नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 138

Posted on May 10th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : SAFAR (वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

 

  1. यह तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति और हवा की दिशा जैसे सभी मौसमी मानकों की निगरानी करेगी। 
  2. इसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित किया गया है।
  3. वर्तमान में इसकी सेवा केवल दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I 

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये -

 

सूची-I (सैन्य अभ्यास)

सूची-II (देश)

(a) सम्प्रीति

1. भारत-नेपाल

(b) हैंड इन हैंड

2. भारत-इंडोनेशिया

(c) गरुड़ शक्ति

3. भारत-चीन

(d) सूर्य किरण

4. भारत-बांग्लादेश

 

 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही सुमेलित युग्म चुनिये -  

a b c d 

 

(a) 3 2 4 1

(b) 4 3 2 1

(c) 2 1 3 4

(d) 1 2 3 4 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. केवल पूर्व में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं को आयोजित करने के लिये राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का गठन किया गया है।
  2. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी विद्यार्थियों के लाभ के लिये वर्ष में तीन बार ऑनलाइन परीक्षाएँ आयोजित करेगी।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : एशिया-प्रशांत व्यापार समझौते के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह एक अधिमान्य व्यापार समझौता है, जो एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र हेतु संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग के तहत एक पहल है। 
  2. एशिया-प्रशांत व्यापार समझौते के सदस्यों को भारत द्वारा दी गई टैक्स रियायतें विकासशील देशों की तुलना में कम विकसित देशों के लिये अधिक हैं।
  3. एशिया-प्रशांत व्यापार समझौते में बांग्लादेश, चीन, भारत, जापान, कोरिया गणराज्य और श्रीलंका आदि छः देश शामिल हैं।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I

(d) I, II और III          

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिये सेंदाई फ्रेमवर्क’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

 

  1. इसे 2015 में संयुक्त राष्ट्र के तीसरे आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर विश्व सम्मेलन में अपनाया गया था। 
  2. सेंदाई फ्रेमवर्क, ह्योगो फ्रेमवर्क फॉर एक्शन 2005-2015 का उत्तरवर्ती दस्तावेज़ है।
  3. यह एक स्वैच्छिक और गैर-बाध्यकारी समझौता है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल II और III

(c) केवल I

(d) I, II और III

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : SAFAR एक वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली है जो भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे द्वारा विकसित की गई है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department-IMD) द्वारा परिचालित है। अत: कथन 2 सही नहीं है।

  • SAFAR वायु प्रदूषण और चरम मौसमी दशाओं सीमाओं के संबंध में जन जागरूकता को बढ़ावा देगी और इनसे निपटने की तैयारी में तेज़ी लाएगा।
  • यह तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति और हवा की दिशा जैसे सभी मौसम मानकों की निगरानी करेगा। PM2.5, PM10, सल्फर डाइऑक्साइड, ओज़ोन, नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे नियमित वायु गुणवत्ता मानकों के अतिरिक्त यह प्रणाली बेंजीन, टाल्यून और जायलीन के अस्तित्व की निगरानी भी करेगी। अत: कथन 1 सही है।
  • वर्तमान में, यह दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में प्रदूषण के प्रवृत्तियों के शीर्ष पूर्वानुमानकर्त्ता के रूप में कार्य करता है। अत: कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : अभ्यास सम्प्रीति

 

  • यह भारत-बांग्लादेश के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है जो हर साल भारत और बांग्लादेश में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच मज़बूत एवं सकारात्मक संबंधों को बढ़ावा देना है।
  • इस संयुक्त अभ्यास को 2011 में असम में पहली बार आयोजित किया गया था।

 

अभ्यास हैंड इन हैंड

 

  • यह भारत और चीन के बीच आयोजित एक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • इसका उद्देश्य सहयोग बढ़ाना और दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना है।

 

अभ्यास गरुड़ शक्ति

  • यह भारत और इंडोनेशिया के बीच एक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • इसका उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के बीच सकारात्मक संबंधों का निर्माण और बढ़ावा देना है।

 

अभ्यास सूर्य किरण

 

