नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 2

Posted on November 17th, 2018 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ‘आदि महोत्सव’ का आयोजन निम्न में से कौन कर रहा है -

 

  1. संस्कृति मंत्रालय
  2. जनजातीय कार्य मंत्रालय
  3. ट्राईफ़ेड
  4. राष्ट्रीय महिला आयोग

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें -

 

  1. I एवं II
  2. II एवं III
  3. II एवं IV
  4. III एवं I

 

उत्तर ()

 

 

प्रश्न-2 : पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन के सम्बंध में निम्न कथनों का मूल्याँकन करें -

 

  1. वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2017 में पूर्वोत्तर राज्यों में विदेशी पर्यटकों की आवक घटी है
  2. वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2017 में पूर्वोत्तर राज्यों में घरेलू पर्यटकों की आवक बढ़ी है

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें -

 

  1. केवल I
  2. केवल II
  3. I एवं II
  4. दोनों में से कोई नहीं

 

उत्तर ()

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में चर्चा में रहा “हुनर हाट” निम्न में से किससे सम्बंधित है -

 

  1. आदिवासी वर्ग से
  2. महिलाओं से
  3. अनुसूचित जाति वर्ग से
  4. अल्प-संख्यक वर्ग से

 

उत्तर ()

 

 

प्रश्न-4 : “रेरा” (Real Estate Regulation Act) के तहत सबसे अधिक परियोजनाओं और एजेंटों का पंजीकरण निम्न में से किस राज्य से हुआ है -

 

  1. गुजरात
  2. आन्ध्रप्रदेश
  3. महाराष्ट्र
  4. तमिलनाडु

 

उत्तर ()

 

 

प्रश्न-5 : महाराष्ट्र में मेगा फ़ूडपार्क के सम्बंध में निम्न कथनों का मूल्याँकन करें -

 

  1. महाराष्ट्र के प्रथम मेगा फ़ूडपार्क का उद्घाटन सतारा जिले में किया गया था
  2. महाराष्ट्र के दूसरे मेगा फ़ूडपार्क का उद्घाटन नागपुर जिले में किया गया था
  3. महाराष्ट्र के वर्धा जिले में तीसरा मेगा फ़ूडपार्क अभी निर्माण प्रक्रिया में है

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें -

 

  1. केवल I
  2. I एवं II
  3. I एवं III
  4. I, II एवं III

 

उत्तर ()

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

उत्तर-1 (b)

 

व्याख्या : जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राईफ़ेड, जनजातीय कला,संस्कृति,व्यंजन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय जनजातीय पर्व “आदि महोत्सव” का आयोजन कर रहे हैं।

 

 

उत्तर-2 (b)

 

व्याख्या : वर्ष 2016 के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में 1.45 लाख विदेशी पर्यटक तथा 77.71 लाख घरेलू पर्यटक आए, वहीं वर्ष 2017 में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर 1.6 लाख तथा घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़कर 95.47 लाख पहुँच गयी।अतः दोनों की ही संख्या में वृद्धि देखने को मिली।

 

 

उत्तर-3 (d)

 

व्याख्या : अल्पसंख्यक कार्य-मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक दस्तकारों, शिल्पकारों को मौक़ा-बाज़ार मुहैया कराने के उद्देश्य से देश के विभिन्न भागों में “हुनर हाट” आयोजित किए जाते हैं।

 

 

उत्तर-4 (c)

 

व्याख्या : “रेरा” के तहत अब तक पूरे भारत में 33,750 परियोजनाओं तथा 26,018 एजेंटों का पंजीकरण हो चुका है।जिनमें से महाराष्ट्र से पंजीकृत परियोजनायें 18,392 तथा पंजीकृत एजेंट 17,188 हैं, जोकि भारत में सर्वाधिक हैं।

 

 

 

उत्तर-5 (c)

 

व्याख्या : केंद्रीय खाद्य-प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद ज़िले के पैठन तालुक़ा के अंतर्गत महाराष्ट्र के दूसरे मेगा फ़ूडपार्क का उद्घाटन हाल ही में किया।महाराष्ट्र के प्रथम मेगा फ़ूडपार्क का उद्घाटन 1 मार्च, 2018 को  सतारा जिले में किया गया था।साथ ही महाराष्ट्र के वर्धा जिले में तीसरा मेगा फ़ूडपार्क अभी निर्माण प्रक्रिया में है।