विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी समसामियिकी 1 (15-Feb-2019)
मंगल पर नासा के 'अपॉर्च्युनिटी यान' का शानदार सफर खत्म
( NASA's 'Opportunity Yan' to finish a glorious journey on Mars)

Posted on February 15th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में मंगल ग्रह पर नासा का अपॉरच्यूनिटी रोवर मिशन निष्क्रिय हो गया। गौरतलब है कि 15 वर्ष पुराना यह रोवर मंगल ग्रह पर सबसे ज़्यादा समय तक कार्य करने वाला रोवर था।

 

नासा ने यह रोवर 15 साल पहले वर्ष 2004 में मंगल ग्रह की सतह पर उतारा था।रोवर से संपर्क करने की कोशिश कर रहे नासा के इंजीनियरों ने मंगल ग्रह पर आए हालिया तूफानों के चलते इसकी आंतरिक बनावट में खराबी आने की आशंका जताई थी।मंगल ग्रह के बारे में जानकारी जुटाने को अपॉरच्यूनिटी रोवर के लिये 90 दिन का समय तय किया गया था, लेकिन इसने 14 से ज्यादा साल मंगल पर बिताए।इस रोवर को मंगल ग्रह पर केवल 90 दिन और 1.006 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिये भेजा गया था लेकिन यह रोवर मंगल ग्रह पर 45 किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ ही 5 हज़ार दिन भी पूरा कर चुका था।अपॉरच्यूनिटी रोवर के साथ वैज्ञानिकों का अंतिम संपर्क 10 जून, 2018 को हुआ था।इसके बाद ग्रह पर आए रेतीले तूफान के कारण सौर ऊर्जा संचालित रोवर से संपर्क टूट गया और करीब आठ महीने तक इससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।


मिशन की टीम के अनुसार, ऐसी संभावना है कि अपॉर्च्युनिटी रोवर ने ऊर्जा की कमी के कारण काम करना बंद कर दिया। टीम के सदस्यों ने हालांकि रोवर से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर इसे मृत घोषित करने का फैसला किया गया। अपॉर्च्युनिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर जॉन कल्लास ने कहा, 'गुडबाय कहना कठिन है, लेकिन समय आ गया है। इसने इतने सालों में शानदार प्रदर्शन किया है जिसके कारण एक दिन आएगा जब हमारे अंतरिक्ष यात्री मंगल की सतह पर चल सकेंगे।'