नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 189

Posted on July 30th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हाल ही में शुरू हुई ‘PCS 1x’ प्रणाली निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

 

(a) केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली भर्ती से

(b) समुद्री आधारिक संरचना से

(c) शहरी नियोजन से

(d) इसरो के रॉकेट इंजन से 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : अंतर्विषयक साइबर पर राष्ट्रीय मिशन-भौतिक प्रणाली (एन.एम.-आई.सी.पी.एस.) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इस मिशन को संचार मंत्रालय द्वारा लागू किया जाएगा। 
  2. इस मिशन का उद्देश्य देश में विनियोग नवाचार केंद्रों (ए.आई.एच.) तथा प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों (टी.आई.एच.) का विकास करना है।
  3. यह मिशन अर्थव्यवस्था में नवाचार एवं स्टार्ट-अप परिवेश को बढ़ावा देगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a) I, II और III

(b) केवल II और III

(c) केवल II

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : इको निवास संहिता 2018 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसका उद्देश्य घरों के डिज़ाइन तथा निर्माण में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना है। 
  2. यह कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा।
  3. इसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?   

(a) केवल I और III

(b) केवल II और III

(c) केवल I और II

(d) I, II और III 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित देशों में से कहाँ ‘द गिल्ट्स जॉन्स प्रोटेस्ट’ घटित हुआ ?

 

(a) हंगरी

(b) निकारागुआ

(c) वेनेज़ुएला

(d) फ्राँस 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में समाचारों में रहा पद ‘बुल्ल सेक्वाना’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

 

(a) साइबर हमलों के लिये उत्तरदायी दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर से

(b) राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के अंतर्गत अधिग्रहीत सुपरकंप्यूटर से

(c) भारतीय शोधकर्त्ताओं द्वारा खोजे गए पहले बहिर्ग्रह से

(d) पश्चिमी घाट में खोजी गई शील्ड (Shield Tail) के समान पूँछ वाले साँप की एक नई प्रजाति से

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)

 

व्याख्या : 

  • जहाज़रानी मंत्रालय के मार्गदर्शन में इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन (आई.पी.ए.) द्वारा पोर्ट कम्युनिटी सिस्टम (PCS 1x) का शुभारंभ किया गया।
  • ‘PCS 1x’ एक क्लाउड आधारित नई पीढ़ी की तकनीक है। यह प्रणाली मूल रूप से एक ही प्लेटफॉर्म पर समुद्री व्यापार से संबंधित 19 मौजूदा हितधारकों के अलावा 8 नए हितधारकों को एकीकृत करती है।
  • यह एकल प्लेटफॉर्म नोटिफिकेशन इंजन, कार्यप्रवाह, मोबाइल एप्लीकेशन, ट्रैक और ट्रेस, बेहतर यूज़र इंटरफेस, बेहतर सुरक्षा सुविधाएँ, बिना किसी आईटी क्षमता वाले लोगों के लिये डैशबोर्ड की पेशकश द्वारा बेहतर समावेशन जैसी मूल्यवर्द्धित सेवाएँ प्रदान करता है।
  • यह प्रणाली व्यापार को सीमा शुल्क के साथ बेहतर संपर्क व्यवस्था बनाए रखने में भी सक्षम बनाएगी क्योंकि इसके अंतर्गत एक एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (ए.पी.आई.) आधारित संरचना पर भी कार्य किया गया है, जिससे यथासमय संवाद संभव हो पाएगा।
  • यह प्रणाली एक डेटाबेस प्रदान करती है जो समस्त लेन-देन के लिये एकल डेटा बिंदु के रूप में कार्य करता है। यह डेटा की पहली उपलब्धता पर ही उसे संग्रहीत कर लेता है जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम हो जाता है और लेन-देन की प्रक्रिया में होने वाली त्रुटियाँ भी कम हो जाती है।
  • लेन-देन में लगने वाले समय और कुल लागत को कम करने में यह प्रणाली सहायक सिद्ध होगी।
  • इस प्लेटफॉर्म में भारतीय समुद्री व्यापार में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने और इसे विश्व की सबसे बेहतर लेन-देन प्रथाओं के अनुरूप ढालने की क्षमता है। यह भारत की व्यवसाय सुगमता (ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस) की विश्व रैंकिंग और लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (एल.पी.आई.) रैंकिंग में सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगा।
  • यह प्रणाली कागज़ पर निर्भरता को कम करके हरित पहलों का भी समर्थन करती है।

अत: विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : 

