नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 148

Posted on May 22nd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हाल में TReDS समाचारों में था, इसके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. इसकी शुरुआत और प्रबंधन भारतीय औद्योगिक महासंघ के द्वारा की गई। 
  2. यह सार्वजनिक और निजी दोनों प्रकार के उद्यमों के लिये उपलब्ध होगा।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों  

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में UAKITITE समाचारों में था, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इसकी सही व्याख्या करता है ?

 

(a) यह एच.आई.वी के इलाज हेतु एक नया एंटीरेट्रोवायरल ड्रग है।

(b) यह डी.एन.ए में डाटा स्टोर करने की एक इकाई है।

(c) यह उल्कापिंड से खोजा गया एक नया खनिज है। 

(d) यह थोरियम पर आधारित न्यूक्लियर प्लांट हेतु विकसित किया गया एक उत्प्रेरक है।

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में, फ्रूट रॉट बीमारी समाचारों में देखी गई है। यह निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

 

(a) गन्ना

(b) मानव आँखें

(c) चमगादड़  

(d) सुपारी 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित में से कौन शक और कुषाणों द्वारा शुरू किये गए थे -

  1. पगड़ी 
  2. अंगरखा
  3. पतलून
  4. भारी लंबा कोट

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: 

(a) केवल II और III

(b) केवल II, III और IV

(c) केवल I और IV  

(d) I, II, III और IV       

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. पिच ब्लैक, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक वृहद् सैन्य युद्धाभ्यास है।
  2. अभ्यास ‘मैत्री’ भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों  

(d) इनमें से कोई नहीं

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : ट्रेड्स (TReDS) के बारे में-

यह विभिन्न ऋणदाताओं के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के व्यापार प्राप्तियों के वित्तपोषण को सुविधाजनक बनाने के लिये एक ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक संस्थागत व्यवस्था है। इसे रिसीवेबल्स एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (Receivables Exchange of India Ltd.-RXIL) द्वारा लॉन्च किया गया तथा उसी के द्वारा इसका प्रबंधन किया जाता है । अत: कथन 1 सही नहीं है।

TReDS प्लेटफॉर्म नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी विभागों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों समेत बड़े निगमों के लिये MSME विक्रेताओं के विनिमय के चालानों/बिलों की छूट को सक्षम करेगा जिससे प्रतिस्पर्द्धी बाज़ार दरों में व्यापार प्राप्तियों के तुरंत कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके ताकि वे अपनी कार्यशील पूंजी ज़रूरतों को कम कर सकें। अत: कथन 2 सही है।

रिसीवबल्स एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के बारे में-

RXIL भारत में MSME के प्रचार एवं वित्तपोषण के शीर्ष वित्तीय संस्थान, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India-SIDBI) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का एक संयुक्त उद्यम है।

RXIL को कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत 25 फरवरी, 2016 को स्थापित किया गया। यह भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 3 दिसंबर, 2014 को जारी ट्रेड्स दिशानिर्देशों के अनुसार ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) प्लेटफॉर्म का संचालन करता है।

RXIL भारत का पहला TReDS एक्सचेंज शुरू करने के लिये आर.बी.आई. से अनुमति पाने वाला पहला उपक्रम है। यह अनुमति उसे 1 दिसंबर, 2016 को प्रदान की गई थी।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : UAKITITE - यह एक नया खनिज है जिसे पूर्वी रूस में एक उल्कापिंड में खोजा गया है।

साइबेरिया के उआकीत (Uakit) क्षेत्र के नाम पर इसे ‘UAKITITE’ नाम दिया गया है, जहाँ यह उल्कापिंड पाया गया था। अत: विकल्प (c) सही है।

उल्कापिंड का 98 प्रतिशत एक लौह मिश्रधातु है जिसे कमैसाइट (Kamacite) कहा जाता है, जो अभी तक केवल अन्य उल्कापिंडों में पाया गया है। शेष दो प्रतिशत उन खनिजों से निर्मित है जो अंतरिक्ष में बनते हैं।

शोधकर्त्ताओं का मानना है कि इसमें धातुई चमक के साथ एक पीली तथा पारदर्शी अवस्था है और यह हीरे की तरह कठोर है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : फ्रूट रॉट रोग जिसे ‘काल-रोग’ या ‘महाली’ के नाम से भी जाना जाता है, सुपारी की खेती से संबंधित है। हाल ही में यह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में पाया गया है।

सुपारी में पाया जाने वाला फ्रूट रॉट Phytophthora arecae नामक कवक के द्वारा फैलता है।

यह रोग दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान फैलता है तथा वर्षा के मौसम के समाप्त होने तक बना रह सकता है।

इस रोग से सुपारी-पेड़ के अपरिपक्व फल सड़ने लगते हैं तथा उनका क्षरण होने लगता है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : शक और कुषाणों ने भारतीय संस्कृति में नए अवयवों को जोड़ा और इसे काफी समृद्ध बनाया।

उन्होंने बड़े पैमाने पर बेहतर घुड़सवार और घुड़सवारी हेतु घोड़ों का उपयोग करना शुरू किया। उन्होंने लगाम और काठी के उपयोग को लोकप्रिय बनाया, जो दूसरी और तीसरी शताब्दी ईस्वी की बौद्ध मूर्तिकला में दिखाई देते हैं।

शक और कुषाण उत्कृष्ट घुड़सवार थे। संभवत: उन्होंने रस्सी से बने पैर की अंगुली के रकाब (toe stirrup) के कुछ रूप का भी इस्तेमाल किया जिससे घुड़सवारी में आसानी हुई।

शक और कुषाणों ने पगड़ी, अंगरखा, पतलून और भारी लंबे कोट की शुरुआत की। पंजाबी और अफ़गानी अभी भी पगड़ी पहनते हैं तथा शेरवानी लंबे कोट की परवर्ती मानी जाती है। अतः विकल्प (d) सही है।

मध्य एशियाई लोग टोपी, हेलमेट और जूते भी अपने साथ लाए थे जो योद्धाओं द्वारा उपयोग किए जाते थे। इन वस्तुओं के लाभों के कारण उन्होंने ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में अपने विरोधियों पर विजय हासिल की।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास (Exercise Pitch Black) रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना (RAAF) द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक वृहद् सैन्य संबद्धता युद्ध अभ्यास है। अत: कथन 1 सही है।

ऑस्ट्रेलिया में पिच ब्लैक अभ्यास 2018 (PB-18) में पहली बार भारतीय वायु सेना ने लड़ाकू विमान के साथ भाग लिया।

अभ्यास ‘मैत्री’ भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जिसका आयोजन अगस्त 2018 में थाईलैंड में किया गया। अत: कथन 2 सही है।