नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 161

Posted on June 4th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह हिंद महासागर में गर्म जल की एक स्थिर प्रणाली है। 
  2. यह घटना तीन से सात वर्षों के अंतराल पर घटित होती है।
  3. यह घटना हमेशा भारत में भारी मानसूनी बारिश लाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

(a) केवल I और III

(b) केवल II और III

(c) I, II और II

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में समाचारों में रहे सर छोटू राम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. उन्होंने जाट सभा की स्थापना की और जाट गजट समाचार पत्र की शुरुआत की।
  2. उन्हें दीनबंधु और रहबर-ए-आज़म की उपाधि प्रदान की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में आज़ाद हिंद की निर्वासित सरकार की 75वीं वर्षगाँठ मनाई गई। आज़ाद हिंद सरकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. इसकी स्थापना वर्ष 1943 में सिंगापुर में की गई थी।
  2. इसने शिलॉन्ग पर अपना नियंत्रण स्थापित किया था।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये -  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में समाचारों में रहे ‘तीसरे ध्रुव’ पद से तात्पर्य है -

 

(a) विकासशील देश

(b) हिमालय और हिंदूकुश

(c) न्यायपालिका 

(d) ग्रीनलैंड    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : ‘सूचना का अधिकार’ अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. अनिवासी भारतीय केंद्र सरकार के विभागों से शासन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु आर.टी.आई. आवेदन दायर नहीं कर सकते हैं। 
  2. केंद्रीय सूचना आयोग एकमात्र अपीलीय प्राधिकरण है जो आर.टी.आई. अधिनियम के तहत एक निकाय को सार्वजनिक प्राधिकारी घोषित कर सकता है। 
  3. आर.टी.आई. अधिनियम के तहत सूचना मांगने का अनुरोध केवल अंग्रेजी या हिंदी में किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

(a) केवल I और II

(b) केवल II

(c) केवल I और III  

(d) I, II और III

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : मैडेन-जूलियन ऑसीलेशन (Madden-Julian Oscillation-MJO) एक समुद्री-वायुमंडलीय परिघटना है जो विश्व भर में विशेषत: उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मौसम गतिविधियों को प्रभावित करती है। हिंद तथा प्रशांत महासागर पर बादलों और हवाओं की अनियमितता इसकी विशेषता है। जिसमें हवाएँ प्रति सेकंड 4-8 मीटर की गति से पूर्व की ओर बढ़ती हैं। चूँकि, इसमें हवाओं की पूर्ववर्ती गतिविधियाँ शामिल हैं इसलिये यह एक स्थिर प्रणाली की बजाय एक प्रतिबंधक घटना है। अत: कथन 1 सही नहीं है।

MJO की खोज वर्ष 1971 में डॉ. रोलैंड मैडेन और अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च (National Centre for Atmospheric Research-NCAR) के डॉ. पॉल जूलियन ने की थी। उन्होंने पाया कि यह अजीब प्राकृतिक घटना (दो बिंदुओं के बीच एक आवधिक गतिविधि) थी और इस प्रकार इसे मैडेन-जूलियन ऑसीलेशन नाम दिया गया। यह औसतन 30-60 दिनों में पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाती है। अत: यह एक वार्षिक घटना नहीं है बल्कि मासिक घटना है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

MJO में दो भाग होते हैं: इसमें एक परिष्कृत वर्षा (या संवहनी) चरण होता है और दूसरा दाब वर्षा चरण होता है। इसकी यात्रा आठ चरणों में पूरी होती है। मानसून के दौरान हिंद महासागर में होने पर इसके कारण भारतीय उपमहाद्वीप में अच्छी बारिश होती है। वहीं दूसरी ओर, जब यह लंबे कालचक्र में घटित होता है तथा प्रशांत महासागर क्षेत्र में होता है तो इससे भारतीय मानसून के लिये प्रतिकूल स्थिति बनती है। फलत: यह हमेशा भारतीय मानसून को बाधित नहीं करता है बल्कि इसके दो चरण ‘आर्द्र चरण’ या ‘शुष्क चरण’ होते हैं। अत: कथन 3 सही नहीं है।

हाल ही में MJO समाचारों में था, जब ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ मीटिरियोलॉजी (Australian Bureau of Meteorology) ने हिंद महासागर पर MJO के सकारात्मक चरण के कारण नवंबर में अच्छे उत्तर-पूर्व मानसून की सक्रियता की भविष्यवाणी की थी।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 9 अक्तूबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक ज़िले के गाँव ‘गढ़ी साँपला’ में किसान नेता स्वर्गीय सर छोटू राम की 64 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।

 

सर छोटू राम से जुड़े तथ्य

 

सर छोटू राम ने रोहतक में एक जाट सभा (एसोसिएशन) की शुरुआत की और वर्ष 1913 में इसके सचिव बने। यह संघ सभी समुदायों के किसानों के लिये खुला था। वर्ष 1916 में उन्होंने किसानों को राजनीतिक रूप से जागरूक, सामाजिक रूप से उन्नत और आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिये ‘जाट गैजेट’ नामक उर्दू साप्ताहिक समाचार पत्र भी शुरू किया।

