नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 132

Posted on April 26th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. कृषि लागत और मूल्य आयोग (सी.ए.सी.पी.) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय है। 
  2. सी.ए.सी.पी. न्यूनतम समर्थन मूल्यों (एम.एस.पी.) की घोषणा करता है।
  3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बागवानी फसलें शामिल नहीं हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I

(b) केवल II और III

(c) केवल I और II  

(d) केवल I और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. प्रसाद (PRASAD) योजना के अंतर्गत, पहचान किये गए तीर्थस्थल गंतव्यों के विकास और सौन्दर्यीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 
  2. स्वदेश दर्शन योजना देश में थीम आधारित पर्यटन सर्किट के एकीकृत विकास के लिये है।
  3. अतुल्य भारत 2.0 अभियान का उद्देश्य देश में विदेशी पर्यटक आगमन में वृद्धि करना है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :

(a) केवल I

(b) केवल II और III

(c) केवल I और II  

(d) I, II और III              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित में से कौन-सी ‘संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना’ की विशेषता नहीं है ?

 

(a) इस योजना के तहत जारी किया गया फंड गैर-व्यपगत होता है।

(b) इस योजना के तहत संसद सदस्यों की भूमिका कार्यों की सिफारिश करने तक ही सीमित है।

(c) इसके तहत फंड प्रत्यक्ष रूप से ज़िला अधिकारियों को अनुदान सहायता के रूप में जारी किया जाता है।  

(d) राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य देश में कहीं भी कार्य की सिफारिश कर सकते हैं।

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : इंडियन नेवी फॉर कंबाइंड कोऑर्डिनेटेड पेट्रॉल के साथ निम्नलिखित में से किस देश का समझौता है ?

  1. इंडोनेशिया 
  2. थाईलैंड 
  3. म्याँमार
  4. बांग्लादेश

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :  

(a) केवल I

(b) केवल I और II

(c) केवल II और III

(d) I, II, III और IV          

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में ‘मिशन रफ्तार’ समाचारों में था। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?

 

(a) यह मालगाड़ी तथा यात्री रेल दोनों में रेलों की औसत चाल में वृद्धि करने हेतु भारतीय रेल का अभियान है। 

(b) यह पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिरक्षण मुहिम में सुधार लाने हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय का एक अभियान है।

(c) यह यातायात नियमों तथा गति सीमा के प्रति जन संवेदीकरण में सुधार लाकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु मुहीम है।  

(d) यह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की समर्पित बहुराज्यीय एक्सप्रेसवे परियोजना है। 

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (a)         

 

व्याख्या : कृषि लागत और मूल्य आयोग (1985 से सी.ए.सी.पी., जिसे पहले कृषि मूल्य आयोग के नाम से जाना जाता था) जनवरी 1965 में अस्तित्व में आया। सी.ए.सी.पी. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय है। अत: कथन 1 सही है।

सी.ए.सी.पी. की सिफारिशों के आधार पर कुछ फसलों के लिये बुवाई के मौसम की शुरुआत में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सी.सी.ई.ए.) द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्यों की घोषणा की जाती है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी.एम.एफ.बी.वाई.) 18 फरवरी, 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। पी.एम.एफ.बी.वाई. फसल की विफलता के विरुद्ध एक व्यापक बीमा कवर प्रदान करती है जिससे किसानों की आय को स्थिर करने में मदद मिलती है।

इस योजना में सभी खाद्य और तिलहन फसलों और वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों को शामिल किया गया है, जिनकी पिछले उपज का डाटा उपलब्ध है और जिन पर एक निश्चित संख्या में क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स ( सी.सी.ई.) सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (जी.सी.ई.एस.) के तहत किये जाते हैं। अत: कथन 3 सही नहीं है।

योजना आमतौर पर सूचीबद्ध सामान्य बीमा कंपनियों द्वारा लागू की जाती है। कार्यान्वयन एजेंसी (आई.ए.) का चयन संबंधित राज्य सरकार द्वारा बोली-प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

इस योजना को कृषि मंत्रालय द्वारा प्रशासित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : प्रसाद- ऐतिहासिक स्थानों और विरासत शहरों समेत देश में पर्यटन बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये 2014-15 में तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक उन्नयन अभियान योजना (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive-PRASAD) शुरू की गई थी। अत: कथन 1 सही है।

पर्यटन मंत्रालय ने 2014-15 में देश में थीम आधारित पर्यटन सर्किट के एकीकृत विकास के लिये स्वदेश दर्शन योजना (केंद्रीय क्षेत्र योजना) शुरू की। इस योजना को स्वच्छ भारत अभियान, कौशल भारत, मेक इन इंडिया आदि अन्य सरकारी योजनाओं के साथ समन्वित किया जा रहा है, जो पर्यटन क्षेत्र में रोज़गार सृजन के लिये, आर्थिक विकास के लिये तथा विभिन्न क्षेत्रों के साथ सामंजस्य बनाते हुए पर्यटन क्षेत्र को एक प्रमुख इंजन के रूप में स्थापित करने के लिये अभिकल्पित की गई है। अत: कथन 2 सही है

 

अतुल्य भारत 2.0 अभियान:

 

