नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 6

Posted on November 22nd, 2018 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न - 1 : हाल ही में विश्व बैंक द्वाराकारोबार में सुगमतारिपोर्ट जारी की गयी गई है, इसके सम्बंध में निम्नलिखित तथ्यों का मूल्याँकन करें -

 

  1. वर्ष 2017 के सापेक्ष 2018 में भारत की स्तिथि में 23 पायदानों का सुधार हुआ
  2. पिछले दो वर्षों में कुल 33 पायदानों का सुधार दर्ज किया गया
  3. पिछले 4 वर्षों (2014-18) में 65 पायदानों का सुधार हुआ

 

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें -

 

  1. केवल I 
  2. I एवं II 
  3. I एवं III 
  4. I, II एवं III 

 

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

प्रश्न - 2 : ‘एयरो इंडिया 2019’ के 12वें संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है -

 

  1. नई दिल्ली 
  2. बंगलुरु  
  3. अंबाला  
  4. चेन्नई  

 

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

प्रश्न - 3 : ‘बेसिक’ (BASIC) समूह में निम्न देश सम्मिलित हैं -

 

  1. ब्राज़ील  
  2. भूटान  
  3. ऑस्ट्रेलिया  
  4. दक्षिण अफ़्रीका 
  5. भारत 
  6. चीन 

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें -

  1. II, III, IV, V VI 
  2. I, III, IV, V VI
  3. II, IV, V VI   
  4. I, IV, V VI  

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

प्रश्न - 4 : ‘रेडियो कश्मीर - वन टाइम्स ऑफ़ पीस एंड वारके लेखक निम्न में से कौन हैं ?

 

  1. पारो आनंद  
  2. मिर्ज़ा वहीद 
  3. राजेश भट्ट 
  4. शफ़ी अहमद  

 

 

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

प्रश्न - 5 : 22-24 नवम्बर, 2018 को त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित हो रहेअन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्टके बारे में मूल्याँकन करें -

 

  1. यह  अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का सातवाँ संस्करण है 
  2. इसका आयोजन केवल पूर्वोत्तर राज्यों में किया जाता है

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें -

  

  1. केवल I  
  2. केवल II 
  3. I एवं II 
  4. दोनों में से कोई नहीं 

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला 

 

 

उत्तर - 1 : (c)  

 

व्याख्या : विश्‍व बैंक द्वारा 31 अक्‍टूबर, 2018 को जारीकारोबार में सुगमतारिपोर्ट (डीबीआर, 2019) में भारत 23 पायदानों की ऊंची छलांग लगाकर वर्ष 2017 के 100वें पायदान से ऊपर चढ़कर 77वें पायदान पर पहुंच गया है। विश्‍व बैंक की इस रिपोर्ट में 190 देशों में कारोबारी माहौल का आकलन किया गया है। सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों के परिणामस्‍वरूप भारतकारोबार में सुगमतासूचकांक में पिछले दो वर्षों में 53 पायदान और पिछले चार वर्षों (2014-2018) में 65 पायदान ऊपर चढ़ चुका है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/prime-minister-launches-grand-challenge-linked-to-ease-of-doing-business

 

 

 

 

 

 उत्तर - 2 : (b)  

 

व्याख्या : ‘एयरो इंडिया 2019’ का 12वां संस्‍करण 20 से 24 फरवरी, 2019 के दौरान बेंगलुरू (कर्नाटक) के येलाहांका स्थित एयर फोर्स स्‍टेशन में आयोजित किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/aero-india-2019

 

 

 

 

 

 

उत्तर - 3 : (d)  

 

व्याख्या : ‘बेसिक’, 4 बड़े नवीन औद्योगिक देशों - (ब्राज़ील, दक्षिण अफ़्रीका, भारत, चीन) का समूह है, जिसका निर्माण 28 नवम्बर, 2009 को हुआ था।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/organizing-27th-basic-ministerial-meeting-in-delhi

 

 

 

 

 

 

उत्तर - 4 : (c)  

 

व्याख्या : ‘रेडियो कश्मीर - वन टाइम्स ऑफ़ पीस एंड वार’, डॉ. राजेश भट्ट द्वारा लिखी गयी है।पुस्तक के लेखक डॉ. राजेश भट्ट इस समय आकाशवाणी, नई दिल्ली के नीति प्रभाग निदेशालय में कार्यरत हैं। डॉ. भट्ट ने 250 से अधिक अकादमिक शोधपत्र और लेख लिखें हैं।   

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/dr-jitendra-singh-released-a-book-radio-kashmir-in-times-of-peace-and-war

 

 

 

 

 

 

उत्तर - 5 : (c)  

 

व्याख्या : भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 22-24 नवम्बर, 2018 के दौरान त्रिपुरा के अगरतला मेंअन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्टका आयोजन करने जा रहा है।यह अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का सातवाँ संस्करण है।इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष पूर्वोत्तर क्षेत्र में किया जाता है, जिसका उद्देश्य घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ारों में इस क्षेत्र की पर्यटन सम्भावनाओं पर प्रकाश डालना है।    

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/7th-international-tourism-mart-to-be-held-in-agartala-tripura-from-22nd-24th-november-2018