नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 145

Posted on May 17th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ताम्रपाषाणिक काल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इस काल में तांबे और किसी-किसी अवसर पर निम्न कोटि के कांस्य का उपयोग देखने को मिला है। 
  2. इस काल में कृषि की जाती थी।
  3. भारत में इस काल की सबसे पुरानी बस्तियाँ मालवा और मध्य भारत में पाई गई हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल I और III  

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : ऋग्वैदिक काल के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये -

  1. समुद्र देवता : सोम 
  2. वनस्पतियों के अधिपति : मारुत
  3. वायु के देवता : वरुण

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III  

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. ‘कुरु’ दो आर्य कबीलों का सम्मिलित रूप था। 
  2. उत्तर वैदिक काल के लोग पकी ईंटों के प्रयोग से भलीभाँति परिचित थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों  

(d) इनमें से कोई नहीं 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में, ‘ईज़ ऑफ लिविंग इंडेक्स’ जारी किया गया। इसके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसे श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय के सहयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।
  2. यह शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर का आकलन करता है।
  3. इस सूची में कोलकाता को दूसरा स्थान दिया गया है।

उपर्युक्त में से कौन हड़प्पा संस्कृति से संबंधित हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल I और III

(c) केवल II और III  

(d) I, II और III       

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन की स्थापना की गई। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसका लक्ष्य पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण है।
  2. शोधकर्त्ताओं तथा छात्रों को पांडुलिपि उपलब्ध कराने हेतु एक विश्वसनीय डिजिटल रिपोज़िटरी का प्रयोग किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और III दोनों  

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : तांबा और पत्थर के उपयोग के आधार पर संस्कृतियों को ताम्रपाषाणिक संस्कृति कहा जाता है। इस काल की सबसे पुरानी बस्तियाँ दक्षिण पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग, पश्चिमी महाराष्ट्र और पूर्वी भारत में पाई जाती हैं। कालानुक्रमिक रूप से मालवा और मध्य भारत में कुछ बस्तियाँ सबसे पुरानी हैं जैसे- कयाथा और एरन। पश्चिमी महाराष्ट्र और पूर्वी भारत की बस्तियाँ बहुत बाद की हैं। अत: कथन 1 और 3 सही हैं।

ताम्रपाषाणिक लोग तांबे के धातु-कर्मी और पत्थर के अच्छे कारीगर थे, ये लोग कताई और बुनाई की कला जानते थे, पशुओं को पालतू बनाते थे और अनाज की खेती (गेहूँ, चावल, बाजरा, मसूर, बेर, अलसी, काला चना, हरा चना) के साथ-साथ दक्कन क्षेत्र में कपास का भी उत्पादन करते थे। अत: कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : सही मिलान है:

  1. समुद्र देवता : वरुण
  2. वनस्पतियों के अधिपति : सोम
  3. वायु के देवता : मारुत

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : उत्तर वैदिककालीन ग्रंथों के अनुसार गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र में आर्यों का विस्तार था। दो प्रमुख कबीले भरत और पुरु मिलकर ‘कुरु’ कहलाए। आरंभ में ये लोग सरस्वती और दृषद्वती नदियों के समीप बसे थे। शीघ्र ही कुरुओं द्वारा दोआब के ऊपरी भाग पर अधिकार कर लिया गया जिसे ‘कुरुक्षेत्र’ के नाम से जाना गया।

उत्तर वैदिक काल के लोग पकी ईंटों के प्रयोग से भलीभाँति परिचित नहीं थे क्योंकि हस्तिनापुर की खुदाई में मिली कच्ची संरचनाएँ न भव्य हैं और न ही टिकाऊ।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने देश भर के शहरों में ईज़ ऑफ लिविंग इंडेक्स जारी किया। अत: कथन 1 सही नहीं है।

मंत्रालय द्वारा केवल शहरों में विभिन्न पैरामीटर, यथा- संस्थागत (शासन), सामाजिक (पहचान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा), आर्थिक (अर्थव्यवस्था, रोज़गार) तथा भौतिक (अपशिष्ट जल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण, आवास/ समावेश, मिश्रित भूमि उपयोग, बिजली एवं पानी की आपूर्ति, परिवहन, सार्वजनिक खुली जगहें) आदि पर आधारित जीवन की गुणवत्ता का अध्ययन कराया गया। अत: कथन 2 सही नहीं है।

शीर्ष सभी तीन शहर महाराष्ट्र से हैं; पुणे शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई हैं। वहीं सबसे निम्न स्थान वाले शहर बिहार में पटना, नगालैंड में कोहिमा और उत्तर प्रदेश में रामपुर रहे।

मंत्रालय द्वारा किये गए इस सर्वेक्षण में 111 शहरों को शामिल किया गया था। पश्चिम बंगाल ने अध्ययन में भाग लेने से इनकार कर दिया। इस प्रकार, इस अध्ययन में कोलकाता का आकलन नहीं किया गया और इसलिये इसे कोई भी स्थान नहीं दिया गया। अत: कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (एन.एम.एम.), एक मिशन केंद्रित परियोजना है, जिसे वर्ष 2003 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा पांडुलिपियों के दस्तावेज़, संरक्षण, परिरक्षण और डिजिटलीकरण के लिये शुरू किया गया। अत: कथन 1 सही है।

अभी तक एन.एम.एम. ने 43.16 लाख पांडुलिपियों का दस्तावेज़ीकरण किया है। पांडुलिपियों के 434.56 लाख फोलियो (पुस्तक) संरक्षित किये हैं, 2.96 लाख पांडुलिपियों के 283 लाख पृष्ठों को डिजिटाइज़ किया है तथा 44 दुर्लभ और अप्रकाशित पांडुलिपियों को प्रकाशित किया है।

एन.एम.एम. द्वारा दस्तावेज़ीकृत और डिजिटलीकृत पांडुलिपियों को एक विश्वसनीय डिजिटल रिपोजिटरी के माध्यम से शोधकर्त्ता और विद्यार्थियों के लिये उपलब्ध कराया जाएगा। अत: कथन 2 सही है।

मिशन का मूल उद्देश्य इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आई.जी.एन.सी.ए.) में एक डिजिटल पांडुलिपि रिपॉज़िटरी स्थापित करना है जिसमें शोधकर्ता और विद्यार्थी अतीत को समग्रता से समझने के लिये पांडुलिपियों के अध्ययन के साथ-साथ उन पर परामर्श कर सकेंगे।

आई.जी.एन.सी.ए. संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित एक स्वायत्त संस्था है। इसकी स्थापना कला के क्षेत्र में ‘भविष्य के लिये संरक्षित अतीत’ के उद्देश्य से वर्ष 1987 में हुई थी।