नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 4

Posted on November 20th, 2018 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न - 1 : हाल ही में उपराष्ट्रपति द्वारा उद्घाटित किए गए क्रेया विश्वविद्यालय के विषय में निम्न कथनों का मूल्याँकन करें -

 

  1. यह विश्वविद्यालय आन्ध्रप्रदेश के श्री सिटी में खोला जाएगा
  2. यह विश्वविद्यालय RBI के वर्तमान गवर्नर ऊर्जित पटेल के नेतृत्व में खोला जा रहा है
  3. यह एक लिबरल आर्ट विश्वविद्यालय होगा

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें -

 

  1. I एवं II
  2. I एवं III
  3. II एवं III
  4. I, II एवं III

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

प्रश्न - 2 : विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) कब मनाया जाता है ?

 

  1. 22 नवम्बर
  2. 2 अक्टूबर
  3. 19 नवम्बर
  4. 15 अक्टूबर

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

प्रश्न - 3 : क़ौमी एकता सप्ताह (19-25 नवम्बर,2018 ) के सम्बंध में निम्न कथनों का मूल्याँकन करें -

 

  1. 19 नवम्बर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा
  2. 20 नवम्बर को आदिवासी कल्याण दिवस मनाया जाएगा
  3. 21 नवम्बर को हिंदी प्रोत्साहन दिवस मनाया जाएगा

 

निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें -

 

  1. केवल I
  2. I एवं II
  3. I, II एवं III
  4. II एवं III

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

प्रश्न - 4 : हाल ही में ख़बरों में रहा किब्बल संतुलन (Kibble Balance), इकाइयों की निम्नलिखित अन्तर्राष्ट्रीय प्रणाली में से किस एक के सटीक माप से जुड़ा हुआ है  ?

 

  1. केल्विन
  2. सेकेण्ड
  3. एम्पियर
  4. किलोग्राम

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न - 5 : ‘टोकमाकक्या है, जो कभी - कभी समाचारों में देखा जाता है ?

 

  1. अंतरिक्ष यात्रा की एक नयी विधि जो सौर पाल का उपयोग करती है
  2. यह दुनिया का पहला और पूर्ण रूप से स्वचालित रोबोट फ़ार्म है
  3. एक चुंबकीय संलयन उपकरण
  4. एक उपकरण जो विद्युत उत्पादन के लिए यूरेनियम के स्थान पर थोरियम के उपयोग को सक्षम बनाता है

 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

उत्तर - 1 : (b)

 

व्याख्या : रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कारपोरेट जगत की कई हस्तियों के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में केरा विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है। यह विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट शिक्षा में बदलाव लाने के लिए खोला जाएगा। इंडसइंड बैंक के चेयरमैन आर. शेषसायी विश्वविद्यालय निगरानी बोर्ड के भी चेयरमैन हैं।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लिबरल आर्ट विश्वविद्यालय में प्रथम चरण में 750 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

और अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें-

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/shri-naidu-inaugurated-the-krea-university-started-by-raghram-rajan

 

 

 

 

 

उत्तर - 2 : (c)

 

व्याख्या : विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर को मनाया जाता है।

और अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें-

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/swachh-bharat-mission-to-celebrate-world-toilet-day-tomorrow-with-nationwide-activities

 

 

 

उत्तर - 3 : (a)

 

व्याख्या : साम्प्रदायिक सदभाव और राष्ट्रीय एकता और मिली जुली संस्कृति और राष्ट्रीय भावना पर गर्व करने के लिए पूरे देश में 19-25 नवम्बर 2018तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा।19, नवम्बर, 2018को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा।20 नवम्बर, 2018 को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया जाएगा।21 नवम्बर, 2018 को भाषाई सौहार्द दिवस मनाया जाएगा।22 नवम्बर, 2018 को कमजोर वर्ग दिवस मनाया जाएगा।23 नवम्बर, 2018 को सांस्कृतिक एकता दिवस मनाया जाएगा।24 नवम्बर, 2018 को महिला दिवस मनाया जाएगा।25 नवम्बर, 2018 को संरक्षण दिवस मनाया जाएगा।

और अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें-

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/quami-ekta-week-will-be-celebrated-from-19-to-25-november-2018

 

 

 

 

 

उत्तर - 4 : (d)

 

व्याख्या : वैज्ञानिकों ने किलोग्राम की परिभाषा बदल दी है, नई परिभाषा को 50 से ज़्यादा देशों ने सर्वसम्मति से मंजूरी भी दे दी है।भविष्य में किलोग्राम को किब्बल या वाट बैलेंस का उपयोग करके मापा जाएगा. एक ऐसा उपकरण जो यांत्रिक और विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा का उपयोग करके सटीक गणना करता है।भविष्य में किलोग्राम को किब्बल या वाट बैलेंस का उपयोग करके मापा जाएगा. एक ऐसा उपकरण जो यांत्रिक और विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा का उपयोग करके सटीक गणना करता है।

और अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें-

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/one-kilogram-is-no-longer-one-kilogram

 

 

 

 

उत्तर - 5 : (c)

 

व्याख्या : टोकमाक एक उपकरण है जो प्लाज्मा के चुंबकीय बंधन के लिए परमाणु-संलयन अनुसंधान में उपयोग किया जाता है। इसमें चुंबकीय क्षेत्रों की एक जटिल प्रणाली होती है जो एक खोखले, डोनट के आकार वाले कंटेनर में प्रतिक्रियाशील चार्ज कणों के प्लाज्मा को सीमित करती है। टोकामाक (टोरॉयडल चुंबकीय बंधन के लिए रूसी शब्दों से एक संक्षिप्त शब्द) 1960 के दशक के मध्य में सोवियत प्लाज्मा भौतिकविदों द्वारा विकसित किया गया था। यह किसी भी रोधक उपकरण के उच्चतम प्लाज्मा तापमान, घनत्व, और प्रतिरोध अवधि का उत्पादन करता है।