नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 75

Posted on February 13th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : भारत में वर्तमान में रणनीतिक कच्चे तेल के भंडार स्थित हैं -

  1. मंगलौर 
  2. चेन्नई 
  3. पाडुर 
  4. चांडीखोल 

सही उत्तर का चयन करें 

(a) I, II और III  

(b) II, III और IV  

(c) I और III  

(d) I, III और IV   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : मेगा फूड पार्क की योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

  1. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय देश में मेगा फूड पार्क योजना लागू कर रहा है 
  2. भारत का पहला मेगा फूड पार्कश्रीनि मेगा फूड पार्क’, 2012 में आंध्र प्रदेश के चित्तूर में खोला गया था

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : कभी-कभी समाचारों में देखा जाने वाला स्ट्रैटोस्फेरिक एरोसोल इंजेक्शन (SAI) निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है ?

 

(a) ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ाना 

(b) ग्लोबल वार्मिंग को कम करना 

(c) क्लाउड सीडिंग 

(d) परमाणु ऊर्जा संयंत्र से प्रदूषक

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : कवचुआह रोपुठे विरासत स्थल निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?

 

(a) मणिपुर 

(b) असम

(c) नाग़ालैंड 

(d) मिज़ोरम               

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : श्रवणबेलगोला स्थित भगवान गोमतेश्वर बाहुबली की मूर्ति के महामस्तकाभिषेक महोत्सव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. यह महामस्तकाभिषेक 12 वर्षों में एक बार मनाया जाता है
  2. अब तक का यह चौथा महामस्तकाभिषेक है  

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं      

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : भारत के सामरिक कच्चे तेल के भंडार वर्तमान में विशाखापत्तनम (1.33mt), मंगलुरु (1.5 mt) और पाडुर (2.5mt) में स्थित हैं।

2017-18 के बजट में, यह घोषणा की गई थी कि इस तरह के दो और भण्डारों की स्थापना की जाएगी, जो कि ओडिशा के चांडीखोल (जाजपुर जिला) में और राजस्थान के बीकानेर में स्थापित किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 147 एकड़ क्षेत्र में फैला, भारत का पहला मेगा फूड पार्कश्रीनि मेगा फूड पार्क’, 2012 में आंध्र प्रदेश के चित्तूर में खोला गया था।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय देश में मेगा फूड पार्क योजना लागू कर रहा है। अब तक बारह मेगा फूड पार्क स्थापित हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : भू-इंजीनियरिंग तकनीक जिसे स्ट्रैटोस्फेरिक एरोसोल इंजेक्शन (SAI) के रूप में जाना जाता है, बढ़ते तापमान को सीमित कर सकता है जो जलवायु परिवर्तन का कारण बन रहा है।

सल्फर एसिड, हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) या सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) जैसे प्रमुख सल्फाइड गैसों को SAI के तहत, तोपखाने, विमान और गुब्बारे द्वारा छिड़काव किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : वर्ष 2016 में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा म्याँमार की सीमा से सटे मिज़ोरम के चम्फाई  ज़िले के एक गांव वांगछिया में एकलिविंग हिस्ट्री म्यूज़ियम (Living History Museum)’ की खोज की गई। जिसे कवचुआह रोपुठे विरासत स्थल (Kawtchhuah Ropuithe Heritage Site) नाम दिया गया।कवचुआह रोपुठे विरासत स्थल भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के संरक्षित स्मारकों के अंतर्गत मिज़ोरम की पहली साइट है। जो यहाँ के स्थानीय लोगों द्वारा कई पीढ़ियों से पूजनीय है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/kawtchhuah-ropuithe-heritage-site-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : हाल ही में श्रवणबेलगोला स्थित भगवान गोमतेश्वर बाहुबली की मूर्ति का अनावरण कर राष्ट्रपति ने महामस्तकाभिषेक महोत्सव का उद्घाटन किया। 

महामस्तकाभिषेक 12 वर्षों में एक बार मनाया जाता है। अब तक का यह चौथा महामस्तकाभिषेक है इससे पहले यह वर्ष 1982, 1995, 2007 में मनाया गया।

भगवान बाहुबली पहले जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभनाथ के पुत्र थे।।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/mahamastakabhishek-festival