नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 129

Posted on April 24th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : वर्ष 2018 में लगातार चौथे वर्ष वैश्विक शांति के औसत स्तर में गिरावट दर्ज की गई। निम्नलिखित में से कौन-सा संस्थान वैश्विक शांति सूचकांक जारी करता है ?

 

(a) अंतर्राष्ट्रीय शांति संस्थान

(b) लिगेसी इंटरनेशनल

(c) अर्थशास्त्र एवं शांति संस्थान

(d) एमनेस्टी इंटरनेशनल 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लक्ष्य को विस्तारित किया गया। इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-से लाभार्थी शामिल हैं ?

 

  1. सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति परिवार 
  2. द्वीप-समूहों और नदी-क्षेत्रों में बसे लोग 
  3. अंत्योदय अन्न योजना (AAY) लाभार्थी
  4. वन निवासी
  5. चाय और पूर्व-चाय बागान जनजातियाँ

 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :

(a) केवल I, III, IV और V

(b) केवल I, IV और V

(c) केवल II, III, IV और V  

(d) I, II, III, IV और V              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में वित्त मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) का लक्ष्य है -

 

(a) स्व-रोज़गार के माध्यम से आय सृजन करने वाली गतिविधियों को अपनाने के लिये दिव्यांगों को रियायती ऋण प्रदान करना। 

(b) वृद्धावस्था के दौरान सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और वृद्धों की रक्षा करना। 

(c) दिव्यांगों को व्यावसायिक प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करना। 

(d) वरिष्ठ नागरिकों को ऐसे सहायक जीवन साधन प्रदान करना जो उन्हें अक्षमता से उबरने में सहायता कर सकें। 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : ‘धनुष’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह भारत की पहली स्वदेशी लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली ऑर्टिलरी गन है।
  2. इसकी प्रहार सीमा 200 किलोमीटर है।
  3. इसे सभी मौसमी परिस्थितियों में प्रयोग करने के लिये तैयार किया गया है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं ? 

(a) केवल I और II

(b) केवल I और III

(c) केवल II

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं          

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में आरबीआई द्वारा सभी उधारकर्त्ताओं की एक सार्वजनिक क्रेडिट रजिस्ट्री (पीसीआर) तैयार करने की घोषणा की गई है। पीसीआर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह सुदर्शन सेन समिति की सिफारिशों पर आधारित है। 
  2. यह सभी ऋणों की अनिवार्य रिपोर्टिंग हेतु एकीकृत बिंदु के रूप में कार्य करेगी।
  3. यह ऋण बाज़ार की दक्षता में वृद्धि, वित्तीय समावेशन के विस्तार और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में सुधार करने में सहायता करेगी।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

(a) केवल I और II 

(b) केवल III

(c) केवल II और III  

(d) I, II और III 

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : वैश्विक शांति सूचकांक (ग्लोबल पीस इंडेक्स- जीपीआई) 163 स्वतंत्र राज्यों और क्षेत्रों को उनकी शांति के स्तर के अनुसार रैंक देता है। ‘अर्थशास्त्र और शांति संस्थान’ (Institute for Economics and Peace-IEP) द्वारा प्रस्तुत जीपीआई वैश्विक शांति मापन का अग्रणी मापक है। 2018 के ग्लोबल पीस इंडेक्स से पता चलता है कि पिछले दशक की किसी भी अवधि की तुलना में आज के समय में दुनिया में कम शांति है। अत: (c) सही विकल्प है।

 

जीपीआई अत्यधिक विश्वसनीय स्रोतों से 23 गुणात्मक और मात्रात्मक संकेतकों का उपयोग करते हुए दुनिया की आबादी के 99.7 प्रतिशत हिस्से को कवर करता है और तीन विषयगत कार्यक्षेत्रों का उपयोग करके शांति की स्थिति का मापन करता है:

 

  1. सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षा का स्तर।
  2. वर्तमान में चल रहे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष की मात्रा।
  3. सैन्यीकरण का स्तर।

 

  • अर्थशास्त्र और शांति के लिये संस्थान (आईईपी) एक स्वतंत्र, गैर-पक्षपातपूर्ण, गैर-लाभकारी थिंक टैंक है।
  • इसका मुख्यालय ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में है।
  • लगातार चौथे वर्ष वैश्विक शांति के औसत स्तर में गिरावट आई है और इसमें 2017 में 0.27 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई), 2018 के परिणाम बताते हैं कि 92 देशों में शांति स्तर खराब हुआ है, जबकि केवल 71 देशों की शांति स्थिति में सुधार हुआ है।
  • क्षेत्रों की रैंकिंग 2017 से अपरिवर्तित रही है, जहाँ यूरोप सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र और मध्य पूर्व एशिया और उत्तरी अफ्रीका सबसे कम शांतिपूर्ण क्षेत्र बने हुए हैं।
  • भारत ग्लोबल पीस इंडेक्स, 2018 में 163 देशों की सूची में चार स्थान ऊपर चढ़कर 137 वें स्थान पर पहुँच गया।

जीपीआई, 2018 में शीर्ष 5 शांतिपूर्ण देश हैं-

 

आइसलैंड (1), न्यूजीलैंड (2), ऑस्ट्रिया (3), पुर्तगाल (4), डेनमार्क (5)।

 

जीपीआई, 2018 में शीर्ष 5 सबसे कम शांतिपूर्ण देश हैं-

 

