नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 3

Posted on November 19th, 2018 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न - 1 : ‘स्टेट ऑफ़ इंडीयन स्टार्टअप ईको सिस्टम -2018’ रिपोर्ट किसने जारी की ?

  1. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय 
  2. नीति आयोग 
  3. आई० एन० सी० - 42 
  4. सांख्यिकी कार्यानवयन मंत्रालय 

 

 

उत्तर ()

 

 

प्रश्न - 2 : चिकित्सा के क्षेत्र मेंस्वर्णिम घंटा (Golden Hour)’ से क्या अभिप्राय है ?

 

  1. दिन का वह समय जब चिकित्सक सर्वाधिक धन अर्जित करते हैं 
  2. अंग प्रत्यारोपण के पश्चात शरीर के नवीन अंग को स्वीकार करने की अवधि 
  3. प्रसव के उपरांत माँ तथा बालक के विशेष देखभाल की अवधि 
  4. आपातकालीन मेडिकल चिकित्सा दुर्घटना होने के बाद का प्रथम घंटा 

 

उत्तर ()

 

 

प्रश्न - 3 : हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग में तीन नए सदस्यों को नामित किया गया है, इन सदस्यों का अधिकतम कार्यकाल क्या होगा ?

 

  1. कार्यभार सम्भालने से तीन वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक 
  2. कार्यभार सम्भालने से पाँच वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक
  3. कार्यभार सम्भालने से तीन वर्ष की अवधि या 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक
  4. कार्यभार सम्भालने से पाँच वर्ष की अवधि या 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक

 

 

उत्तर ()

 

 

 

प्रश्न - 4 : हाल ही में नयी दिल्ली में दो दिवसीय (16-17 नवम्‍बर, 2018) "फुटपाथ एंड कम्प्यूटेशनल एप्रोच" विषय पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किसके द्वारा किया गया है ?

 

  1. नीति आयोग 
  2. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 
  3. केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान 
  4. मानव संसाधन विकास मंत्रालय 

 

उत्तर ()

 

 

प्रश्न - 5 : 'सिटको' द्वारा एक ऐतिहासिक तथा आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर में परिवहन के सभी साधनों को जोड़ते हुए एक बहु-उद्देशीय परिवहन केंद्र बनाया जा रहा है, वह शहर है -

 

  1. सूरत 
  2. शिमला 
  3. श्रीनगर 
  4. श्रीकलहस्ती

 

उत्तर ()

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

उत्तर - 1 : (c)   

 

व्याख्या : स्टेट ऑफ इंडियन स्टार्ट-अप इको सिस्टम 2018 की पहली रिपोर्ट आईएनसी 42 द्वारा तैयार की गई है जो इंडियन स्टार्ट-अप इको सिस्टम के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित करने के लिए जानी जाती है।

 

 

उत्तर - 2 : (d)   

 

व्याख्या : आपातकालीन मेडिकल चिकित्सा दुर्घटना होने के बाद व्यक्तियों को यदिफ़र्स्ट आवरजिसकोगोल्डन आवरभी कहते हैं ,उसके अंदर मेडिकल सहायता मिल जाती है तो उनमें से कई लोगों की जान बच सकती है।एक दर्दनाक चोट की घटना के पश्चात के प्रथम घंटे को सफल आपातकालीन उपचार के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

 

 

उत्तर - 3 : (a)   

 

व्याख्या : राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्यों का अधिकतम कार्यकाल, कार्यभार सम्भालने से तीन वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, होता है।

 

 

 

उत्तर - 4 : (c)   

 

व्याख्या : 16-17 नवम्‍बर, 2018 को केन्‍द्रीय सड़क‍ अनुसंधान संस्‍थान ने नई दिल्‍ली में दो दिवसीय "फुटपाथ एंड कम्प्यूटेशनल एप्रोच" विषय पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्‍मेलन का उद्देश्य विकासशील देशों की जरूरतों पर विशेष ध्‍यान देते हुए दुनिया भर में फुटपाथ प्रौद्योगिकी और सड़क बुनियादी ढांचा इंजीनियरिंग में हुई प्रगति पर विचार करना है।     

 

 

 

उत्तर - 5 : (a)   

 

व्याख्या : सूरत रेलवे स्टेशन पर परिवहन के सभी साधनों को जोड़ते हुए एक बहु-उद्देश्यीय परिवहन केन्द्र बनाया जा रहा है जिसमें केन्द्र सरकार (रेलवे), राज्य सरकार (गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम) और स्थानीय सरकार (सूरत नगर निगम) अपनी जमीने देने के लिए एक साथ आई है और 'सिटको' के नाम से एक एसपीवी बनाया है। इस परियोजना का नेतृत्व भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम कर रहा है जो रेल मंत्रालय के रेलवे स्टेशन विकास/पुनर्विकास परियोजनाओं के काम को लागू करने के लिए अधिकृत है।