  • हाल ही में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित अंतर्विषयक साइबर-भौतिक प्रणालियों (एन.एम.-आई.सी.पी.एस.) पर राष्ट्रीय मिशन को पाँच वर्ष की अवधि के लिये 3660 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ कार्यान्वित करने की घोषणा की। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • एन.एम.-आई.सी.पी.एस. एक समग्र मिशन है जो साइबर-भौतिक प्रणालियों और संबंधित प्रौद्योगिकियों में प्रौद्योगिकी विकास, अनुप्रयोग विकास, मानव संसाधन विकास व कौशल वृद्धि, उद्यमशीलता एवं स्टार्ट-अप विकास के विषयों को संबोधित करेगा।
  • मिशन का लक्ष्य 15 प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों (टी.आई.एच.), 6 विनियोग नवाचार केंद्रों (ए.आई.एच.) और 4 प्रौद्योगिकी आधारित नव-अनुसंधान केंद्रों (टी.टी.आर.पी.) की स्थापना करना है। अत: कथन 2 सही है।
  • साइबर-भौतिक प्रणालियों में संगणना, नेटवर्किंग और भौतिक प्रक्रियाओं का एकीकरण शामिल है। नवाचार, उद्यमशीलता और स्टार्ट-अप परिवेश प्रस्तावित एन.एम.-आई.सी.पी.एस. का अभिन्न अंग है। स्टार्ट-अप से साइबर-भौतिक प्रणालियों एवं संबद्ध क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी आधारित रोज़गार के अवसरों का भी सृजन होगा। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 

  • भारत के ऊर्जा संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देते हुए ऊर्जा मंत्रालय ने इको निवास संहिता 2018 (आवासीय भवनों हेतु ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता) प्रस्तुत की है। अत: कथन 3 सही नहीं है।
  • यह संहिता आवासीय क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता को प्रोत्साहन देगी। इसका उद्देश्य घर, अपार्टमेंट और टाउनशिप के डिज़ाइन और निर्माण में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देकर निवासियों और पर्यावरण को लाभान्वित करना है। अत: कथन 1 सही है।
  • संहिता में सूचीबद्ध मानदंड जलवायु और ऊर्जा संबंधी आँकड़ों का उपयोग करते हुए वृहत मापदंडों के आधार पर विकसित किये गए हैं।
  • इस संहिता के कार्यान्वयन से वर्ष 2030 तक बिजली की प्रति वर्ष 125 बिलियन यूनिट की बचत होने की संभावना है जो लगभग 100 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन के बराबर होगी। इस प्रकार, यह कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करने में भी सहायता करेगी। अत: कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 

 

गिल्ट्स जॉन्स प्रोटेस्ट

  • यह कार्बन उत्सर्जन में कटौती के इरादे से फ्राँसीसी सरकार द्वारा आरोपित नया इको-टैक्स लागू किये जाने के परिणामस्वरूप फ्राँस में विरोध प्रदर्शन को संदर्भित करता है।
  • सरकार के इस कदम से देश में अशांति फैल गई। इस निर्णय के विरुद्ध अपना आक्रोश प्रकट करने के लिये कार्यकर्त्ताओं ने पीली जर्सी पहन कर सड़कों पर प्रदर्शन किया। इसे ‘द गिल्ट्स जॉन्स प्रोटेस्ट’ (The Gilets Jaunes Protests) अथवा पीली जर्सी आंदोलन (Yellow Vests Movement) कहा गया।
  • दंगों का मुख्य केंद्र पेरिस था, लेकिन यह फ्राँस के अन्य शहरों और कस्बों में भी फैल गया। अत: विकल्प (d) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : 

  • हाल ही में फ्राँस स्थित कंपनी एटोस (Atos) ने भारत में सुपर कंप्यूटर बुल्ल-सेक्वाना (BullSequana) के डिज़ाइन, निर्माण और स्थापना के लिये सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • फ्राँस से भारत के लिये बुल्ल-सेक्वाना सुपर कंप्यूटर की आपूर्ति वर्ष 2019 के आरंभ में शुरू होने की उम्मीद है।
  • यह सुपर कंप्यूटर केंद्र सरकार के 4,500 करोड़ रुपए के महत्त्वाकांक्षी राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन (NSM) के हिस्से के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 70 से अधिक उच्च-प्रदर्शनयुक्त कंप्यूटिंग सुविधाओं वाले एक विशाल सुपर कंप्यूटिंग ग्रिड की स्थापना करना है। इस पहल का लक्ष्य देश भर के शैक्षणिक और अनुसंधानिक संस्थानों को सशक्त बनाना है।अत: विकल्प (b) सही है।