पर्यटन मंत्रालय ने 2017-18 के दौरान अतुल्य भारत 2.0 अभियान लॉन्च किया है।

उद्देश्य: विदेशी यात्रियों के बीच भारत को गंतव्य के एक वैश्विक मंच के रूप में स्थापित करना और देश में विदेशी पर्यटक आगमन बढ़ाना।अभियान आध्यात्मिकता, चिकित्सा और कल्याण सहित विभिन्न पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा देता है।अतुल्य भारत 2.0 अभियान का रणनीतिक लक्ष्य उन्नयन और विपणन के अगले स्तर में आगे बढ़ना है। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एम.पी.एल.ए.डी.एस.) केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1993 में प्रारंभ की गई थी। यह योजना संसद सदस्यों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में पेयजल, शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़कों जैसे राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में स्थानीय रूप से महसूस की गई आवश्यकताओं के आधार पर टिकाऊ सामुदायिक परिसंपत्तियों के सृजन के लिये सिफारिश करने में समर्थ बनाती है।

प्रारंभ में एम.पी.एल.ए.डी.एस. ग्रामीण विकास मंत्रालय के नियंत्रण में था। एम.पी.एल.ए.डी.एस. से संबंधित विषय को 1994 में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

 

एम.पी.एल.ए.डी.एस. योजना की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं:

 

(a)एम.पी.एल.ए.डी.एस. पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केंद्रीय योजना है जिसके तहत सीधे ज़िला प्राधिकरणों को अनुदान सहायता के रूप में धन जारी किया जाता है।

(b)इस योजना के तहत जारी किये गए फंड अव्यपगत हैं, यानी किसी विशेष वर्ष में जारी नहीं किये गए धन का अधिकार पात्रता के अधीन आने वाले वर्षों तक आगे बढ़ाया जाता है। वर्तमान में, प्रति सांसद/निर्वाचन क्षेत्र का वार्षिक अधिकार 5 करोड़ रुपए है।

(c)एम.पी.एल.ए.डी.एस. के तहत, संसद सदस्यों की भूमिका कार्यों की सिफारिश करने तक ही सीमित है। उसके बाद, नियत समय अवधि के भीतर संसद सदस्यों द्वारा अनुशंसित कार्यों की मंज़ूरी, निष्पादित करने और पूरा करने की ज़िम्मेदारी ज़िला प्राधिकरण की है।

(d)निर्वाचित लोकसभा सदस्य अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यों की सिफारिश कर सकते हैं। राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य राज्य में कहीं भी काम की सिफारिश कर सकते हैं, जहाँ से वे चुने जाते हैं। लोकसभा और राज्यसभा के मनोनीत सदस्य देश में कहीं भी कार्यान्वयन के लिये कार्यों की सिफारिश कर सकते हैं।

 

अत: कथन (d) सही उत्तर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : भारत ने एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियाई नेशन्स (आसियान) के साथ द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यासों की श्रृंखला की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य सैन्य सहयोग बढ़ाना है।

हिन्द महासागर क्षेत्र में नज़र रखने के अलावा, कोआर्डिनेटेड पेट्रोल का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ तथा अंतर्संचालनीयता को समृद्ध करना भी है।

इसके अतिरिक्त, यह देशों को क्षमता निर्माण के साथ-साथ सैन्य उपकरण के विक्रय में भी सहायता करेगा।

भारतीय-इंडोनेशियाई कोआर्डिनेटेड पेट्रोल (IND-INDO CORPAT) 6 से 9 जून, 2018 तक आयोजित हुआ था।

रॉयल थाईलैंड नेवी तथा भारतीय नौसेना हिन्द महासागर में कोआर्डिनेटेड पेट्रोल में 2005 से ही भाग लेते रहे हैं।

भारत-म्याँमार CORPAT (IMCOR) अंडमान सागर में 13 से 18 मार्च 2018 तक आयोजित किया गया था। हाल ही में भारत-बांग्लादेश नौसेनाओं ने विशाखापत्तनम में 3 जुलाई, 2018 को अपने पहले CORPAT की शुरुआत की थी।

 

अत: (d) सही विकल्प है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : मिशन रफ्तार -

 

  • मिशन रफ्तार मालगाड़ी तथा यात्री रेल की औसत चाल में वृद्धि करने से संबंधित है।
  • मिशन रफ्तार का लक्ष्य पाँच वर्ष की अवधि में मालगाड़ियों की औसत चाल को दुगुना करना तथा यात्री रेलों की औसत चाल में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की वृद्धि करना है।
  • वर्तमान में मालगाड़ियों की औसत चाल 24 किलोमीटर प्रति घंटे तथा यात्री रेलों (उपनगरीय रेलों को छोड़कर) की औसत चाल 44 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • औसत चाल को संचालनों तथा परिसंपत्तियों के उपयोग में रेल की उत्पादकता तथा प्रभावोत्पादकता का एक प्रमुख संकेतक माना जाता है।
  • रेल मंत्रालय सभी चिह्नित मार्गों यथा- दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-हावड़ा, हावड़ा-चेन्नई, चेन्नई-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई तथा हावड़ा-मुंबई (हीरक चतुर्भुज के सभी मार्ग तथा विकर्ण समेत) के लक्ष्यों पर कार्य कर रहा है।
  • ये रेल के मुख्य मार्ग हैं क्योंकि इनके द्वारा माल ढुलाई का 58% तथा यात्री परिवहन का 52% ले जाया जाता है, जबकि यह कुल नेटवर्क का 15% ही है।

 

अत: विकल्प (a) सही है।