नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 146

Posted on May 20th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हाल ही में शब्द ‘होराइज़न 2020’ समाचारों में था। यह संबंधित है -

 

(a) यह चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला विश्व का पहला निजी अंतरिक्ष यान है।

(b) यह यूरोपीय संघ के अनुसंधान एवं नवीकरण का औद्योगिक नेतृत्व और सामाजिक चुनौतियों से निपटने हेतु विज्ञान आधारित सबसे बड़ा कार्यक्रम है।

(c) यह माइक्रोसैट श्रृंखला का एक तकनीकी प्रदर्शक और भविष्य के उपग्रहों के लिये अग्रदूत है।  

(d) यह क्विपर पेटी के आयनित प्लाज़्मा और धूल पर्यावरण के अध्ययन का एक मिशन है।

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : राष्ट्रीय वन्यजीव आनुवंशिक संसाधन बैंक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह बैंक भारतीय प्रजातियों की आनुवंशिक सामग्री को संगृहीत करेगा। 
  2. यह बैंक पशु प्रजातियों के विलुप्त होने की स्थिति में उन्हें पुनर्जीवित करने में मदद करेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और III दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : ICESat-2 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं ?

  1. यह पृथ्वी की ध्रुवीय बर्फ की मोटाई/मात्रा में परिवर्तन को मापने के लिये इसरो द्वारा निर्मित उन्नत लेज़र उपकरण है। 
  2. यह समुद्री तल में वृद्धि के कारणों को समझने में सहायता करेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों  

(d) इनमें से कोई नहीं 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : इम्प्रिंट (IMPRINT) इंडिया पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?

  1. इसका लक्ष्य भारत में प्रासंगिक इंजीनियरिंग चुनौतियों का समाधान करना है।
  2. इम्प्रिंट (IMPRINT) का उद्देश्य ज्ञान को व्यवहार्य प्रौद्योगिकी में परिवर्तित करना है।
  3. इम्प्रिंट ( IMPRINT-2) का संचालन केवल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डी.एस.टी.) द्वारा किया जाएगा।

उपर्युक्त में से कौन हड़प्पा संस्कृति से संबंधित हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल I और III

(c) केवल II और III  

(d) I, II और III       

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में ‘वोल्बाचिया’ बैक्टीरिया समाचारों में था। यह किस संदर्भ में था ?

 

(a) बच्चों के बीच जापानी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) फैलाने के लिये

(b) मच्छरों को मनुष्यों में डेंगू वायरस संचारित करने से रोकने के लिये

(c) ज़ीका और चिकनगुनिया फैलाने के लिये  

(d) एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशियेंसी सिंड्रोम (एड्स) के प्रसार को रोकने के लिये

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : 7 वर्षों (2014 से 2020) के लिये $80 बिलियन की फंडिंग के साथ उपलब्ध यह यूरोपीय संघ का सबसे बड़ा अनुसंधान और अभिनव कार्यक्रम है।

शोध के लिये निजी निवेश को आकर्षित करने के अतिरिक्त, इस परियोजना का उद्देश्य आविष्कारों को व्यवहार में लाना तथा उन्हें प्रयोगशाला से बाज़ार तक लाना निश्चित किया गया है।

यह ‘इनोवेशन यूनियन’, यूरोप की वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा को सुरक्षित करने के उद्देश्य से यूरोप 2020 रणनीति के स्मार्ट, टिकाऊ एवं समावेशी विकास हेतु एक प्रमुख पहल है, जो इसे लागू करने वाला एक वित्तीय साधन है।

‘होराइज़न 2020’ उत्कृष्ट विज्ञान, औद्योगिक नेतृत्व और सामाजिक चुनौतियों से निपटने हेतु अनुसंधान और नवाचार करने में मदद करेगा।

इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यूरोप विश्वस्तरीय विज्ञान के विकास में मदद करे, नवाचार के लिये बाधाओं को हटाए तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में नवाचार हेतु किये जाने वाले कार्यों में सहयोग करेगा।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : लुप्तप्राय और संरक्षित जानवरों के संरक्षण के संदर्भ में भारत ने पहला वैज्ञानिक और सबसे आधुनिक राष्ट्रीय वन्यजीव आनुवंशिक संसाधन बैंक, ‘लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिये प्रयोगशाला’ (LaCONES) की स्थापना की है।

CCMB-LaCONES भारत की एकमात्र प्रयोगशाला है जिसने जंगली जानवरों के वीर्य और ओसाइट्स के संग्रह और क्रायोजेनिक प्रिज़र्वेशन के तरीकों का विकास किया है तथा सफलतापूर्वक ब्लैकबक, स्पॉट हिरण और निकोबारी कबूतरों के प्रजनन/पुनरुत्पत्ति के कार्य को संभव बनाया है।

इस कार्य के माध्यम से इसने भारतीय वन्यजीवन के लिये जेनेटिक रिसोर्स बैंक की स्थापना की है। जेनेटिक रिसोर्स बैंक भारतीय प्रजातियों की आनुवंशिक सामग्री को संगृहीत करेगा। यह भारत की जैव विविधता तथा पर्यावरण की रक्षा में भी सहायता करेगा। अत: कथन 1 सही है।

यह संरक्षण कार्यक्रमों को लागू करने के लिये वैज्ञानिकों एवं वन्यजीवन के प्रबंधकों को सुलभ आनुवंशिक विविधता और संरक्षण प्रबंधन को बनाए रखने के लिये भारतीय चिड़ियाघरों के बीच आनुवंशिक सामग्री के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा।

अत्याधुनिक परिष्कृत उपकरणों से लैस यह बैंक, जो कि आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिये स्थापित किया गया है, का उपयोग विलुप्त होने वाली पशु प्रजातियों के पुनरुत्पत्ति के लिये किया जा सकता है। अत: कथन 2 सही है।

नेहरू जूलॉजिकल पार्क, हैदराबाद के सहयोग से सी.सी.एम.बी. के वैज्ञानिकों ने सफल संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम के माध्यम से विलुप्ति की कगार पर पहुँच चुके इंडियन माउस डियर को बचाया है।

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : नासा पृथ्वी के ध्रुवीय बर्फ की ऊँचाई में परिवर्तन को मापने के लिये सबसे उन्नत लेज़र उपकरण लॉन्च करने के लिये तैयार है। इस उपकरण का नाम ‘द आइस, क्लाउड एंड लैंड एलिवेशन -2’ (ICESat-2) है। अत: कथन 1 सही नहीं है।

यह उपग्रह ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका को कवर करने वाली बर्फीली-भूमि की वार्षिक औसत ऊँचाई में परिवर्तन की माप करेगा।

ICESat-2 की नई अवलोकन प्रौद्योगिकी समुद्र स्तर की वृद्धि में ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका की बर्फ शीट के योगदान की समीक्षा करेगी। अत: कथन 2 सही है।

ICESat-2 बर्फ की ऊँचाई में बदलाव को मापने की क्षमता में प्रमुख तकनीकी उपलब्धि को दर्शाता है। इसका एडवांस्ड टॉपोग्राफिक लेज़र अल्टीमीटर सिस्टम (ATLAS) अंतरिक्ष यान से पृथ्वी और वापसी की यात्रा करने वाले प्रकाश फोटॉन द्वारा लिये गए समय की दूरी को मापकर ऊँचाई का पता लगाता है।

चूँकि, यह पृथ्वी को उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक कवर करता है, इसलिये ICESat-2 वर्ष में चार बार ध्रुवीय क्षेत्रों में उसी पथ से बर्फ की ऊँचाई मापेगा और मौसमी तथा वार्षिक परिवर्तनों की निगरानी करेगा।

ध्रुवों के अतिरिक्त ICESat-2 जंगल समेत समुद्र एवं भूमि की सतहों की ऊँचाई की माप भी प्रदान करेगा।