वर्ष 1916 में उन्हें ‘राव साहिब’ और वर्ष 1930 में ‘राव बहादुर’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1937 में उन्हें ‘सर’ के खिताब से सम्मानित किया गया। मुस्लिम जाटों ने उन्हें ‘रहबर-ए-आज़म’ (महान संरक्षक) का खिताब प्रदान किया। अत: कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।

वर्ष 1923 में उन्होंने फज़ल-ए-हुसैन और सर सिकंदर हयात खान के साथ गठबंधन कर संघवादी पार्टी का गठन किया।

उनकी पहली सबसे बड़ी उपलब्धि पंजाब भूमि राजस्व (संशोधन) अधिनियम, 1929 का पारित होना था, जो आज तक एक ऐतिहासिक सामाजिक कानून बना हुआ है।

उन्हें मुख्य रूप से पंजाब राजस्व अधिनियम, भूमि बंधक अधिनियम की बहाली, लेखा विनियमन अधिनियम, ऋणात्मकता अधिनियम से राहत, देनदार संरक्षण अधिनियम, सहकारी अधिनियम, कृषि उत्पादन बाज़ार अधिनियम इत्यादि जैसे स्वर्ण कृषि अधिनियमों के लिये किसानों द्वारा याद किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्तूबर, 1943 को सिंगापुर में प्रांतीय आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना की थी। वे आज़ाद हिंद सरकार के नेता और इस निर्वासित सरकार के राष्ट्राध्यक्ष थे। अत: कथन 1 सही है।

  • यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का ही एक अंग था, जिसका उदय 1940 के दशक में भारत के बाहर हुआ। इसका उद्देश्य धुरी शक्तियों के सहयोग से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराना था।
  • 14 अगस्त, 1944 को कर्नल शौकत अली मलिक के नेतृत्व में INA की बहादुर ब्रिगेड ने भारत-म्याँमार सीमा के साथ मणिपुर के एक शहर मोइरंग पर कब्ज़ा कर लिया। मोइरंग चार महीने तक आज़ाद हिंद सरकार के अधीन रहा, इस दौरान इसकी मुद्रा और मोहरों (stamps) का उपयोग किया गया।
  • आज़ाद हिंद फौज नगालैंड, मणिपुर तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तक पहुँचने में सफल हुई थी। शिलांग (वर्तमान में मेघालय राज्य में स्थित) पर इसका नियंत्रण स्थापित नहीं हुआ था। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • इस प्रांतीय सरकार को 11 देशों ने मान्यता दी थी।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : ‘तीसरे ध्रुव’ (Third Pole) से तात्पर्य अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड के बाद विश्व के तीसरे सबसे बड़े बर्फ के भंडार क्षेत्र, हिमालय और हिंदुकुश से है। अत: विकल्प (b) सही है।

  • तीसरे ध्रुव के हिमनद वियतनाम से लेकर अफगानिस्तान तक अरबों लोगों के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। यांग्त्सी, ह्वांगहो (Yello), मेकांग और गंगा समेत एशिया की दस सबसे बड़ी नदियों को यहाँ की हिमानियों के पिघलने (Seasonal melting) से पानी मिलता है।
  • तीसरे ध्रुव क्षेत्र में वैश्विक ताप वृद्धि की दर वैश्विक औसत से बहुत अधिक है और यह दर अधिक ऊँचाई पर अपेक्षाकृत और अधिक हो जाती है जिससे पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन का खतरा हिममंडल (Cryosphere; हिममंडल पृथ्वी का जमा हुआ जल हिस्सा है) के वातावरण पर वृहत है। इस प्रवृत्ति के अभी बने रहने के आसार हैं।
  • जलवायु परिवर्तन अनुमानों से पता चलता है कि दक्षिण एशिया के सभी क्षेत्र सदी के अंत तक कम-से-कम 1 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म हो सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह वृद्धि 3.5-4 डिग्री सेल्सियस तक भी हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : अनिवासी भारतीय केंद्र सरकार के विभागों से शासन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु आर.टी.आई. आवेदन दायर नहीं कर सकते हैं। अतः कथन 1 सही है।

आर.टी.आई. अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत केवल भारत के नागरिक ही जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आर.टी.आई. अधिनियम के तहत केंद्रीय सूचना आयोग ही एकमात्र ऐसा अपीलीय प्राधिकरण है जो आर.टी.आई. अधिनियम के तहत एक निकाय को सार्वजनिक प्राधिकारी घोषित कर सकता है। बशर्ते वह आश्वस्त हो जाए कि संगठन सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दिये गए मापदंडों पर खरा उतरता है। अतः कथन 2 सही है।

आर.टी.आई. अधिनियम की धारा 6(1) के अनुसार, सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन अंग्रेज़ी, हिंदी या जहाँ आवेदन दायर किया जाना है, उस क्षेत्र की आधिकारिक भाषा में किया जा सकता है। अतः कथन 3 सही नहीं है।