सीरिया (163), अफगानिस्तान (162), दक्षिण सूडान (161), इराक (160), सोमालिया (159)।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का उद्देश्य स्वच्छ रसोई ईंधन (LPG) प्रदान करके महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है।

 

  • यह कार्यक्रम पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन शुरू किया गया था।
  • महिलाओं के सशक्तीकरण को सुनिश्चित करते हुए (खासकर ग्रामीण भारत में) ये गैस कनेक्शन परिवारों की महिलाओं के नाम पर जारी किये जाएंगे।
  • बीपीएल परिवारों की पहचान ‘सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना’ के आँकड़ों के माध्यम से की जाएगी।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लक्ष्य को पाँच करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ करने की मंज़ूरी दी है।

 

सीसीईए ने योजना का विस्तार निम्नलिखित समूहों को समाविष्ट करने के लिये किया है-

 

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति परिवार
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी
  • अंत्योदय अन्न योजना (एएआई) लाभार्थी
  • वन निवासी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग
  • चाय और पूर्व चाय बागान जनजातियाँ
  • द्वीप समूहों और नदी क्षेत्र में बसे लोग
  • एसईसीसी 2011 के आँकड़ों के अनुसार बीपीएल महिलाओं के लिये कनेक्शन

अत: (d) सही विकल्प है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) का आरंभ वृद्धावस्था के दौरान सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धों की अप्रत्याशित बाज़ार स्थितियों से उनकी ब्याज से प्राप्त आय में किसी भाविष्यिक गिरावट के खतरे से रक्षा के लिये किया गया है।

  • यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिये भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को सरकारी गारंटी के आधार पर सब्सक्रिप्शन राशि से जुड़ी आश्वासित पेंशन/रिटर्न के प्रावधान के माध्यम से वृद्धावस्था आय सुरक्षा को सक्षम बनाती है।
  • यह योजना 10 साल के लिये 8 प्रतिशत प्रतिवर्ष मासिक देय (8.30 प्रतिशत प्रतिवर्ष प्रभावी के समतुल्य) का निश्चित रिटर्न सुनिश्चित कराती है। इस योजना को सेवा कर और जीएसटी से छूट दी गई है।
  • योजना की खरीदारी के समय उपभोक्ता द्वारा चुनी गई मासिक/तिमाही/अर्द्ध-वार्षिक/वार्षिक आवृत्ति के अनुसार 10 वर्षों की पॉलिसी अवधि के दौरान हर अवधि के अंत में पेंशन देय है।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिये सामाजिक सुरक्षा पहलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मौजूदा योजना में प्रति परिवार 7.5 लाख रुपए की निवेश सीमा को बढ़ाकर संशोधित PMVVY में प्रति वरिष्ठ नागरिक 15 लाख रुपए कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : ‘धनुष’ भारत की पहली स्वदेशी लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली ऑर्टिलरी गन है। हाल ही में पोखरण में इसका सफल परीक्षण किया गया। अत: कथन 1 सही है।

  • धनुष, 155 मिमी × 45 मिमी की कैलिबर ऑर्टिलरी गन है और इसे ‘देसी बोफोर्स’ भी कहा जाता है।
  • इसकी प्रहार सीमा 38 किलोमीटर है और इसके 81 प्रतिशत उपकरण स्वदेश निर्मित है। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस गन को आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी), कोलकाता द्वारा विकसित किया गया है।
  • धनुष परियोजना को अन्य आयुध कारखानों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों जैसे-सेल, बीईएल और कई निजी क्षेत्र की कंपनियों से समर्थन एवं सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है।
  • गंभीर शीत में सिक्किम और लेह तथा ग्रीष्म एवं आर्द्र मौसम में बालासोर, ओडिशा, बबीना, झांसी और राजस्थान के पोखरण के रेगिस्तान में इसका सफलापूर्वक परीक्षण किया गया। इस प्रकार इसका प्रयोग किसी भी मौसमी स्थिति में किया जा सकता है। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : भारतीय रिज़र्व बैंक ने सार्वजनिक क्रेडिट रजिस्ट्री (पीसीआर) पर एक उच्चस्तरीय कार्यदल का गठन किया है। पीसीआर ऋण से संबंधित जानकारियों का एक विस्तृत डाटाबेस होगा जो सभी हितधारकों के लिये उपलब्ध रहेगा - जो ऋण बाज़ार की दक्षता में वृद्धि, वित्तीय समावेशन के विस्तार, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में सुधार करने में सहायता करने के साथ-साथ अपराधों को नियंत्रित करने में मदद करेगा। अत: कथन 3 सही है।

  • यह पिछले वर्ष गठित हुई एक समिति की सिफारिशों पर आधारित है, जिसकी अध्यक्षता वाई. एम. देवस्थले ने की थी, न कि सुदर्शन सेन ने। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • पीसीआर उधारकर्त्ता के प्रकार और ऋण राशि के मूल्य तथा प्रत्येक ऋण के लिये सभी भौतिक घटनाओं की अनिवार्य रिपोर्टिंग हेतु एकीकृत बिंदु के रूप में कार्य करेगी। इसकी सहायता से प्रत्येक ऋण के चक्र पर नज़र रखी जा सकती है। यह ऐसे सभी संबंधित सहायक ऋणों की जानकारी को लिंक करेगी, जिन्हें आमतौर पर मौजूदा बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली के बाहर प्रस्तुत एवं प्रकाशित किया जाता है। अत: कथन 2 सही है।