नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 184

Posted on July 23rd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारे निम्नलिखित में से किन शहरों को जोड़ते हैं ?

 

(a) जम्मू (जम्मू-कश्मीर) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) और पोरबंदर (गुजरात) से कोहिमा (नगालैंड)

(b) श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) और पोरबंदर (गुजरात) से सिलचर (असम)

(c) जम्मू (जम्मू-कश्मीर) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) और पोरबंदर (गुजरात) से सिलचर (असम)

(d) श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) और पोरबंदर (गुजरात) से कोहिमा (नगालैंड)

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : थार मरुस्थल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह एक ऊबड़-खाबड़ भू-तल है जहाँ बहुत से अनुदैर्ध्य बालुका टिब्बे और बरखान पाए जाते हैं। 
  2. यहाँ निम्न वनस्पति आवरण के साथ शुष्क जलवायु पाई जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. पटकाई बुम हिमालय पर्वत प्रणाली का हिस्सा नहीं है।   
  2. मणिपुर को मोलासिस बेसिन के रूप में भी जाना जाता है।  
  3. लुशाई पहाड़ियाँ पूर्वांचल पर्वत श्रेणी का हिस्सा हैं।
  4. फुमडी (Phumdis) के लिये प्रसिद्ध लोकटक झील नगालैंड में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I, III और IV

(b) केवल I, II और IV

(c) केवल II, III और IV

(d) उपर्युक्त सभी 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : भारतीय प्रायद्वीपीय पठार की दूसरी सबसे ऊँची चोटी ‘दोदाबेट्टा’, निम्नलिखित में से किस पहाड़ी पर स्थित है ?

 

(a) अन्नामलाई पहाड़ियाँ

(b) कार्डमम पहाड़ियाँ

(c) महेंद्रगिरि पहाड़ियाँ

(d) नीलगिरि पहाड़ियाँ  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : कभी-कभी समाचारों में दिखने वाली ‘ट्रेन 18’ (वंदे भारत एक्सप्रेस) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

  1. यह भारत की प्रथम स्वदेश निर्मित इंजन रहित ट्रेन है।   
  2. यह वर्तमान में भारत की सबसे तेज़ गति से चलने वाली ट्रेन है। 
  3. वर्तमान में यह ट्रेन देश में सबसे लंबी रेल दूरी तय करती है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:   

(a) I, II और III

(b) केवल I और II

(c) केवल II

(d) केवल I

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 

  • अरावली पहाड़ियों के उत्तर-पश्चिम में ग्रेट इंडियन रेगिस्तान स्थित है। यह एक ऊबड़-खाबड़ भू-तल है जहाँ बहुत से अनुदैर्ध्य बालुका टिब्बे और बरखान पाए जाते हैं। अतः कथन 1 सही है।
  • इस क्षेत्र में प्रति वर्ष 150 मिमी. से कम वर्षा होती है; इसलिये, इसकी जलवायु शुष्क तथा यहाँ वनस्पतियाँ कम पाई जाती हैं। इन विशिष्ट विशेषताओं के कारण इसे मरुस्थल के रूप में भी जाना जाता है। अतः कथन 2 सही है।
  • यह माना जाता है कि मेसोज़ोइक युग के दौरान, यह क्षेत्र समुद्र के नीचे था। जैसलमेर के पास ब्रह्मसर के आस-पास समुद्री निक्षेपों और अकाल काष्ठ जीवाश्म पार्क में उपलब्ध साक्ष्य द्वारा इसे प्रमाणित किया जा सकता है।

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : 

  • केवल कथन 1 सही है और शेष सभी कथन गलत हैं। पूर्वांचल या पूर्वी पहाड़ियाँ हिमालय पर्वत प्रणाली के भाग हैं, जिनका सामान्य संरेखण दक्षिण दिशा में है। इसे विभिन्न स्थानीय नामों से जाना जाता है। जैसे: उत्तर में ये पटकाई बुम, नागा पहाड़ियों, मणिपुर पहाड़ियों और दक्षिण में मिज़ो या लुशाई पहाड़ियों के नाम से जानी जाती हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है, जबकि कथन 3 सही है।
  • मिज़ोरम को मोलासिस बेसिन के नाम से भी जाना जाता है। मिज़ोरम में बड़ी संख्या में पर्वत हैं। अधिकांश पहाड़ों की संरचनाएँ और खड़ी घाटियाँ एक साथ पाई जाती हैं। पहाड़ों के समानांतर घाटियों जैसी ढाल पाई जाती है। इन ढालों में मोलासिस के साथ अवसाद जमा होता है। अत: कथन 2 भी सही नहीं है।
  • लोकटक झील मणिपुर में है न कि नगालैंड में। अत: कथन 4 सही नहीं है।

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : 

  • पश्चिमी घाट को स्थानीय रूप से अलग-अलग नामों जैसे- महाराष्ट्र में सह्याद्रि, कर्नाटक में नीलगिरि की पहाड़ियाँ, तमिलनाडु में अन्नामलाई पहाड़ी और केरल में कार्डामम की पहाड़ियों के नाम से जाना जाता है।
  • पूर्वी घाट की तुलना में पश्चिमी घाट अधिक ऊँचे और अविरत हैं। इनकी औसत ऊँचाई 1,500 मी. है, जो कि उत्तर से दक्षिण की तरफ बढ़ती चल जाती है।
  • प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची चोटी ‘अनाइमुडी’ (2,695 मी.) है, जो कि पश्चिमी घाट की अन्नामलाई पहाड़ियों पर स्थित है, इसके बाद नीलगिरि पहाड़ियों पर स्थित दोदाबेट्टा (2,637 मी.) है। अत: विकल्प (d) सही है।
  • पूर्वी घाट असतत् और कम ऊँचाई वाली पहाड़ियों से निर्मित है जो बहुत अधिक मात्रा में महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदियों द्वारा अपरदित है। इसकी महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रेणियों में जावादी पहाड़ियाँ, पालकोंडा श्रेणी, नल्लामाला पहाड़ी, महेंद्रगिरि इत्यादि शामिल हैं।
  • पूर्वी और पश्चिमी घाट नीलगिरि पहाड़ियों में एक-दूसरे से मिलते हैं।
  • महेंद्रगिरि (1,501 मी.) पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है।

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : 

ट्रेन 18 (वंदे भारत एक्सप्रेस) भारत की पहली स्वदेश निर्मित इंजनर हित ट्रेन है। इसे चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने 100 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया है। इसने भारत में सबसे तेज़ गति से दौड़ने वाली रेल के रूप में गतिमान एक्सप्रेस का स्थान लिया है। ट्रेन 18 की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि गातिमान एक्सप्रेस की गति 160 किमी. प्रति घंटा है। अत: कथन 1 और 2 सही हैं।

विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15905/15906) वर्तमान में भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे लंबी रेल दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह 4,273 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए उत्तर-पूर्वी भारत में असम के डिब्रूगढ़ को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जोड़ती है। अत: कथन 3 सही नहीं है।