नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 160

Posted on June 4th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस प्रकार के मामलों की संख्या सर्वाधिक है ?

(a) विशेष अवकाश याचिका

(b) जनहित याचिका

(c) पुनर्विचार याचिका 

(d) रिट याचिका

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : भारत में उच्च न्यायालयों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में सर्वाधिक राज्य आते हैं।
  2. भारत के सभी उच्च न्यायालयों की तुलना में बंबई उच्च न्यायालय में अनुमोदित न्यायाधीशों की संख्या सबसे अधिक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित संगठनों में से कौन मानव पूंजी सूचकांक जारी करता है? 

(a) विश्व बैंक

(b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

(c) विश्व आर्थिक मंच 

(d) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में समाचारों में देखा गया ‘द गोब्लिन’ क्या है ?

(a) यह चीन द्वारा विकसित एक सामाजिक मानवाभ रोबोट है।

(b) यह भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित एक सुपरकंप्यूटर है।

(c) यह हाल ही में खोजा गया एक नया छुद्र ग्रह है। 

(d) यह अंतरिक्ष में पैदा हुए पहले मानव का नाम है।    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में समाचारों में रहे ‘चक्रवात तितली’ और ‘चक्रवात लुबान’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. चक्रवात तितली और चक्रवात लुबान दोनों ही ताप जनित चक्रवात थे। 
  2. जहाँ चक्रवात लुबान ओमान द्वारा नामित था, वहीं चक्रवात तितली का नाम पाकिस्तान द्वारा रखा गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II दोनों 

(d) इनमें से कोई नहीं

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (a)         

 

व्याख्या : उच्च न्यायालयों की तरह सर्वोच्च न्यायालय में कुल लंबन में वृद्धि के चलते बढ़ते हुए मामलों से निपटने की क्षमता कम है।

सर्वोच्च न्यायालय के मामले में यह बोझ भारतीय संविधान के अनुच्छेद-136 के तहत विशेष अवकाश याचिकाओं (Special leave petition-SLP) के कारण बढ़ता है, जो किसी भी पार्टी को किसी भी अदालत या न्यायाधिकरण से सीधे सर्वोच्च न्यायालय तक पहुँचने की शक्ति प्रदान करता है। प्रारंभ में केवल ‘असाधारण परिस्थितियों’ में प्रयोग की जाने वाली एस.एल.पी. अब सर्वोच्च न्यायालय में नित्य प्रयोग की जाने वाली एक अपरिहार्य चीज़ हो गई है।

विशेष अवकाश याचिकाओं की संख्या 2008 की तुलना में 25% बढ़कर 2016 में 40% हो गई है। इसके विपरीत, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के सर्वोच्च न्यायालयों ने अपने अंतर्गत दायर मामलों के क्रमश: 3% और 9% को ही स्वीकार किया है।

एस.एल.पी. के लिये बढ़ती प्रवृत्ति ने मूल रूप से न्यायालय की प्रकृति को बदल दिया है और लंबन के मामलों की संख्या में वृद्धि की है, जिनमें से लगभग 85% एस.एल.पी. मामले हैं। न्यायालय के एस.एल.पी. क्षेत्राधिकार में अन्य मामले, जैसे स्थानांतरण और समीक्षा याचिकाएँ शामिल नहीं हैं जिनमें से प्रत्येक का न्यायालय की फैसले की सूची (Annex X) में लगभग 4-6% कब्ज़ा है। अत: विकल्प (a) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : भारत में 24 उच्च न्यायालय हैं जिनमें से 7 के पास अपने अधिकार क्षेत्र में एक से अधिक राज्य हैं। ये निम्नलिखित हैं:

 

उच्च न्यायालय              क्षेत्राधिकार

आंध्र प्रदेश          : आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

 

बंबई                 : महाराष्ट्र, गोवा, दमन और दीव

 

गुवाहाटी    : असम, नगालैंड, मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश

 

कलकत्ता         : पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

 

केरल                   : केरल और लक्षद्वीप

 

मद्रास                  : तमिलनाडु और पुदुचेरी

 

पंजाब और हरियाणा  : पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़

 

अत: कथन 1 सही है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत क्षमता 160 है, जबकि बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत क्षमता 94 है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : 2019-विश्व विकास रिपोर्ट के एक भाग के रूप में ‘मानव पूंजी सूचकांक’ (Human Capital Index- HCI) को विश्व बैंक द्वारा जारी किया गया है।

