अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (15-Feb-2019)
मार्टिन एन्नेल्स पुरस्कार-2019
(Martin Ennals Award-2019)

Posted on February 16th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

2019 का प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार तथा ‘मानवाधिकारों के लिए नोबेल पुरस्कार’ कहे जाने वाले मार्टिन एन्नेल्स पुरस्कार (Martin Ennals Award) जिनेवा में एक समारोह में सूडानी शरणार्थी अब्दुलअज़ीज़ मुहम्मद (Abdulaziz Muhamat) को दिया गया है।

 

मानवाधिकार और मानवतावादी कार्यकर्त्ता के रूप में पहचाने जाने वाले अब्दुलअज़ीज़ मुहम्मद ने अपने साथी शरणार्थियों के लिये जो प्रयास किये उसने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया। सूडान से भागने के बाद उन्होंने बतौर शरणार्थी पापुआ न्यू गिनी के मानुस (Manus) द्वीप पर स्थित शरणार्थी केंद्र में पाँच साल से अधिक समय बिताया।

 

इस पुरस्कार का नाम एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व महासचिव के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले उस व्यक्ति को दिया जाता है जो बड़े निजी जोखिम के बावजूद मानवाधिकारों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता जताता है।