नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 144

Posted on May 17th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित में से कौन-सी धातु/धातुएँ सिंधु घाटी सभ्यता के पुरावशेषों में नहीं पाई जाती है/हैं ?

  1. लोहा 
  2. पीतल
  3. काँसा

नीचे दिये गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :  

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल I और III  

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस सभ्यता का भौगोलिक विस्तार पश्चिम में सुतकागेंडोर से लेकर पूर्व में आलमगीरपुर तक और उत्तर में मांडा से लेकर दक्षिण में दाइमाबाद तक था।
  2. हड़प्पा इस सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों  

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. महापाषाणिक लोग उन्नत कृषक थे। 
  2. महापाषाणिक काल की कब्रों में अस्थियों के साथ मृदभांड और लोहे की वस्तुएँ भी पाई गईं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों  

(d) इनमें से कोई नहीं 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित पर विचार कीजिये -

  1. लिंग-पूजा  
  2. पत्थर की मुहरें
  3. अश्वकेंद्रित सभ्यता
  4. चावल की खेती

उपर्युक्त में से कौन हड़प्पा संस्कृति से संबंधित हैं ?  

(a) केवल I और III

(b) केवल II और IV

(c) केवल I, II और IV  

(d) I, II, III और IV       

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. हड़प्पा संस्कृति की सबसे बड़ी इमारत मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार है।
  2. हड़प्पा संस्कृति के नगरों में पकी ईंटों के प्रयोग के साक्ष्य मिलते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और III दोनों  

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : हड़प्पा के निवासियों द्वारा तांबा विशुद्ध रूप में सर्वाधिक उपयोग की जाने वाली धातु थी। इसके अलावा सोना, चांदी, आर्सेनिक कांस्य और टिन कांस्य, सीसा, एंटीमनी और निकेल जैसी घातुओं का भी इस्तेमाल किया जाता था। यहाँ लोहे या पीतल से बनी कोई भी चीज़ नहीं मिलती हैं। अत: विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : सिंधु घाटी सभ्यता ताम्रकालीन संस्कृतियों से काफी पुरानी है, यह पश्चिम में सुतकागेंडोर से (वर्तमान में बलूचिस्तान का मकरन तट) पूर्व में उत्तर प्रदेश के आलमगीरपुर तथा जम्मू के मांडा से महाराष्ट्र के दाइमाबाद तक फैली हुई थी।

सिंधु घाटी सभ्यता का संपूर्ण क्षेत्र त्रिकोणीय रूप में है। यह लगभग 12,99,600 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। उत्तर से दक्षिण की दूरी लगभग 1100 किलोमीटर और पश्चिम से पूर्व की दूरी तकरीबन 1550 किमी है। अत: कथन 1 सही है

हरियाणा के हिसार ज़िले में स्थित राखीगढ़ी सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : महापाषाण काल में कब्रों को बड़े-बड़े पत्थरों के टुकड़ों से घेर दिया जाता था। इन कब्रों में दफनाए गए लोगों की न केवल अस्थियाँ मिलीं बल्कि मृदभांड व लोहे की वस्तुएँ भी मिली हैं।

महापाषाण काल की कब्रों में खेती के औज़ार कम पाए गए, लड़ाई और शिकार के हथियार अधिक पाए गए। इससे यह ज्ञात होता है कि इस काल के लोग कृषि के क्षेत्र में उन्नत नहीं थे। अतः कथन 1 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : हड़प्पा संस्कृति में लिंग-पूजा, पत्थर की चित्रित मुहरें तथा गुजरात के लोथल से चावल की खेती के साक्ष्य पाए जाते हैं। अतः विकल्प (c) सही है।

अश्व के अस्तित्व के संकेत मोहनजोदड़ो से पाए जाते हैं किंतु उसके कालक्रम में निश्चितता नहीं है। अत: हड़प्पा सभ्यता को अश्वकेंद्रित नहीं माना गया है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : हड़प्पा संस्कृति में मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार एक महत्त्वपूर्ण स्थान है, जबकि सबसे बड़ी इमारत मोहनजोदड़ो में पाया गया ‘विशाल अन्नागार’ है।

हड़प्पा संस्कृति के नगरों में पकी ईंटों का प्रयोग हुआ है। अतः कथन 2 सही है।