  • विश्व विकास रिपोर्ट (World Development Report-WDR) का व्यापक विषय ‘द चेंजिंग नेचर ऑफ वर्क’ (The Changing Nature of Work) है।
  • एच.सी.आई. को 157 देशों के लिये तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य एक बच्चा जो आज पैदा हो उसके 18 वर्ष की आयु तक पहुँचने पर उसकी मानव पूंजी की मात्रा की गणना आज की तारीख में करना है।

 

एच.सी.आई. में निम्न तीन घटक हैं:

 

  • उत्तरजीविता
  • गुणवत्ता-समायोजित स्कूल के अपेक्षित वर्ष जो शिक्षा की मात्रा व गुणवत्ता पर जानकारी को जोड़ती है।
  • स्वास्थ्य वातावरण दो प्रॉक्सी का प्रयोग करती है- (a) वयस्क उत्तरजीविता दर और (b) 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये ह्रास दर।

 

रिपोर्ट में भारत के लिये एच.सी.आई. के संबंध में महत्त्वपूर्ण अवलोकन निम्नानुसार हैं:

  • आज भारत में पैदा होने वाला कोई बच्चा, जो वयस्क होने पर पूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य का आनंद लेता है, उत्पादक के रूप में अपनी क्षमता का 44 प्रतिशत ही होगा।
  • भारत में महिलाओं के लिये एच.सी.आई. पुरुषों की अपेक्षा सीमांत रूप से बेहतर है।
  • पिछले पाँच वर्षों में, भारत में एच.सी.आई. घटकों में सुधार हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (C)

 

व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा अपनाई गई परिभाषा के अनुसार, एक छुद्र ग्रह एक खगोलीय पिंड होता है जो एक तारे के चारों ओर घूमता रहता है। एक छुद्र ग्रह को एक ग्रह या उपग्रह कहे जाने के लिये खगोलीय पिंड में कुछ आवश्यक विशेषताओं की कमी होती है।

हाल ही में, खगोलविदों ने ‘द गोब्लिन’ नामक एक छुद्र ग्रह की आकस्मिक खोज की, जब वे एक नौवें ग्रह के रूप में पहचाने जाने वाले एक काल्पनिक विशाल ग्रह की खोज कर रहे थे, जिसकी स्थिति प्लूटो से बहुत दूर स्थित कक्षा में होने का संदेह किया जा रहा था।

‘द गोब्लिन’ बाहरी सौरमंडल में एक नए छुद्र ग्रह को दिया गया उपनाम है। यह सूर्य से 80 खगोलीय इकाई दूर अवस्थित है। एक खगोलीय इकाई को सूर्य और पृथ्वी के बीच की औसत दूरी के रूप में परिभाषित किया जाता है। लगभग 200 मील व्यास का यह छुद्र ग्रह आकार में काफी छोटा माना जा रहा है।

अत: विकल्प (c) सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : उष्णकटिबंधीय चक्रवात कम दबाव प्रणाली है क्योंकि ये उष्म उष्णकटिबंधीय जल से निर्मित होते हैं। ये गर्म उष्णकटिबंधीय महासागरों से अपनी ऊर्जा प्राप्त करते हैं और जब समुद्र-सतह का तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होता है तब ये निर्मित होते है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात इसलिये तापजनित चक्रवात होते हैं। लुबान और तितली दोनों ही उष्णकटिबंधीय चक्रवात हैं। अत: कथन 1 सही है।

जहाँ लुबान चक्रवात पश्चिम-मध्य अरब सागर में निर्मित हुए और यमन तथा दक्षिण ओमान के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित किया, वहीं तितली चक्रवात पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निर्मित हुए और इसने उत्तर-पश्चिम की तरफ आंध्र प्रदेश तथा दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित किया।

‘चक्रवात लुबान’ ओमान द्वारा नामित किया गया। इसको अरब में ‘Frankincense’ कहा जाता है। यह सुगंध के लिये प्रयुक्त खुशबूदार शल (Resin) को संदर्भित करता है जिसे सल्तनत में वृक्षों पर उगाया जाता था। ‘चक्रवात तितली’ का नाम पाकिस्तान द्वारा रखा गया है। इस शब्द का ‘चक्रवात’ से कोई संबंध नहीं है। अत: कथन 2 सही है।

चक्रवात तितली और चक्रवात लुबान दोनों हाल ही में समाचारों में थे, जब अक्तूबर में भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) ने क्रमश: बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में उनके होने का अनुमान लगाया था।