नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 190

Posted on July 30th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : कालीघाट चित्रकला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में प्रसिद्ध था। 
  2. पारंपरिक रूप से, इस चित्रकला में चावल के लेप और सब्जियों के रंगों का प्रयोग किया जाता था।
  3. इस चित्रकला में धार्मिक विषय-वस्तु और सामाजिक भावनाओं को चित्रित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a) केवल I और II

(b) केवल I और III

(c) केवल III

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित में से कौन-से मंदिर स्थापत्य कला की द्रविड़ शैली की विशेषताएँ हैं ?

  1. गोपुरम  
  2. जल कुंड
  3. रेखाडेउल्स 
  4. शिखर
  5. कलश

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: 

(a) केवल I और II

(b) केवल I, II और IV

(c) केवल I, II, III और V

(d) I, II, III, IV और V

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : ‘कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. कुतुब मीनार के उत्तर-पूर्व में स्थित कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण इल्तुतमिश द्वारा करवाया गया था। 
  2. इसके आयताकार प्रांगण में 27 हिंदू और जैन मंदिरों (जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया था) के स्तंभ एवं वास्तुशिल्प के टुकड़े शामिल हैं।
  3. यह दिल्ली के सुल्तानों द्वारा निर्मित प्रथम शहर जिसे दिल्ली-ए-कुहना (पुराना शहर) कहा जाता था, की सामूहिक मस्जिद थी।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:   

(a) केवल I

(b) केवल I और III

(c) केवल II और III

(d) I, II और III 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : ‘बणी-ठणी’ निम्नलिखित में से किस एक शैली की विषय-वस्तु है ?

 

(a) किशनगढ़ शैली

(b) बूंदी शैली

(c) पहाड़ी शैली

(d) मारवाड़ शैली 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : अजंता गुफा चित्रकला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इन गुफाओं में भित्ति और प्रेस्को दोनों प्रकार के चित्र बने हैं। 
  2. इनमें टेम्पेरा शैली का प्रयोग किया गया है।
  3. इन चित्रों में बुद्ध का जीवन, वनस्पति, महिला आकृति का अद्वितीय केश विन्यास आदि का समावेश है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:   

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III

(d) I, II और III

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)

 

व्याख्या : 

  • कलकत्ता के बदलते शहरी समाज की पृष्ठभूमि में 19वीं शताब्दी में कालीघाट चित्रकला ग्रामीण प्रवासियों द्वारा बनाई गई, जो कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) के कालीघाट मंदिर के आस-पास बस गए थे। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • बछड़े और गिलहरी के बालों से बने ब्रश के माध्यम से मिल पेपर पर जल रंगों का उपयोग किया जाता था। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  • मूलत: चित्रकला में धार्मिक प्रतीकों (विशेषकर हिंदू देवी-देवताओं) का चित्रण होता था। समय बीतने के साथ चित्रकला का प्रमुख विषय सामाजिक भावनाओं में परिवर्तित हो गया। अधीनस्थ भावनाओं और ग्राहकों को सीधे संबोधित करने वाली यह देश में अपनी तरह की सर्वप्रथम चित्रकला मानी जाती है। इस शैली के हाल के चित्रों में पुरुषों और महिलाओं की बदलती भूमिका, महिला शिक्षा, महिलाओं का रूमानी चित्रण और नवधनाढ्यों के पाखंड पर व्यंग्य जैसे विषय देखने को मिलते हैं। अतः कथन 3 सही है।
  • इन चित्रों के मुख्य ग्राहक शहर के आम नागरिक होते थे, जो कलकत्ता के उच्च संभ्रांत वर्ग के पाश्चात्य तौर-तरीकों और परिवर्तित मूल्यों से स्वयं को विमुख महसूस करते थे।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

