नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 150

Posted on May 24th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : भारतीय संसद की संप्रभुता पर निम्नलिखित में से कौन-सी सीमाएँ हैं ?

  1. मौलिक अधिकार  
  2. न्यायिक पुनर्विलोकन
  3. मौलिक कर्त्तव्य 
  4. संघवाद
  5. लिखित संविधान

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:  

(a) केवल I और II

(b) केवल I, II और V

(c) केवल I, II, IV और V  

(d) I, II, III, IV और V

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : लोकसभा अध्यक्ष निम्नलिखित में से किस समिति/किन समितियों का पदेन सभापति होता है ?

  1. कार्य मंत्रणा समिति (लोकसभा) 
  2. नियम समिति (लोकसभा)
  3. विशेषाधिकार समिति (लोकसभा)

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:  

(a) केवल III

(b) केवल I और II

(c) केवल II और III  

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : कटौती प्रस्ताव (Closure Motion) एक ऐसा प्रस्ताव है जो सदन के समक्ष किसी मुद्दे पर बहस को छोटा करने के लिये प्रस्तावित किया जाता है। कटौती प्रस्ताव चार प्रकार के होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा उनमें से एक नहीं है ?

 

(a) कंगारू कटौती

(b) गिलोटिन कटौती

(c) घटकों में कटौती  

(d) स्थगन प्रस्ताव 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित में से कौन-सी संसद की न्यायिक शक्ति नहीं है?

 

(a) राष्ट्रपति से नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक को हटाने की सिफारिश कर सकती है।

(b) सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के संगठन और अधिकार क्षेत्र को विनियमित कर सकती है तथा दो-या-दो से अधिक राज्यों के लिये एक संयुक्त उच्च न्यायालय का गठन कर सकती है।

(c) संविधान का उल्लंघन करने के लिये राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग ला सकती है।  

(d) अपने विशेषाधिकारों के हनन या अवमानना के लिये अपने सदस्यों या फिर बाहरी लोगों को दंडित कर सकती है।       

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : बजट के अधिनियमन करने के चरणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं ?

  1. अनुदान की मांग पर विनियोग विधेयक पारित होने के बाद मतदान किया जाता है।
  2. अनुदान पर मतदान का लोकसभा के पास अनन्य विशेषाधिकार है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों  

(d) इनमें से कोई नहीं

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : मौलिक अधिकार: ये राजनीतिक लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिये हैं। ये कार्यपालिका की निरंकुशता और विधायिका के मनमाने कानूनों पर परिसीमाओं के रूप में काम करते हैं।

न्यायिक पुनर्विलोकन: यह सरकार के अधिनियमों और कार्यकारी आदेशों की संवैधानिकता की जाँच करने के लिये उच्च न्यायपालिका की शक्ति है। इस प्रकार, यह संसद की संप्रभुता पर एक परिसीमा है।

मौलिक कर्त्तव्य: संविधान नागरिकों के लिये कुछ कर्त्तव्य सुनिश्चित करता है जिससे मौलिक अधिकारों और अन्य कानूनी अधिकारों को संतुलित किया जा सके। यह संसद की संप्रभुता पर कोई परिसीमा नहीं है।

संघवाद: भारतीय संविधान सरकार के एक संघीय स्वरूप को स्थापित करता है। यह केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच सत्ता के विभाजन के माध्यम से संसद की शक्ति को प्रतिबंधित करता है।

लिखित संविधान: यह कठोर और लचीले प्रावधानों के मिश्रण के ज़रिये संसद की संप्रभुता पर परिसीमाएँ लगाता है। अत: (c) सही विकल्प है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : कार्य-मंत्रणा समिति (लोकसभा): लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें लोकसभा के अध्यक्ष भी शामिल होते हैं, जो इस समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं। इसके सदस्यों का मनोनयन अध्यक्ष द्वारा किया जाता है। इस समिति का काम यह सिफारिश करना है कि सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधायी तथा अन्य कार्यों को पूरा करने के लिये कितना समय तय किया जाए, जैसा कि सदन के नेता के परामर्श से अध्यक्ष द्वारा समिति को निर्देशित किया जा सकता है। सामान्यतया यह समिति प्रत्येक सत्र की शुरुआत में बैठती है और इसके बाद जब भी आवश्यकता महसूस हो इसकी बैठक बुलाई जा सकती है। अत: कथन 1 सही है।

नियम समिति (लोकसभा): लोकसभा की नियम समिति में लोकसभा अध्यक्ष सहित 15 सदस्य होते हैं, जो इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। इसके सदस्यों का मनोनयन स्पीकर द्वारा किया जाता है। यह समिति सदन में प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियम संबंधी मुद्दों पर विचार करती है और लोकसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमों में आवश्यक समझे जाने वाले किसी संशोधन या परिवर्द्धन का सुझाव देती है। अत: कथन 2 सही है।