  • सूर्य किरण अभ्यास श्रृंखला बारी-बारी से नेपाल और भारत में प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी इलाके में काउंटर आतंकवाद पर ज़ोर देने के साथ बटालियन स्तर पर संयुक्त प्रशिक्षण का संचालन करना है। आपदा प्रबंधन के पहलुओं को भी अभ्यास में शामिल किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing agency-NTA) उच्च शिक्षा के लिये प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली एक स्वायत्त और आत्मनिर्भर परीक्षण संस्था है, ये परीक्षाएँ पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education-CBSE) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education-AICTE) द्वारा आयोजित की जा रही थीं। अत: कथन 1 सही नहीं है।

सरकार ने विशेषज्ञों की देखरेख में वैज्ञानिक तरीके से परीक्षा आयोजित करने के लिये एन.टी.ए. को अधिकृत किया है।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिये एन.टी.ए. वर्ष में दो बार सभी परीक्षाएँ आयोजित करेगी। अत: कथन 2 सही नहीं है।

इसकी अध्यक्षता मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा नियुक्त प्रतिष्ठित शिक्षाविद् द्वारा की जाती है।

इसका सी.ई.ओ. सरकार द्वारा नियुक्त महानिदेशक (Director General) होगा। इसके अलावा, इसमें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स होगा जिसके सदस्य इसमें शामिल होने वाले संस्थानों से लिये जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : एशिया-प्रशांत व्यापार समझौता (Asia-Pacific Trade Agreement-APTA) एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिये संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (United Nations Economic and Social Commission for Asia and the Pacific –UNESCAP) के तहत एक पहल है, जिसका उद्देश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र के विकासशील सदस्य देशों के बीच टैरिफ रियायतों के आदान-प्रदान के माध्यम से व्यापार विस्तार करना है।

यह ‘अधिमान्य व्यापार समझौता’ (Preferential Trade Agreement-PTA) है, जिसमें वस्तुओं के समूह के साथ-साथ टैरिफ रियायतों में भी विस्तार किया जाता है। यह विस्तार समय-समय पर होने वाली व्यापार वार्ता दौर के दौरान किया जाता है। अत: कथन 1 सही है।

भारत APTA के सदस्यों को 3,142 उत्पादों पर टैरिफ रियायतें प्रदान करने पर सहमत हो गया। ये टैक्स रियायतें कम विकसित देशों (Least Developed Countries-LDC) के लिये ज़्यादा तथा विकासशील देशों के लिये कम हैं। अत: कथन 2 सही है।

APTA में सात देश, यथा- बांग्लादेश, चीन, भारत, कोरिया, श्रीलंका, लाओस, मंगोलिया शामिल हैं। अत: कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : 14-18 मार्च, 2015 को सेंदाई, जापान में आयोजित संयुक्त राष्ट्र (UN) के तीसरे आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर विश्व सम्मेलन (World Conference on Disaster Risk Reduction-WCDRR) के दौरान ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिये सेंदाई फ्रेमवर्क (Sendai Framework for Disaster Risk Reduction-SFDRR)’ को अपनाया गया था। अत: कथन 1 सही है।

यह 2015 के बाद के विकास एजेंडे का पहला बड़ा समझौता है, जिसमें सात लक्ष्य और कार्रवाई के लिये चार प्राथमिकताएँ हैं।

सेंदाई फ्रेमवर्क, ‘ह्योगो फ्रेमवर्क फॉर एक्शन 2005-2015: आपदाओं के लिये राष्ट्रों और समुदायों में लोचशीलता का निर्माण’ का उत्तरवर्ती दस्तावेज़ है। अत: कथन 2 सही है।

यह फ्रेमवर्क 15 साल के लिये है। यह एक स्वैच्छिक और गैर-बाध्यकारी समझौता है जिसमें यह माना गया है कि आपदा न्यूनीकरण में राज्य की प्राथमिक भूमिका है लेकिन यह ज़िम्मेदारी स्थानीय सरकार, निजी क्षेत्र तथा अन्य हितधारकों के साथ भी साझा की जानी चाहिये। अत: कथन 3 सही है।