  • मंदिर स्थापत्य कला की द्रविड़ शैली की विशेषताएँ:
  • नागर मंदिर स्थापत्य कला से अलग, द्रविड़ शैली के मंदिर दीवारों से घिरे हुए होते हैं।
  • प्रांगण में बीचों-बीच एक प्रवेश द्वार होता है, जिसे गोपुरम कहा जाता है। अतः कथन 1 सही है।
  • इस शैली की एक मुख्य विशेषता इसका पिरामिडीय विमान है। विमान उत्तर भारत के मंदिरों के वक्राकार शिखर की तुलना में ज्यामितीय रूप से पिरामिड के रूप में ऊपर की ओर उठी हुई आकृति होती है।
  • दक्षिण भारत के मंदिरों में ‘शिखर’ शब्द का प्रयोग केवल मंदिर के शीर्ष पर स्थित तत्त्व के लिये किया गया है जिसका आकार सामान्यतया एक छोटी स्तूपिका या अष्टभुजी आकृति के समान होता है। यह उत्तर भारत के मंदिरों के अमलक और कलश के समान होती है। अतः कथन 4 सही है।
  • उत्तर-भारत के मंदिरों के प्रवेश द्वार पर गर्भगृह होता है, यहाँ प्रायः मिथुन, नदियों की देवी गंगा और यमुना एवं द्वारपालक की प्रतिमाएँ देखने को मिलती हैं।
  • इस शैली के मंदिरों के अंदर एक जलकुंड या मंदिर सरोवर का पाया जाना एक साधारण विशेषता है। अतः कथन 2 सही है।
  • सहायक मंदिर या तो मुख्य मंदिर के दुर्ग के भीतर शामिल हैं, या फिर मुख्य मंदिर के समीप अलग-अलग छोटे मंदिरों के रूप में स्थित हैं।
  • उत्तर भारतीय मंदिर शैली के कई शिखरों का एक साथ समूह के रूप में ऊपर उठता प्रारूप दक्षिण भारत में लोकप्रिय नहीं था।
  • उड़ीसा की मंदिर वास्तुकला में शिखर को रेखडेउल्स के नाम से जाना जाता था। अतः विकल्प 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 

  • कुतुब मीनार के उत्तर-पूर्व में स्थित कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण 1198 ई. में कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • यह दिल्ली के सुल्तानों द्वारा निर्मित सबसे पुरानी मस्जिद है, जो आज भी मौजूद है। इसमें एक आयताकार बरामदा है, जो नक्काशीदार स्तंभों से 27 हिंदू और जैन मंदिरों के वास्तुशिल्पियों ने मिलकर तैयार किया था, जिसे कुतुबुद्दीन ऐबक ने ध्वस्त कर दिया था, जैसा कि मुख्य पूर्वी प्रवेश द्वार पर उसके शिलालेख में दर्ज किया गया है। अतः कथन 2 सही है।
  • यह दिल्ली के सुल्तानों द्वारा निर्मित पहले शहर की पहली सामूहिक मस्जिद थी, जो इतिहास में देलही-इकुहना (पुराना शहर) के रूप में वर्णित है। इल्तुतमिश और अलाउद्दीन खिलजी ने इस मस्जिद का विस्तार किया। मीनार का निर्माण तीन सुल्तानों-कुतुबुद्दीन ऐबक, इल्तुतमिश और फिरोज शाह तुगलक द्वारा किया गया था। अतः कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : 

 

‘बणी-ठणी’ चित्रकला किशनगढ़ शैली की विषय-वस्तु है। इस चित्रकला में सावंत सिंह और उसकी प्रेमिका बणी-ठणी की किंवदंतियों तथा उनके जीवन और मिथक आदि घटनाक्रमों का समावेश किया गया है। इस शैली के कुछ सबसे प्रसिद्ध चित्र बनाने वालों में निहालचंद्र प्रमुख चित्रकार है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : 

  • अजंता गुफा 29 गुफाओं का समूह है। इन गुफाओं की दीवारों पर भित्ति और प्रेस्को दोनों प्रकार के चित्र बने हैं, इनमें टेम्पेरा शैली का प्रयोग किया गया है। इन चित्रों में पशु- पक्षियों व जातक कथाओं से लेकर बुद्ध के जीवन, महिला आकृति का अद्वितीय केश-विन्यास तथा वनस्पतियों आदि चित्रों का
  • समावेश किया गया है। अतः विकल्प (d) सही है।