नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 1

Posted on November 16th, 2018 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हाल ही में इसरो (ISRO) द्वारा प्रक्षेपित जी॰एस॰टी॰ - 29 के सम्बंध में निम्न कथनों का मूल्याँकन करें-

 

  1. इसका प्रक्षेपण जी॰एस॰एल॰वी॰ एम॰के॰-III  डी॰ - 2 द्वारा किया गया 
  2. यह भारत द्वारा अब तक प्रक्षेपित सबसे भारी उपग्रह है

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिये-

  1. केवल I 
  2. केवल II 
  3. I एवं II 
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर : ()

 

प्रश्न-2 : हाल ही में नयी-दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रारम्भ हुए भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के सम्बंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?

  1. इसका आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा किया जाता है 
  2. इस बार का साझीदार देश बांग्लादेश है 
  3. इस बार का फ़ोकस राज्य झारखंड है 
  4. इस बार का फ़ोकस देश नेपाल है

उत्तर : ()

 

प्रश्न-3 : “धर्म गार्जियन-2018” संयुक्त सैन्य अभ्यास किन-किन देशों के मध्य आयोजित हुआ?

  1. भारत - नेपाल 
  2. भारत - ऑस्ट्रेलिया 
  3. भारत - जापान 
  4. भारत - बांग्लादेश 

उत्तर : ()

 

प्रश्न-4 : “भूमि-राशि पोर्टल” का सम्बंध निम्न में से किससे है?

  1. किसानों के सिंचित जोतों के विवरण से सम्बंधित 
  2. भारतीय रेलवे की अतिरिक्त भूमि के रिकॉर्ड से 
  3. क्षेत्र के आधार पर मृदा की गुणवत्ता के संबंध में विवरण 
  4. सड़कों और राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से

उत्तर : ()

 

प्रश्न-5 : “अटल नवाचार मिशन” से सम्बंधित निम्न तथ्यों का मूल्याँकन करें -

  1. यह नीति आयोग द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है 
  2. यह योजना विज्ञान स्नातकों हेतु लागू की जा रही है

निम्न कथनों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें   

  1. केवल I 
  2. केवल II 
  3. I एवं II 
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर : ()

 

उत्तरमाला 

 

उत्तर-1 : (c)         

व्याख्या : इसरो द्वारा अपने सबसे भारी प्रक्षेपक जी॰एस॰एल॰वी॰ एम॰के॰-III डी॰ - 2 की सहायता से अपने सबसे भारी उपग्रह जी॰एस॰टी॰ - 29 का प्रक्षेपण किया गया। जी॰एस॰टी॰ - 29 एक संचार उपग्रह है, इसके माध्यम से भारत के दूर दराज़ तथा सीमवर्ती क्षेत्र जैसे - पूर्वोत्तर राज्य, जम्मू-कश्मीर तक संचार सुविधाओं की उपलब्धता अधिक सुगम होगी।

 

 

उत्तर-2 : (b)

 व्याख्या : भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा नयी-दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है।इस बार का साझीदार देश अफ़ग़ानिस्तान है, फ़ोकस देश नेपाल तथा फ़ोकस राज्य झारखंड है।

 

 

उत्तर-3 : (c)

 व्याख्या : “धर्म गार्जियन-2018” संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारत तथा  जापान के मध्य सम्पन्न हुआ।

 

उत्तर-4 : (d)

 व्याख्या : सड़कों और राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को “भूमि-राशि पोर्टल” से सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

 

 

उत्तर-5 : (a)

 व्याख्या : “अटल नवाचार मिशन” का क्रियान्वयन नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है।इसका उद्देश्य साल-2022 तक छात्रों की ऐसी फ़ौज खड़ी  करना है जो देश में आविष्कारों की फ़ेहरिस्त तैयार कर सके।इस मिशन में देश भर से चयनित 1500 विद्यालयों में कक्षा-6 से कक्षा-12 तक के प्रतिभावान छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,इलेक्ट्रॉनिक्स,रोबोटिक्स जैसे कार्यों में सिद्धहस्त किया जायेगा।