऊँचाई 4555 मी. है, से निकलती है।