विशेषाधिकार समिति (लोकसभा): इस समिति में 15 सदस्य होतेहैं, जिन्हें अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है। जब भी सदन या किसी सांसद के विशेषाधिकार के उल्लंघन या अवमानना का मामला सामने आता है, तो ऐसे मामलों की जाँच सदन या अध्यक्ष द्वारा विशेषाधिकार समिति को सौंपी जाती है। ऐसे प्रत्येक मामले में समिति यह निर्धारित करती है कि विशेषाधिकार का उल्लंघन हुआ या नहीं। साथ ही अपनी रिपोर्ट में इस संबंध में उपयुक्त सिफारिशें/सुझाव प्रस्तुत करती है। अत: कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : कटौती प्रस्ताव (Closure Motion): यह एक प्रस्ताव है जिसे किसी सदस्य द्वारा सदन के समक्ष किसी विषय पर बहस का समापन करने के लिये लाया जाता है। यदि प्रस्ताव को सदन द्वारा स्वीकृति मिल जाती है तो बहस को तत्काल रोक दिया जाता है और उस विषय पर मतदान कराया जाता है। कटौती प्रस्ताव के निम्नलिखित चार प्रकार हैं:

  1. (a)साधारण कटौती: यह वह प्रस्ताव होता है जिसमें एक सदस्य यह प्रस्ताव करता है की अमुक विषय पर पर्याप्त बहस हो चुकी है और अब इसे मतदान के लिये रखा जाए।
  2. (b)घटकों में कटौती (Compartments Closure): इसमें किसी प्रस्ताव का चर्चा से पहले विधेयक या लंबे संकल्पों का एक समूह बना लिया जाता है। बहस में इस भाग पर संपूर्ण रूप से चर्चा की जाती है और संपूर्ण भाग को मतदान के लिये रखा जाता है।
  3. (c)कंगारू कटौती (Kangaroo Closure): इसमें लिये केवल महत्वपूर्ण खंडों पर ही बहस की जाती है और मतदान कराया जाता है तथा मध्यवर्ती भागों को छोड़ दिया जाता है और उन्हें पारित मान लिया जाता है।
  4. (d)गिलोटिन कटौती (Guillotine Closure): इसमें समयाभाव के कारण किसी विधेयक या प्रस्ताव के ऐसे भाग को जिस पर चर्चा नहीं की गई है, को ऐसे भाग के साथ मतदान के लिये रख दिया जाता है जिस पर चर्चा हो चुकी है। स्थगन समापन प्रकार का कोई कटौती प्रस्ताव नहीं होता है। अत: विकल्प (d) सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : संसद की न्यायिक शक्तियों और कार्यों में निम्नलिखित शामिल हैं-

  1. (a)यह संविधान के उल्लंघन पर राष्ट्रपति पर भी महाभियोग ला सकती है।
  2. (b)यह उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटा सकती है।
  3. (c)यह सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों (सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी), मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत के महालेखापरीक्षक से लेकर राष्ट्रपति तक को हटाने की सिफारिश कर सकती है।
  4. (d)यह अपने सदस्यों या बाहरी लोगों को इसके विशेषाधिकारों के उल्लंघन के लिये या मानहानि के लिये दंडित कर सकती है।

अत: विकल्प (a), (c) और (d) संसद की न्यायिक शक्ति हैं।

अन्य शक्तियाँ तथा कार्य

संसद के अन्य कार्यों और शक्तियों में शामिल हैं:

  1. (a)यह देश में उच्चतम विचारशील निकाय के रूप में कार्य करती है। यह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करती है।
  2. (b)यह सभी तीन तरह के आपातकाल (राष्ट्रीय, प्रांतीय तथा वित्तीय) की स्वीकृति दे सकती है जिसकी घोषणा राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
  3. (c)यह संबंधित राज्य विधानसभाओं से अनुमोदन मिलने के पश्चात् किसी भी राज्य में विधानपरिषद की स्थापना या उसे समाप्त कर सकती है।
  4. (d)यह भारतीय संघ के राज्यों की सीमाओं के क्षेत्र में कमी या वृद्धि, सीमाओं में बदलाव, राज्यों के नाम में परिवर्तन कर सकती है।
  5. (e)यह सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के संगठन व क्षेत्राधिकार को नियंत्रित कर सकती है और दो या दो से अधिक राज्यों के लिये एक ही उच्च न्यायालय की स्थापना कर सकती है।

 

विकल्प (b) एक न्यायिक शक्ति नहीं है। 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : बजट संसद में निम्नलिखित छह चरणों से गुजरता है:

  1. बजट की प्रस्तुति
  2. सामान्य चर्चा
  3. विभागीय समितियों द्वारा जाँच
  4. अनुदान की मांगों पर मतदान
  5. विनियोग विधेयक का पारित होना
  6. वित्त विधेयक पारित करना

एक, अनुदान पर मतदान का लोकसभा के पास अनन्य विशेषाधिकार है, यानी राज्यसभा के पास मांगों के संबंध में मतदान करने की शक्ति नहीं है। दूसरा, मतदान बजट के मतदान योग्य भाग तक ही सीमित है- भारत के समेकित कोष पर भारित व्यय को मतदान के लिये प्रस्तुत नहीं किया जाता है (इस पर केवल चर्चा की जा सकती है)।अतः कथन 1 सही नहीं है और कथन 2 सही है।