ATLAS को पेड़ के शीर्ष तथा ज़मीन के नीचे दोनों की माप के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह शोधकर्त्ताओं को विश्व के जंगलों में संगृहीत कार्बन की मात्रा का अनुमान लगाने में सहायता प्रदान करेगा। शोधकर्त्ता समुद्र की लहरों, जलाशयों के स्तर और शहरी क्षेत्रों में कार्बन की मौजूदगी की भी जाँच कर सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : इम्प्रिंट- यानी इंपैक्ट़िग रिसर्च, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो भारत के लिये रूपांतरण-संबंधी शोध के एक समावेशी तथा दीर्घकालिक तरीके के माध्यम से देश में प्रासंगिक सभी प्रमुख इंजीनियरिंग चुनौतियों का समाधान करने के लिये तैयार की गई है। अत: कथन 1 सही है।

यह अकादमिक संस्थानों के शोधकर्त्ताओं तथा अन्वेषकों सहित संबंधित मंत्रालयों एवं उद्योग के अंश-धारकों के बीच एक सहभागिता का एक प्रयास है।

इंप्रिंट (IMPRINT) समस्या केंद्रित नवाचार है जो ज्ञान को व्यावहारिक प्रौद्योगिकी (उत्पादों और प्रक्रियाओं) में रूपांतरित करने का लक्ष्य रखती है। अत: कथन 2 सही है।

इसकी गतिविधियों को दस क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जैसे- उन्नत पदार्थ, ऊर्जा, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, नैनो प्रौद्योगिकी हार्डवेयर, सुरक्षा एवं रक्षा तथा जल एवं नदी प्रणाली।

इम्प्रिंट अद्वितीय पहल है ,क्योंकि पहली बार इसके लक्ष्यों में सभी प्रकार की इंजीनियरिंग समस्याओं को रखा गया है।

साथ ही इसमें केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों सहित सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया गया है।

इसका लक्ष्य ज्ञान-निर्माण पर शोध न होकर राष्ट्रीय प्रगति तथा समाज की भलाई हेतु ज्ञान का नई तकनीकों में रूपांतरण है।

 

इम्प्रिंट-2 :

 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डी.एस.टी.) में एस.ई.आर.बी. (विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड) को इम्प्रिंट-2 पहल के कार्यान्वयन हेतु नोडल एजेंसी बनाने का प्रस्ताव है।

 

इम्प्रिंट-2 की विशेषताएँ :

 

मुख्य उद्देश्य ज्ञान को व्यवहार्य प्रौद्योगिकी में रूपांतरित करना

एम.एच. आर.डी. और डी.एस.टी. इस योजना के संचालन के लिये संयुक्त साझेदार हैं। अत: कथन 3 सही नहीं है।

इम्प्रिंट-2 मानव संसाधन विकास मंत्रालय से वित्तपोषित सभी उच्च शिक्षा संस्थान (Higher Education Institutes-HEIs), केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (Centrally Funded Technical Institutes-CFTIs) के लिये खुला है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : ब्राज़ील के वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया से संक्रमित ऐसे मच्छर की पहचान की है, जिसका नाम ‘वोल्बाचिया’ बैक्टीरिया है। यह बैक्टीरिया मनुष्यों में मच्छरों द्वारा डेंगू वायरस के संक्रमण (प्रसार) को रोकेगा।

जब ऐसे मच्छरों, जिनमे वोल्बाचिया’ बैक्टीरिया पाए जाते हैं, को वातावरण में छोड़ा जाएगा तो वे इन बैक्टीरिया का प्रजनन कर इन्हें वातावरण में फैला देंगे। इस प्रकार ये अन्य मच्छरों से प्रतिरक्षा करेंगे।

यह पाया गया कि जब एडीज़ इजिप्टी मच्छरों में यह बैक्टीरिया होता है, तो ये इन मच्छरों की डेंगू, जीका और चिकनगुनिया जैसे विषाणुजनित रोगों के संचारण की क्षमता को अवरुद्ध अथवा कम कर देते हैं। अत: विकल्प (b) सही है।